logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रमुख ने बाल विवाह मुक्त रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया तरहसी (पलामू) तरहसी प्रखंड में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सिरीस्ता भुईयां, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेटा तथा प्रखंड के बड़ा बाबू आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।रवाना करने के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे विवाह कराने वाले दोषी माता-पिता, अभिभावक एवं अन्य रिश्तेदारों को दो वर्ष तक की सजा, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि बाल विवाह कराने वाले पंडित, मौलवी एवं पादरी जैसे धार्मिक कर्मकांड कराने वाले व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके अलावा विवाह के लिए सेवा देने वाले बैंड-बाजा, टेंट हाउस संचालक अथवा आयोजन में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले व्यक्तियों को भी दो वर्ष तक की सजा एवं एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यहां तक कि बाल विवाह में शामिल होने वाले आम लोगों को भी दंड का सामना करना पड़ सकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेटा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक बनें और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य का अधिकार है, जिसे बाल विवाह छीन लेता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम को लेकर कार्य कर रही संस्था के नेतृत्वकर्ता डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद बेलाल अंसारी, मंजू कुमारी एवं पुष्पांजलि कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों से समय रहते इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी मौजूद रहे। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ संकल्प लेते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया। जागरूकता रैली प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी, जहां लोगों को पोस्टर, नारों और संदेशों के माध्यम से जागरूक किया गया।

7 hrs ago
user_सफलता की सच
सफलता की सच
पत्रकार तरहासी, पलामू, झारखंड•

More news from गढवा and nearby areas
  • पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान पदाधिकारी पर आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप
    1
    पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान पदाधिकारी पर आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    5 hrs ago
  • सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CJI के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह कोई खास व्यक्ति नहीं बल्कि एक साधारण नागरिक की तरह न्याय की गुहार लगा रही हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को छह पत्र लिखे लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला। CJI ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी निर्दोष नागरिक न्याय से वंचित न रहे। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जारी है। वीडियो देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #SupremeCourt #viral #trending #surunews #MamataBanerjee #CJI #WestBengal #ElectionCommission #BreakingNews #IndiaNews #CourtHearing #PoliticalNews
    1
    सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CJI के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह कोई खास व्यक्ति नहीं बल्कि एक साधारण नागरिक की तरह न्याय की गुहार लगा रही हैं।
ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को छह पत्र लिखे लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला।
CJI ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी निर्दोष नागरिक न्याय से वंचित न रहे।
मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जारी है।
वीडियो देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#SupremeCourt #viral
#trending
#surunews
#MamataBanerjee
#CJI
#WestBengal
#ElectionCommission
#BreakingNews
#IndiaNews
#CourtHearing
#PoliticalNews
    user_India's Live
    India's Live
    Newspaper advertising department गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • रौशन पाठक के बयान के बाद JMM पार्टी के अंदर मची खलबली दो योद्धा आमने सामने
    1
    रौशन पाठक के बयान के बाद JMM पार्टी के अंदर मची खलबली दो योद्धा आमने सामने
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मुंबई एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों के बीच ग्राउंड टक्कर की घटना सामने आई है. हादसे के समय दोनों विमानों में यात्री मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए रनवे पर खड़ी थी. इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रही थी. सभी यात्री सुरक्षित हैं. #Mumbai #MumbaiAirport #ABPNews
    2
    मुंबई एयरपोर्ट पर दो यात्री विमानों के बीच ग्राउंड टक्कर की घटना सामने आई है. हादसे के समय दोनों विमानों में यात्री मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए रनवे पर खड़ी थी. इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रही थी. सभी यात्री सुरक्षित हैं. 
#Mumbai #MumbaiAirport #ABPNews
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • अजय भारतीय अनुमंडल में नामांकन दाखिल करते हुए हुसैनाबाद नगर पंचायत का ब्राह्मण करते हुए
    1
    अजय भारतीय अनुमंडल में नामांकन दाखिल करते हुए हुसैनाबाद नगर पंचायत का ब्राह्मण करते हुए
    user_Anupam Bharti
    Anupam Bharti
    हुसैनाबाद, पलामू, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Birendra Bharti
    1
    Post by Birendra Bharti
    user_Birendra Bharti
    Birendra Bharti
    Video Creator Balumath, Latehar•
    11 hrs ago
  • No Need Caption..
    1
    No Need Caption..
    user_India's Live
    India's Live
    Newspaper advertising department गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Ramashankar sharma
    1
    Post by Ramashankar sharma
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • रंका में मोटर चोरी के मामले में प्रशासन को शिकायत के बाद भी मौन।
    1
    रंका में मोटर चोरी के मामले में प्रशासन को शिकायत के बाद भी मौन।
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.