रामपुरा में 17 सितंबर को जगमगाएंगे 1000 दीप, जगदीश मंदिर में होगा भव्य दीपोत्सव सेवा संकल्प पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत नगर परिषद का आयोजन, नगरवासियों एवं मातृशक्ति से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील रामपुरा। सेवा, सहभागिता और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद रामपुरा द्वारा सेवा संकल्प पखवाड़ा (2026) के अंतर्गत 17 सितंबर को 1000 दीप प्रज्वलन एवं आशीर्वाद सह दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामपुरा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान जगदीश मंदिर में शाम 7 बजे आयोजित होगा। नगर परिषद ने समस्त नगरवासियों से इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। जगदीश मंदिर में प्रज्वलित होंगे 1000 दीप सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले इस विशेष दीपोत्सव में भगवान जगदीश मंदिर परिसर में 1000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर होगा। आयोजन का उद्देश्य सेवा, समर्पण, संस्कार और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। नगर परिषद रामपुरा की ओर से नगरवासियों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, ताकि सामूहिक सहभागिता के साथ दीपोत्सव को यादगार बनाया जा सके। मातृशक्ति से घरों पर पांच दीप प्रज्वलित करने का आग्रह नगर परिषद ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सभी नगरवासियों, विशेषकर मातृशक्ति से विशेष अपील की है। परिषद ने आग्रह किया है कि 17 सितंबर को सभी माताएं एवं बहनें अपने-अपने घरों पर पांच दीपक अवश्य प्रज्वलित करें और सेवा संकल्प पखवाड़े के इस विशेष अवसर को दीपों की रोशनी से सार्थक बनाएं। इस पहल के माध्यम से घर-घर सेवा, संस्कार, सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। नगरवासियों से सादर अपील नगर परिषद रामपुरा ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित भगवान जगदीश मंदिर पहुंचकर 1000 दीप प्रज्वलन एवं आशीर्वाद सह दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करें। साथ ही, मातृशक्ति अपने घरों पर पांच दीपक प्रज्वलित कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। सेवा, सहभागिता और संस्कारों की दीपशिखा से जगमगाएगा रामपुरा।

- खबर का असर, मंडल अध्यक्ष श्री गुर्जर ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मंदिर के हक का पैसा बारवाड़िया कैसे गया मामला केदारेश्वर महादेव डोम घोटाले का रामपुरा/नीमच: गत दिनों चर्चाओं में रहें जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक केदारेश्वर महादेव मंदिर डोम घोटाला विवाद में स्थानीय जिम्मेदार मीडिया द्वारा खबरें प्रकाशित करने के पश्चात नया मोड़ आता दिखाई दिया, आखिरकार श्री केदारेश्वर मंदिर डोम मामले में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा है कि, मुख्यमंत्री जी ने पैसा केदारेश्वर धाम के लिए दिया था, तो वो पैसा बारवाड़िया कैसे पहुंच गया? ये केदारेश्वर धाम के भक्तों की आस्था के साथ सीधा धोखा है। अध्यक्ष का कहना है कि, केदारेश्वर मंदिर का हक, केदारेश्वर के श्रद्धालुओं को ही मिलना चाहिए। अगर जल्द ही इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समिति बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री विशेष निधि से केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में डोम के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन अधिकारियों और ग्राम पंचायत बारवाडिया सरपंच की मिली भगत के चलते डोम का निर्माण कार्य ग्राम बारवाड़िया में निर्माणाधीन हैं। अब मंडल अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण बयान के पश्चात क्या जिम्मेदार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधिजन केदारेश्वर महादेव मंदिर को न्याय हक़ दिलाते है। यह एक बड़ा सवाल हैं। हमारी मांग पहले भी यही थी, आज भी यही है कि, इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और ऐतिहासिक केदारेश्वर धाम को उसका हक़ मिले।1
- आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया…’ दिशा सालियान केस में पिता सतीश ने CBI को बताया पूरा घटनाक्रम, वकील ने भी खोले कई राज दिशा सालियान केस एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके पिता सतीश सालियान ने सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को कई अहम नाम औरमुंबई में दिवंगत दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शुक्रवार को सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामले से जुड़ी सभी बातें और जिन लोगों के नाम उनके सामने आए हैं, उनकी जानकारी दी है। बयान दर्ज होने के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर नजरें जांच एजेंसी पर हैं। घटनाओं से जुड़ी जानकारी दी है, जिसके बाद मामले में हलचल बढ़ गई है।सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में आदित्य ठाकरे, सूरज पांचोली, डिनो मोरिया और सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड समेत कई लोगों के नाम बताए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनकी बातों को लिखित रूप में दर्ज किया और उन्हें बताया कि कुछ दिनों में इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। ‘सत्य पराजित नहीं होता’, बोले सतीश सालियान बयान दर्ज कराने के बाद सतीश सालियान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को वही बताया है जो तथ्य उनके सामने हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे समय तक उनकी बात नहीं सुनी गई और अब मामले में सुनवाई आगे बढ़ रही है, तो उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा, “जिधर सत्य है, उधर भगवान खड़ा रहता है।” सतीश सालियान ने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज हासिल करने के लिए पहले मालवणी पुलिस से संपर्क किया था। शुक्रवार को डीएसपी पूरन कुमार की देखरेख में सतीश सालियान का बयान दर्ज किया गया। हालांकि, सीबीआई ने इस घटनाक्रम पर अब तक आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिशा और सुशांत केस को जोड़ने का दावा सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने दावा किया कि दिशा सालियान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक पहले सतीश सालियान का बयान दर्ज किया जाना और एफआईआर दर्ज करना जरूरी है। इसके बाद जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओझा ने दावा किया कि जांच से जुड़े पर्याप्त सबूत उनके पास हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ बातें अभी सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।2
- सुवासरा शामगढ़ मेंभारतीय किसान संघ द्वारा मंगलवार को तहसील कार्यालय के सामने बीमा कंपनी का पुतला दहन किया, व प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया, मांगे नहीं मानी तो आगे से और उग्र आंदोलन किया जाएगा...1
- मंदसौर पुलिस, थाना नईआबादी की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त मन्दसौर पुलिस :: प्रेस नोटः: दिनांक:- 15.09.2026 थाना नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त > कार्य का विवरणः- पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तस्करो से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त किया गया। ➤ घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.09.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो मोईन पिता इरफान मेवाती निवासी खानपुरा मंदसोर व शेरु पिता युनुस खान निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसोर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मश्रुका - 01. 100 ग्राम एमडी (MD) ड्रग 02. 4.7 किलोग्राम डोडाचुरा 03. एक हिरो स्पलेण्डर मोटर सायकल MP14ZA1036 किमती 70000 रुपए 04. एक विवो कंपनी व एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल किमती 20000 रुपए अक्लि • जन गिरफ्तार आरोपी - 01. मोईन पिता इरफान मेवाती उम्र 21 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 02. शेरु पिता युनुस खान उम्र 21 साल निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसौर फरार आरोपी - 01. मजीद खान पिता ईफ्तीकार खान निवासी काजी चौक, मन्दसोर > पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में AAP की प्रचंड जीत🧹 कुल वार्ड: 150 AAP – 82 BJP – 37 INC – 18 Others – 13 Big Breaking 🚨🔥 राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में AAP की प्रचंड जीत🧹 कुल वार्ड: 150 AAP – 82 BJP – 37 INC – 18 Others – 13 82 सीटों के साथ AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जयपुर की जनता ने बड़ा जनादेश दिया है।1
- चित्तौड़गढ़ में पुलिस सम्मान, पंचायत चुनाव लॉटरी, सुरक्षा मांग और साइबर जागरूकता की बड़ी खबरें चित्तौड़गढ़ में आज की 4 बड़ी खबरें—इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों को 50 हजार का इनाम, पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण/लॉटरी की तारीख तय, चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन और पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता सेमिनार1
- TMC के बागी सांसदों को झटका! बंगाल के निकाय चुनाव को लेकर BJP का बड़ा फैसला भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी. उसने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बुरी तरह हराया था. इसी वजह से पार्टी आत्मविश्वास से भरी है और निकाय चुनाव में अकेले मैदान में उतरने की तैयारी में है. पार्टी के संयोजक नितेश तिवारी ने भी इस मामले पर अहम प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केएमसी में भाजपा के पास लगभग कुछ भी नहीं था. लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजों में कोलकाता की ज्यादातर सीटों पर लोगों ने भाजपा को वोट दिया2
- पुलिस ने सेमरथली-हड़मतिया कुंडाल मार्ग पर जीवनपुरा मोड़ के समीप एक मारुति सुजुकी कार की तलाशी ली। #छोटी_सादड़ी #ऑपरेशन_त्रिनेत्र #पुलिस_कार्रवाई #डोडा_चूरा #मादक_पदार्थ #तस्करी #भावेश_उर्फ_सोनू_आचार्य #प्रतापगढ़ #राजस्थान #BreakingNews #DesiNews247 #LatestNews1