आज दिनांक 31/03/2026 को नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में बोर्ड बैठक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अधिशासी अधिकारी तारीख खान, पालिका के समस्त सभासदगण एवं पालिका स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। बोर्ड बैठक में मुख्यतः वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, निर्माण सम्बन्धी कार्य एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिसके अन्तर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्य हेतु अनुमानित 47 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त 241 प्रस्ताव जनहित में पारित किए गए हैं। बैठक में सभी प्रस्ताव सभी सभासदों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित हुए। बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में पॉलीथीन के प्रतिबंध, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पथ प्रकाश, संपूर्ण स्वच्छता को लेकर विशेष योजना बनाकर उसे सख्ती से क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया। बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित पालिका अध्यक्ष द्वारा एवं सभी सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा पालिका के 02 सभासदों के परिजनों के देहांत पर दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सभासदों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। बैठक में सभासद वीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, नूतन बर्मा, हरिओम, शीतल पुंडीर, बृजलेश , अमरदीप सिंह, डॉ राजकुमार, राधेश्याम कुशवाहा , रमेश पाठक, अरुणा देवी , गरिमा सिंह , दीपक नौटियाल सहित सभी सभासद व पालिका कर्मी लेखा लिपिक अमित अग्रवाल, पर्यावरण पर्यवेक्षक रजत मित्तल, कनिष्ठ सहायक सचिन कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

- हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक अबोध बालिका के परिवार से बिछड़ने का मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, सुबह शिवलोक कॉलोनी में एक छोटी बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। रानीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से बच्ची की जानकारी प्रसारित की। लगातार प्रयासों के बाद शाम तक बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने रानीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।1
- आज दिनांक 30.03.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवलोक कालोनी में एक अबोध बालिका उम्र करीब 2-3 वर्ष लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली, जो कि अपना नाम पता नही बता पा रही थी। उक्त अबोध बालिका को पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सरंक्षण में लेकर परिजनो की काफी खोजबीन/तलाश की गयी एवं आस पास के थाना/चौकियो से भी जानकारी की गयी। काफी प्रयासो के उपरान्त उक्त बालिका के पिता के बारे में जानकारी मिली जिन्हें थाने पर बुलाकर बालिका को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में पता चला कि राजस्थान निवासी दंपति अपनी बेटी के साथ शिवलोक कालोनी स्थित अपनी बहन के यहाँ आये हुये थे जहां खेलते खेलते उक्त बालिका गुम हो गई। बालिका के परिजनो द्वारा बालिका के मिलने की खुशी जाहिर करते हुये रानीपुर पुलिस की प्रसंशा कर आभार व्यक्त किया गया।1
- *कोतवाली रानीपुर* *B.H.E.L. क्षेत्र में चला बुलडोजर* *पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान* *सेक्टर-1 में जमीन को किया अवैध कब्जे से मुक्त*1
- 🚨 The Aman Times | देहरादून 💢 डोईवाला में पुलिस का सख्त एक्शन, बाजार से हटाया अतिक्रमण देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार, रेलवे रोड और मिल रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। 👉 दुकानों के बाहर रखे अवैध बोर्ड, सामान और सड़क किनारे लगी रेड़ी-ठेली को हटाया गया। 👉 बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 👮♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात को सुचारू किया जा सके। ⚠️ पुलिस की अपील: व्यापारी और आमजन सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- रुड़की प्रदीप बत्रा मंत्री बनते ही जानिए पूरी खबर1
- Post by Bijnor Super News1
- Post by Satish kumar1
- *कोतवाली रानीपुर* पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*1