Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में निगरानी टीम ने क्लर्क अनिल कुमार राम को किया गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में निगरानी विभाग की टीम ने क्लर्क अनिल कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Pankaj Baba
रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में निगरानी टीम ने क्लर्क अनिल कुमार राम को किया गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में निगरानी विभाग की टीम ने क्लर्क अनिल कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
More news from बिहार and nearby areas
- #viralvideyo1
- Post by Kalam Nadaf1
- Post by BABA JI VLOGS1
- नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के समीप मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक पलटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुटता दिखाई और चालक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक अंदर दब गया था। शोर सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कड़ी कोशिशों से ट्रक के हिस्से को काटकर या दबाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चालक का एक हाथ गंभीर रूप से टूट गया है। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि सही समय पर दिखाई गई सूझबूझ किसी का जीवन बचा सकती है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।1
- सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित चंद्रायण रेफरल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है… जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ… निरीक्षण में डॉक्टर रोहित कुमार की फर्जी उपस्थिति का मामला सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि डॉक्टर रोहित कुमार का नाम न तो उपस्थिति पंजी में दर्ज था… और न ही ड्यूटी रोस्टर में शामिल था… इसके बावजूद उनका अस्पताल में कार्य करना कई सवाल खड़े करता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर डॉक्टर रोहित कुमार किस आधार पर और किसके आदेश पर अस्पताल में कार्य कर रहे थे… क्या इसके पीछे किसी बड़े स्तर की मिलीभगत है…? गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है… 27 अप्रैल को भी इसी अस्पताल में डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया था… वहीं 4 अप्रैल को भी नवहट्टा में दो अन्य चिकित्सकों की फर्जी उपस्थिति पकड़ी गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर गंभीर असर डाला है। फिलहाल सिविल सर्जन की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दोषी डॉक्टरों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।1
- दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.1
- समस्तीपुर/हसनपुर : संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मरांची उजागर स्थित सतसंग मंदिर से श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को आयोजित इस पावन अवसर को लेकर महर्षि मेंही आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर स्वामी रूदल बाबा ने बताया की जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे आश्रम परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे हसनपुर बाजार सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ गुरु महिमा का गुणगान करते नजर आए। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है। प्रभात फेरी के जरिए संतमत का संदेश गांव-गांव तक लोगों में भक्ति, ध्यान और गुरु परंपरा का मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। जयंती के अवसर पर संतमत मंदिर पर दिनभर स्तुति, प्रार्थना, सत्संग, ध्यानाभ्यास, प्रवचन और भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.1