उन्नाव के औरास में 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अर्जुन लाल दिवाकर ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान औरास मीडिया कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकार नितिन मिश्रा, पत्रकार सुरेंद्र कन्नौजिया, पत्रकार अनूप भट्ट, पत्रकार अजीत सिंह शर्मा और ग्राम सीमऊ प्रधान सोनू यादव सहित अन्य मीडियाकर्मियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारों के सुझाव भी सुने और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह शाहपुरतोंदा में युवा भाजपा कार्यकर्ता सत्यम सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने सभी से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उन्नाव के औरास में 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अर्जुन लाल दिवाकर ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान औरास मीडिया कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकार नितिन मिश्रा, पत्रकार सुरेंद्र कन्नौजिया, पत्रकार अनूप भट्ट, पत्रकार अजीत सिंह शर्मा और ग्राम सीमऊ प्रधान सोनू यादव सहित अन्य मीडियाकर्मियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक
चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारों के सुझाव भी सुने और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद वह शाहपुरतोंदा में युवा भाजपा कार्यकर्ता सत्यम सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण
का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने सभी से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत उन्नाव के नवाबगंज में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवाबगंज विकासखंड के जैतीपुर रोड स्थित एक पेयजल फैक्ट्री में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान वहां पहुंचे अतिथियों का स्वागत भी उन्हें पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री परिसर में अमरूद, जामुन, कंजी और अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस महाअभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि ये पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनीष जैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशी बिंदकर, कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गौतम समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- Post by Ramakant1
- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आपसी विवाद और मारपीट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।1
- उन्नाव में पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का एक अनोखा संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, चांदमारी फायरिंग बट और कोतवाली सदर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस महाअभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी पूरी देखभाल करने की अपील की है। धरती को हराभरा बनाने निकली उन्नाव पुलिस का यह 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अब एक मिसाल बन गया है। स्वागत ज़िंदगी से श्याम जी गुप्ता की यह विशेष रिपोर्ट पुलिस के इसी अनोखे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित प्रयास को दर्शाती है।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती थाने की पुलिस की कथित 'थर्ड डिग्री' पिटाई से एक दलित युवक की मौत हो गई है, जिसके बाद इलाके में भारी बवाल मच गया। पुलिस इस दलित युवक को उसके बेटे की जगह उठाकर ले गई थी और बर्बरता से पीटने के बाद उसे एक बाग में फेंक दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों ने सड़क जाम कर दी और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में चौतरफा दबाव बनने के बाद प्रशासन ने आरोपी दरोगा सचिन सरोज, सिपाही अंकित सिंह और ग्राम प्रधान लालू समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस पूछताछ करने के बहाने उन्हें थाने ले गई थी और वहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई।1
- लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में रविवार को विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कुल्हाड़ी, बांका और लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गए। घायल सुरेश का आरोप है कि विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद दूसरा पक्ष वहां मवेशी बांधता है और विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश के बेटे अंकित और आकाश भी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से गंभीर रूप से घायल सुदामा की बड़ी बहू ने बताया कि इस संघर्ष में संतोष और ममता को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेश और सुदामा को राम सागर मिश्र अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज इटौंजा सीएचसी में चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1