logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव लोगों को हो रही परेशानी सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से सड़क पर कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी आने-जाने में कठिनाई हो रही है।इस समस्या से केवल सुकियावा गांव के लोग ही नहीं त्रस्त हैं बल्कि बैंककी शाखा स्थित होने के कारण इलाके के लोगों का आना-जाना होता है तथा इस समस्या से लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं। प्रायः लोगों को किचड़ में फिसल कर गिरने की घटनाएं होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लंबे समय से बनी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क किनारे नाला निर्माण अथवा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था जरूरी है। अभिषेक राज समेत गांव के लोगों ने बताया कि समस्या का हल के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई है लेकिन समस्या जब की तब बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

1 hr ago
user_मनोज कुमार
मनोज कुमार
पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
1 hr ago

सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव लोगों को हो रही परेशानी सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से सड़क पर कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी आने-जाने में कठिनाई हो रही है।इस समस्या से केवल सुकियावा गांव के लोग ही नहीं त्रस्त हैं बल्कि बैंककी शाखा स्थित होने के कारण इलाके के लोगों का आना-जाना होता है तथा इस समस्या से लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं। प्रायः लोगों को किचड़ में फिसल कर गिरने की घटनाएं होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लंबे समय से बनी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क किनारे नाला निर्माण अथवा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था जरूरी है। अभिषेक राज समेत गांव के लोगों ने बताया कि समस्या का हल के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई है लेकिन समस्या जब की तब बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

More news from Bihar and nearby areas
  • स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, फ्रैक्चर मरीज के पैर पर बांधा कार्टून का गत्ता! स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, फ्रैक्चर मरीज के पैर पर बांधा कार्टून का गत्ता! #कैमूर #मोहनियां #मोहनियांअस्पताल #बिहार #बिहारन्यूज #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीअस्पताल #अस्पतालकीबदहाली #जुगाड़इलाज #गत्तासेइलाज #फ्रैक्चर #मेडिकललापरवाही #स्वास्थ्यविभाग #बिहारस्वास्थ्यव्यवस्था #हेल्थसिस्टम #सरकारीस्वास्थ्य #अस्पताल #BreakingNews #BiharNews #KaimurNews #Mohania #ViralNews #LatestNews #BiharBreaking #HealthNews #GroundReport #SadhnaNews #NishantKumar #SamratChaudhari
    1
    स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, फ्रैक्चर मरीज के पैर पर बांधा कार्टून का गत्ता!
स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, फ्रैक्चर मरीज के पैर पर बांधा कार्टून का गत्ता!
#कैमूर #मोहनियां #मोहनियांअस्पताल #बिहार #बिहारन्यूज #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीअस्पताल #अस्पतालकीबदहाली #जुगाड़इलाज #गत्तासेइलाज #फ्रैक्चर #मेडिकललापरवाही #स्वास्थ्यविभाग #बिहारस्वास्थ्यव्यवस्था #हेल्थसिस्टम #सरकारीस्वास्थ्य #अस्पताल #BreakingNews #BiharNews #KaimurNews #Mohania #ViralNews #LatestNews #BiharBreaking #HealthNews #GroundReport #SadhnaNews #NishantKumar #SamratChaudhari
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    2 hrs ago
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव जी से औपचारिक मुलाकात कर फूलों का बुके, मोमेंटो तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव जी से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है। ।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता
    1
    भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव जी से औपचारिक मुलाकात कर फूलों का बुके, मोमेंटो तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l 
भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव जी से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव  मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है।
।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, पुनपुन नदी ने दिखाया रौद्र रूप; रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी बाजार, थाना और खेत में घुसा बाढ़ का पानी, लक्ष्मण झूला मार्ग दोनों ओर से बंद; 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, पुनपुन नदी ने दिखाया रौद्र रूप; रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी बाजार, थाना और खेत में घुसा बाढ़ का पानी, लक्ष्मण झूला मार्ग दोनों ओर से बंद; 10 बीघे से अधिक धान की फसल डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता0-40 सेंटीमीटर और बढ़ा जलस्तर तो अप लाइन भी हो सकती है बंद; कई मेमू ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले मार्ग पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी ने करीब 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार उफनती नदी का पानी पुनपुन बाजार, थाना परिसर और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं, 10 बीघे से अधिक में लगी धान की फसल पानी में डूब जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से खेतों में मेहनत कर तैयार की गई फसल के डूबने से उन्हें भारी नुकसान की आशंका है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुनपुन के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला मार्ग को दोनों ओर से पूरी तरह बंद कर दिया है। प्रशासन के निर्देश के बाद इस रास्ते से आम लोगों और ग्रामीणों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी, डाउन लाइन बंद पुनपुन घाट स्थित रेल पुल संख्या-21 पर भी बाढ़ का पानी डाउन लाइन के ट्रैक से होते हुए पुल के गार्डर तक पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए PPN-PRBZ सेक्शन की डाउन लाइन को 4 सितंबर की रात 8:10 बजे से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पुनपुन स्टेशन प्रबंधक संजय गोयल के अनुसार, ट्रैक पर पानी पहुंचने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इसके बाद कुछ ट्रेनों को पुनपुन घाट से परसा बाजार के बीच अप लाइन से चलाया गया। इनमें 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12346 जनशताब्दी एक्सप्रेस और 63258 डाउन पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार नदी के जलस्तर में 30 से 40 सेंटीमीटर की और वृद्धि होने पर सुरक्षा के मद्देनजर अप लाइन को भी बंद करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। 1976 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार के अनुसार पुनपुन नदी का जलस्तर 53.28 मीटर दर्ज किया गया है। उनके अनुसार यह 1976 के बाद नदी में दर्ज किया गया सबसे ऊंचा जलस्तर है। नदी में लगातार उफान से आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खेतों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी नदी का पानी आसपास के खेतों में फैलने से धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। स्थानीय किसानों के अनुसार 10 बीघे से अधिक धान की फसल पानी में डूब चुकी है। लगातार पानी बढ़ने से खेतों में खड़ी फसल के पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है। किसानों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। सात सितंबर को कई मेमू ट्रेनें रद्द पुनपुन रेल पुल पर बढ़ते पानी और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए छह सितंबर को गया-पटना रेलखंड पर कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 63242 गया-पटना, 63244 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63247 पटना-गया, 63248 गया-पटना, 63250 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63253, 63256 गया-पटना और 63274 मेमू शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से गया, पुनपुन और पटना के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले पुनपुन रेल पुल पर पानी बढ़ने के कारण पांच सितंबर को चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया। रेलवे के अनुसार 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस और 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। वहीं, 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को DDU-गया के बजाय DDU-बक्सर-आरा-पटना होकर चलाया गया। इसी तरह 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस को पटना-आरा-बक्सर-DDU मार्ग से चलाया गया। पटना-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। नदी और रेल पुल पर प्रशासन की पैनी नजर रेल प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें पुनपुन नदी के जलस्तर तथा रेल पुल की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलस्तर में और वृद्धि होने पर परिस्थितियों के अनुसार ट्रेनों के परिचालन को लेकर अतिरिक्त निर्णय लिया जाएगा। पुनपुन नदी के इस उफान ने जनजीवन, आवागमन और खेती—तीनों को प्रभावित कर दिया है। एक ओर बाजार और रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचने से लोग चिंतित हैं, तो दूसरी ओर खेतों में खड़ी धान की फसल डूबने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की आशंका है। अब लोगों की नजर नदी के जलस्तर पर टिकी है कि पानी घटता है या बाढ़ की स्थिति और विकराल होती है।
    4
    50 साल का रिकॉर्ड टूटा, पुनपुन नदी ने दिखाया रौद्र रूप; रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी बाजार, थाना और खेत  में घुसा बाढ़ का पानी, लक्ष्मण झूला मार्ग दोनों ओर से बंद; 
50 साल का रिकॉर्ड टूटा, पुनपुन नदी ने दिखाया रौद्र रूप; रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी बाजार, थाना और खेत  में घुसा बाढ़ का पानी, लक्ष्मण झूला मार्ग दोनों ओर से बंद; 10 बीघे से अधिक धान की फसल डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता0-40 सेंटीमीटर और बढ़ा जलस्तर तो अप लाइन भी हो सकती है बंद; कई मेमू ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले मार्ग
पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी ने करीब 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार उफनती नदी का पानी पुनपुन बाजार, थाना परिसर और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं, 10 बीघे से अधिक में लगी धान की फसल पानी में डूब जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से खेतों में मेहनत कर तैयार की गई फसल के डूबने से उन्हें भारी नुकसान की आशंका है।
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुनपुन के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला मार्ग को दोनों ओर से पूरी तरह बंद कर दिया है। प्रशासन के निर्देश के बाद इस रास्ते से आम लोगों और ग्रामीणों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी, डाउन लाइन बंद पुनपुन घाट स्थित रेल पुल संख्या-21 पर भी बाढ़ का पानी डाउन लाइन के ट्रैक से होते हुए पुल के गार्डर तक पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए PPN-PRBZ सेक्शन की डाउन लाइन को 4 सितंबर की रात 8:10 बजे से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
पुनपुन स्टेशन प्रबंधक संजय गोयल के अनुसार, ट्रैक पर पानी पहुंचने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इसके बाद कुछ ट्रेनों को पुनपुन घाट से परसा बाजार के बीच अप लाइन से चलाया गया। इनमें 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12346 जनशताब्दी एक्सप्रेस और 63258 डाउन पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे के अनुसार नदी के जलस्तर में 30 से 40 सेंटीमीटर की और वृद्धि होने पर सुरक्षा के मद्देनजर अप लाइन को भी बंद करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
1976 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा नदी का पानी
बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार के अनुसार पुनपुन नदी का जलस्तर 53.28 मीटर दर्ज किया गया है। उनके अनुसार यह 1976 के बाद नदी में दर्ज किया गया सबसे ऊंचा जलस्तर है। नदी में लगातार उफान से आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
खेतों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी
नदी का पानी आसपास के खेतों में फैलने से धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। स्थानीय किसानों के अनुसार 10 बीघे से अधिक धान की फसल पानी में डूब चुकी है। लगातार पानी बढ़ने से खेतों में खड़ी फसल के पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है। किसानों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
सात सितंबर को कई मेमू ट्रेनें रद्द
पुनपुन रेल पुल पर बढ़ते पानी और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए छह सितंबर को गया-पटना रेलखंड पर कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 63242 गया-पटना, 63244 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63247 पटना-गया, 63248 गया-पटना, 63250 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63253, 63256 गया-पटना और 63274 मेमू शामिल हैं।
ट्रेनों के रद्द होने से गया, पुनपुन और पटना के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले
पुनपुन रेल पुल पर पानी बढ़ने के कारण पांच सितंबर को चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया। रेलवे के अनुसार 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस और 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
वहीं, 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को DDU-गया के बजाय DDU-बक्सर-आरा-पटना होकर चलाया गया। इसी तरह 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस को पटना-आरा-बक्सर-DDU मार्ग से चलाया गया। पटना-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
नदी और रेल पुल पर प्रशासन की पैनी नजर
रेल प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें पुनपुन नदी के जलस्तर तथा रेल पुल की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलस्तर में और वृद्धि होने पर परिस्थितियों के अनुसार ट्रेनों के परिचालन को लेकर अतिरिक्त निर्णय लिया जाएगा।
पुनपुन नदी के इस उफान ने जनजीवन, आवागमन और खेती—तीनों को प्रभावित कर दिया है। एक ओर बाजार और रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचने से लोग चिंतित हैं, तो दूसरी ओर खेतों में खड़ी धान की फसल डूबने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की आशंका है। अब लोगों की नजर नदी के जलस्तर पर टिकी है कि पानी घटता है या बाढ़ की स्थिति और विकराल होती है।
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय गया जी भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है। ।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता
    1
    मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय 
गया जी भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी श्री विकास वैभव  से औपचारिक मुलाकात कीएबं फूलों का बुके एवं श्री मोमेंटो अंग बस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्री विकास वैभव  मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है।
।आज मिलने बालो मे संतोष ठाकुर अजय नारयण सिंह सुनील बम्बइया बबलू गुप्ता
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚨 ससुराल में रहने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला . 🚨 ससुराल में रहने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला बिहार के कैमूर के मोहनिया से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ससुराल में रहने की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जबकि पति साथ रखने के लिए तैयार नहीं बताया जा रहा। मौके पर भीड़ जुटने के बाद पति के भावुक होने का VIDEO भी सामने आया। ⚠️ मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की पूरी बात सामने आना जरूरी है। 🎥 देखिए VIDEO और जानिए पूरा मामला। 👇 आप इस मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट करें। 🔥 ऐसी बड़ी खबरों के लिए FOLLOW करें! #bihar #kaimur #mohania #biharnews #viralvideo #viralnews #breakingnews #news #reels #trending
    1
    🚨 ससुराल में रहने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला          . 
🚨 ससुराल में रहने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला
बिहार के कैमूर के मोहनिया से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ससुराल में रहने की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गई।
बताया जा रहा है कि तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जबकि पति साथ रखने के लिए तैयार नहीं बताया जा रहा। मौके पर भीड़ जुटने के बाद पति के भावुक होने का VIDEO भी सामने आया।
⚠️ मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की पूरी बात सामने आना जरूरी है।
🎥 देखिए VIDEO और जानिए पूरा मामला।
👇 आप इस मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट करें।
🔥 ऐसी बड़ी खबरों के लिए FOLLOW करें!
#bihar #kaimur #mohania #biharnews #viralvideo #viralnews #breakingnews #news #reels #trending
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    7 hrs ago
  • राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष, दिनांक- 02-09-2026 *असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए- तेजस्वी* राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि:- मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है। प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले। मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है। रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा? मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।
    1
    राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा
श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष, दिनांक- 02-09-2026
*असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए- तेजस्वी*
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीडीपी के आंकड़ों पर पलटवार करते हुए कहा कि:- 
मोदी जी, Reel से बाहर निकलकर Reality की बात करिए। ये असल GDP आपके आंकड़ों और Headline में नहीं, वह तो जमीन पर लोगों के जीवन, लोगों की जेब और रसोई में दिखती है। मोदी जी जो दिखाते है वह होता नहीं है, जो नहीं दिखाते वही खतरनाक चीज़ जमीन पर होता है।
प्रधानमंत्री जी का Economic Model और GDP मॉडल ऐसा है कि उसमें मुनाफा ऊपर के 5% लोगों को मिलता है और नुक़सान नीचे के 95% लोगों को। मोदी सरकार के दौर में RBI का डिविडेंड हर साल रिकॉर्ड तोड़ रहा है? सरकार को जब deficit कम दिखाना होता है तो RBI से डिविडेंड बढ़ा लेती है। देश में पहली बार मोदी सरकार ने RBI से 2 लाख 68 हज़ार करोड़ रुपए निकाले।
मोदी जी, आप किस बात का Growth सेलिब्रेट कर रहे है।  रुपया तेजी से गिर रहा है। रिकार्डतोड़ महंगाई बढ़ रही है।
बेरोजगारी दर 50 साल में सबसे अधिक है। रोजगार कम हो रहे हैं। घरेलू कर्ज बढ़ रहा है। छोटे व्यापार टूट रहे हैं। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र खपा रहे हैं। लोग EMI और उधार पर जिंदगी चला रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी किस बात का GDP ग्रोथ जब देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। NDA सरकार के 10 साल में 94000 स्कूल बंद हो गए है यानि प्रतिदिन 26 स्कूल बंद हो रहे है। देश के 1 लाख स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रहे है।
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठे है लेकिन फिर भी 85 करोड़ लोगों को पेट भरने के लिए 5 किलो अनाज देना ही अपनी उपलब्धि समझते है। जिस देश में 85 करोड़ लोगों को अनाज देना पड़े वह देश ऐसी GDP का क्या करेगा? 
मोदी जी जब आप जीडीपी की बात करते है तो आपको यह भी बताना चाहिए कि भारत के पड़ोसी देशों जैसे  बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। किस बात का ग्रोथ मोदी जी?? 12 साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ जमीन पर काम कीजिए।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप! अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप!
    1
    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप!
अचानक सरकारी स्कूल पहुंचीं DM साहिबा! बच्चों के बीच चुपचाप जाकर पीछे बैठ गईं… फिर जो देखा, मच गया हड़कंप!
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • बोधगया और शेरघाटी, जिला -गया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप बोधगया में 21-22सितंबर 2026तथा शेरघाटी में 23-25सितंबर 2026 l
    1
    बोधगया और शेरघाटी, जिला -गया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप 
बोधगया में 21-22सितंबर 2026तथा शेरघाटी में 23-25सितंबर 2026 l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Chirag Paswan ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन! 🙏 | वृंदावन से खूबसूरत तस्वीरें केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने आज सपरिवार वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। 🙏❤️ राधे-राधे! 🌸 ऐसी Bihar और देश की बड़ी खबरों के लिए Follow करें। 🔥
    1
    Chirag Paswan ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन! 🙏 | वृंदावन से खूबसूरत तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने आज सपरिवार वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। 🙏❤️
राधे-राधे! 🌸
ऐसी Bihar और देश की बड़ी खबरों के लिए Follow करें। 🔥
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.