डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 17 सितम्बर। राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रकरणों के निस्तारण में इस बात पर खास तवज्जों दी जाय कि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो, जिससे असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या में कमी आने से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक प्रभावित न हो। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय तथा खनन में संलिप्त वाहनों को सीज़ किया जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार निर्धारित लक्ष्य तथा गत वर्ष इस माह तक की गई राजस्व वसूली से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विभागों से कहा गया कि मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मण्डल के अन्य जनपदों के सापेक्ष जिले की वसूली कम नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह अगस्त 2026 अन्तर्गत वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2391.50 लाख के सापेक्ष 1253.86 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 52.43 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 1996.00 लाख के सापेक्ष 1950.77 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 97.73 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 4821.00 लाख के सापेक्ष 4022.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.45 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 134.01 लाख के सापेक्ष 430.59 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 321.24 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3300.00 लाख के सापेक्ष 3341.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 101.24 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15307.09 लाख के सापेक्ष 12045.14 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 78.69 प्रतिशत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम, तहसीलदार तथा कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।

- चीन में पहाड़ से आया खौफनाक लैंडस्लाइड गांव पर गिरी मिट्टी और चट्टानों की विशाल लहर चीन के सिचुआन प्रांत में 16 सितंबर को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक खिसक गया। मिट्टी और चट्टानों की तेज लहर नीचे स्थित शिदागुआन गांव की ओर बढ़ती दिखाई दी। राहत की बात ये रही कि पहाड़ में हलचल के बाद प्रशासन ने 24 अगस्त को ही गांव के सभी 161 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है।1
- बॉडी स्लिम करने के नाम पर महिला से युवक ने की ठगी, फेसबुक पर महिला डॉक्टर बन महिला की नग्न तस्वीर लेकर किया ब्लैकमेल हुआ गिरफ्तार बहराइच। फेसबुक पर महिला डॉक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिला की नग्न तस्वीर लेकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठगी करने वाले युवक को बहराइच की दरगाह पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के मोबाइल से पीड़ित शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक तस्वीर और ढाई लाख नगदी के साथ अतिरिक्त पैसे से खरीदे गए कीमती सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा किये गए पूछताछ में जो तथ्य प्रकाश में आये उसे सुनकर चौंक जाएंगे। बताया जा रहा है कि दरगाह इलाके की एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक एनडी मिश्रा शिकायत किया कि एक व्यक्ति के द्वारा उससे लाखों की ठगी की गई है। इस मामले में जब जाँच पड़ताल की गई तो मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा नजर आया। जानकारी मुताबिक हिमांशु तायल नाम के युवक ने महिला डॉक्टर के नाम पर फर्जी फेशबुक आईडी बनाई। उसके बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली महिला का वजन कम करने और स्लिम फिट रखने के नाम पर नग्न तस्वीर मंगाई। जब महिला ने अपनी नग्न तस्वीर भेज दिया तो फर्जी डाक्टर बने युवक ने उसे ब्लैकमेलिंग करना सुरु कर दिया। फोटो वायरल करने के नाम पर युवक ने महिला से 10 लाख रुपए की मांग की जिसके एवज में 5 लाख 20 हज़ार रुपये ऐंठ लिए। दुबारा फिर महिला से जब बाकी के पैसे मांगे जाने पर पीड़िता अपने पति के साथ डीएसपी से शिकायत करते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस ने जब फेसबुक आईडी की जांच की तो मामला खुलता नजर आया जिसमें पता चला कि दरगाह हिलाकर का रहने वाला हिमांशु तायल नाम का युवक फर्जी डॉक्टर के नाम पर फेसबुक आईडी बना रखा था और उसके द्वारा महिला से बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने हिमांशु तायल नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया और महिला से लिये गए 5 लाख 20 हज़ार में से ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए गए। बाकी पैसों से खरीदे गए एयर कंडीशनर, और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।4
- बहराइच। साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन CyVajra के तहत 3 गिरफ्तार बहराइच। साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन CyVajra के तहत 3 गिरफ्तार Loan दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े खैरीघाट पुलिस और स्वाट टीम ने हाईवे किनारे राजापुर मोहल्ले से तीनों को दबोचा आरोपियों की पहचान सुफियान, समीर अहमद और कृष्ण मुरारी प्रसाद के रूप में हुई पुलिस ने 9 मोबाइल, 7 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड और 14 चेकबुक किया बरामद DL,पेन कार्ड, पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड और एक बैग भी पुलिस के हाथ लगा वैगनआर कार UP32HY0395 के साथ 3.90 लाख रुपये नकद बरामद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भेजा जेल। बाइट-: विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बहराइच।1
- साफ सड़क पर कचरा, फिर कैमरे पर झाड़ू! पीएम मोदी के जन्मदिन पर नांदेड़ में सफाई का ये कैसा ढोंग? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नांदेड़ से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में स्वच्छता मुहिम के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाने का खेल खेला गया। हालात यह थे कि पहले से साफ़-सुथरी सड़क पर खुद कचरा डाला गया और फिर ठीक कैमरे के सामने झाड़ू उठाकर महान बनने की नौटंकी की गई। जनता के सामने साफ-सफाई का यह ढोंग रचने वाले इन ड्रामेबाजों की पोल इस वीडियो में साफ खुली रही है। देखिए कैसे कैमरे की चमक के लिए सच को दबाकर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है। आप इस पर क्या कहेंगे? कमेंट करके अपनी राय जरूर दें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- बड़ी खबर | बहराइच में नाले किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई इंसानियत* उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित पानी टंकी के पास नाले के किनारे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही मौके पर बहराइच पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सामान्य डिलीवरी के बाद मां और नवजात शिशु दोनों को सुरक्षित एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। इस पूरे मामले में बहराइच पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए तत्काल मदद पहुंचाई, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सही समय पर उपचार देकर दोनों की जान बचाई। हालांकि सवाल बड़ा है कि महिला गर्भवती कैसे हुई? क्या इसके पीछे कोई अपराध है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। रिपोर्टर नौशाद खान वारसी। ,,,,,,,1
- लोन का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाते थे, 9 मोबाइल, 25 एटीएम कार्ड और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद #बहराइच #बहराइच_पुलिस #साइबर_क्राइम #साइबर_ठगी #साइबर_अपराध #ऑपरेशन_साइ_वज्र #पुलिस_कार्रवाई #साइबर_ठग #ब्रेकिंग_न्यूज़ #बड़ी_खबर #उत्तरप्रदेश_न्यूज़ #यूपी_पुलिस #CrimeNews #CyberCrime #BahraichNews #BreakingNews #UPNews #PoliceAction #CyberFraud #CyberSafety1
- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक,,, रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच - राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसीलों को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रकरणों के निस्तारण में इस बात पर खास तवज्जों दी जाय कि फरियादी की गई कार्यवाही से संतुष्ट हो, जिससे असंतुष्ट प्रकरणों की संख्या में कमी आने से सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंक प्रभावित न हो। डीएम ने तहसीलों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय तथा खनन में संलिप्त वाहनों को सीज़ किया जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय। कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि माहवार निर्धारित लक्ष्य तथा गत वर्ष इस माह तक की गई राजस्व वसूली से कम वसूली नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सम्बन्धित विभागों को मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विभागों से कहा गया कि मानक के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि मण्डल के अन्य जनपदों के सापेक्ष जिले की वसूली कम नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह अगस्त 2026 अन्तर्गत वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2391.50 लाख के सापेक्ष 1253.86 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 52.43 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 1996.00 लाख के सापेक्ष 1950.77 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 97.73 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 4821.00 लाख के सापेक्ष 4022.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.45 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 134.01 लाख के सापेक्ष 430.59 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 321.24 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3300.00 लाख के सापेक्ष 3341.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 101.24 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15307.09 लाख के सापेक्ष 12045.14 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 78.69 प्रतिशत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम, तहसीलदार तथा कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।4
- *बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ- खेत में मिला शव* उत्तर प्रदेश,बहराइच- सुजौली थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा में घर के अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को तेंदुआ उठा ले गया, जिसका शव खेत में मिला है l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज का बताया जा रहा है, मृतका की पहचान फूलावती उम्र 86 वर्ष के रूप में हुई है, जो नहर के किनारे अपने घर में अकेली रहती थी, बेटा राजस्थान में रहता है, ग्रामीण बताते हैं कि बीती रात तेंदुआ घर में घुस गया, घर में दरवाजा नहीं था जिस के कारण तेंदुआ चारपाई से खींच ले गया हल्दी के खेत में ले गया, जहां उसने महिला पर हमला कर दिया, सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे तो हल्दी के खेत में महिला का शव पड़ा मिला, महिला के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान थे, शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पाकर सुजौली थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे l3