Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला अधिकारी महोदय कार्यालय हापुड़ में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे बेटियों के सुरक्षा एवं सम्मान में समझौता नहीं होगा #हापुड़ जिला अधिकारी महोदय कार्यालय पर विश्व हिंदू रक्षा संगठन द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन @myogiadityanath @myogioffice @dgpup @digrangemeerut @adgzonemeerut @DmHapur @CDO_HAPUR @sdmhapur @Uppolice @CMOfficeUP
विश्व हिंदू रक्षा संगठन प्रदेश
जिला अधिकारी महोदय कार्यालय हापुड़ में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे बेटियों के सुरक्षा एवं सम्मान में समझौता नहीं होगा #हापुड़ जिला अधिकारी महोदय कार्यालय पर विश्व हिंदू रक्षा संगठन द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन @myogiadityanath @myogioffice @dgpup @digrangemeerut @adgzonemeerut @DmHapur @CDO_HAPUR @sdmhapur @Uppolice @CMOfficeUP
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर से बड़ी खबर। छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पिंटू के रूप में की। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। बुलंदशहर से जिला संवाददाता मोहसिन खान की रिपोर्ट।1
- बेटी को स्टेनो की परीक्षा दिलाने नोएडा गए खेकड़ा के पंकज की हादसे में मौत BAGHPAT DESK : खेकड़ा/नोएडा। बेटी को स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने नोएडा पहुंचे खेकड़ा निवासी पंकज की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के पास हुआ। बताया गया कि पंकज अपनी बेटी को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई एक Ertiga कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों के अनुसार पंकज अपनी बेटी को स्टेनो पद की परीक्षा दिलाने के लिए नोएडा आए थे। बेटी को सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर उतारने के बाद वह बाहर सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार ने की आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पंकज के परिवार में उनकी पत्नी रोशनी और बच्चे हैं। परिजनों ने नोएडा पुलिस से हादसे के लिए जिम्मेदार Ertiga चालक को जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने कहा, "हम न्याय चाहते हैं। पंकज की मौत एक दर्दनाक हादसा है। हमारी मांग है कि आरोपी ड्राइवर को तुरंत पकड़ा जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।" पुलिस ने फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- आज गौरवान्वित विषय यह है कि दिवंगत पंडित महेश दत्त शर्मा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 के जन्म दिवस पर ब्रह्म एकता दिवस पर विशिष्ट अतिथि नितिन जयराम गडकरी परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय केबिनेट ने 45 मिनट तक सरकार की सनातन धर्म वैदिक ब्राह्मण समाज के पक्ष पर कार्य करने को दोहराया भगवान परशुराम हो या हमारे संत साधु साधक बनकर आज अपने ज्ञान ऊर्जा के बल पर ब्राह्मण सर्व प्रथम पद पर पहुंच रहा है। संसार को संतुलित समर्पण का एक आदर्श मिसाल आर्यभट्ट, मदनमोहन मालवीय चाणक्य जैसे वंशज ने कायम की है।हिन्दी भवन मे आये व उपस्थित विभिन्न राज्य उडीसा,बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार ,उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हजारो संख्या मे प्रमुख एनसीआर भारत के विभिन्न पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अध्यक्ष वैघ गोपाल दत्त ,जे के गौड,डा.विजय कुमार मिश्र महामंत्री, पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी/सलाहकार अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण एनसीआर संगठन मंत्री राममेहर शर्मा आदि ने विशिष्ट अतिथि नितिन गडकरी केंद्रीय केबिनेट मंत्री व लक्ष्मीकांत वाजपेई आदि को पुष्पगुच्छ फूलमाला से स्वागत अभिनंदन किया सभी ने दिल्ली प्रदेश ब्रह्म एकजुट मजबूत होकर कार्य क्रम की सराहनीय प्रयास एनसीआर ब्राह्मण समाज को हार्दिक धन्यवाद दिया हिन्दी भवन दिल्ली मे अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा[ पंजीकृत 1939] के ब्रह्म एकता समाज विभिन्न पदाधिकारीगण राज्य अध्यक्षो के सम्मेलन मे एकजुट मजबूत समाज बनाए के लिए संबोधन" पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य मीडिया कार्यक्रम प्रभारी, नरेश पाल कौशिक अध्यक्ष व महामंत्री डा विजय कुमार मिश्र व राममेहर शर्मा आदि1
- होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।4
- मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला1
- टीपी नगर में शराब ठेके पर बवाल! ओवररेटिंग के विरोध पर युवकों की पिटाई मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर ओवररेटिंग के विरोध के बाद मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। #Meerut #MeerutNews #TPNagar #LiquorShop #Overrating #CCTVFootage #ViralVideo #CrimeNews #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- CM योगी कल पहुंचेंगे बुलंदशहर, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकात बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री कल दोपहर करीब 2 बजे शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचेंगे, जहां वह दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए फार्म हाउस के बराबर में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुलंदशहर से जिला संवाददाता मोहसिन खान की रिपोर्ट।1
- मकान में चल रहा था नलकियां बनाने का काम गैस सिलेंडर में लगी आग मचा हड़कंप आग लगने से कच्चे माल सहित अन्य सामान जलकर हुआ खाक। हापुड़। आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान के अंदर गैस सिलेंडर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया । आदर्श नगर कॉलोनी के मकान में नलकी बनाने का चल रहा था काम आग लगते ही कमरे में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। सूचना पर अग्निशमन समन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। आग में कपड़े, गत्ते का सामान, कच्चा माल समेत अन्य सामान जलकर हुआ खाक।1