logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वजीरगंज के बच्चों के लिए खुशखबरी, निःशुल्क शिक्षा के संकल्प के साथ गार्गी पाठशाला का शुभारंभ वजीरगंज। आवासीय नवोदित विद्यालय, वजीरगंज के तत्वावधान में लेट्स इंस्पायर बिहार एवं गार्गी पाठशाला का शुभारंभ बुधवार, 26 अगस्त 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने अपने कर-कमलों से किया। विद्यालय की प्राचार्या बबिता कुमारी एवं निदेशक श्री रामाश्रय प्रसाद सिंह के निर्देशन में गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से गार्गी पाठशाला के बैनर तले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य डॉ. पिंकी कुमारी ने बताया कि यह पहल वजीरगंज प्रखंड ही नहीं, बल्कि पूरे गया जिले के लिए खुशी और उम्मीद की खबर है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और समाज के विकास की मजबूत नींव है। गार्गी पाठशाला की शुरुआत से क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

9 hrs ago
user_Dhirendra Kumar Verma
Dhirendra Kumar Verma
वजीरगंज, गया, बिहार•
9 hrs ago
9b3dd775-b1e9-41c6-b690-dab6be0d37de

वजीरगंज के बच्चों के लिए खुशखबरी, निःशुल्क शिक्षा के संकल्प के साथ गार्गी पाठशाला का शुभारंभ वजीरगंज। आवासीय नवोदित विद्यालय, वजीरगंज के तत्वावधान में लेट्स इंस्पायर बिहार एवं गार्गी पाठशाला का शुभारंभ बुधवार, 26 अगस्त 2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने अपने कर-कमलों से किया। विद्यालय की प्राचार्या बबिता कुमारी एवं निदेशक श्री रामाश्रय प्रसाद सिंह के निर्देशन में गरीब एवं असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से गार्गी पाठशाला के बैनर तले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य डॉ. पिंकी कुमारी ने बताया कि यह पहल वजीरगंज प्रखंड ही नहीं, बल्कि पूरे गया जिले के लिए खुशी और उम्मीद की खबर है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और समाज के विकास की मजबूत नींव है। गार्गी पाठशाला की शुरुआत से क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • तरवां में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तरवां बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तरवां से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी टाली, देदौर, टिपौव और भलुआही होते हुए वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से तरवां अंदर बाजार पहुंचा और मजार शरीफ तक गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं से किया। कार्यक्रम को लेकर तरवां टीओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार और एसआई सुभाष यादव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाप्रेमी क्रांतिवीर शर्मा, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, समाजसेवी मो. परवेज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
    1
    तरवां में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब
वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तरवां बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तरवां से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी टाली, देदौर, टिपौव और भलुआही होते हुए वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से तरवां अंदर बाजार पहुंचा और मजार शरीफ तक गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं से किया।
कार्यक्रम को लेकर तरवां टीओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार और एसआई सुभाष यादव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाप्रेमी क्रांतिवीर शर्मा, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, समाजसेवी मो. परवेज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।
    1
    तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले 
नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    7 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी का आज है पर्व, पैगंबर साहब का जन्म 12 रबी उल अव्वल को मक्का में हुआ। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। आज 26 अगस्त 2026 बुधवार को पूरे मुल्क में मनाया जा रहा है। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्म 12 रबी उल अव्वल सन् 570 ईस्वी को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हुआ
    1
    ईद मिलादुन्नबी का आज है पर्व, पैगंबर साहब का जन्म 12 रबी उल अव्वल को मक्का में हुआ।

रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट 
ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। आज 26 अगस्त 2026 बुधवार को पूरे मुल्क में मनाया जा रहा है। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्म 12 रबी उल अव्वल सन् 570 ईस्वी को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हुआ
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
    1
    भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    6 hrs ago
  • भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews
    1
    भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता  
  #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    7 hrs ago
  • : 🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस। गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस एंकर: गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।
    1
    :
🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस।
गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस
एंकर:
गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में पुलिस का हाल देख लीजिएबाबा अब क्या करेंगे?
    1
    उत्तर प्रदेश में पुलिस का हाल देख लीजिएबाबा अब क्या करेंगे?
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया ।
    1
    पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया ।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया ।
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.