चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज 12 से 14 मार्च तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित होने वाले चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यह उत्सव सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कथा सत्र, कविता उत्सव, ग़ज़ल संध्या, संगीत एवं कविता प्रस्तुति, पैनल चर्चा, थिएटर कलाकारों की प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन तथा संवाद सत्र शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पुस्तक प्रकाशकों द्वारा पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चम्बा की प्रसिद्ध एवं प्राचीन कला तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को चम्बा की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि चम्बा साहित्य उत्सव, कला और संस्कृति के क्षेत्र में संवाद एवं विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय साहित्यकारों, कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा चम्बा की सांस्कृतिक पहचान को भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से साहित्य एवं कला प्रेमियों तथा युवाओं से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों से चम्बा साहित्य उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान किया। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, एसडीएम प्रियांशु खाती, संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज चंबा ओम प्रकाश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनोरिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज राकेश राठौर, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, प्रोफेसर प्रशांत रमन रवि, सहायक अभियंता तेजू राम, गौरव कुमार व कनिष्ट अभियंता नीतिका ठाकुर बैठक में उपस्थित रहे।
चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज 12 से 14 मार्च तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित होने वाले चम्बा साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यह उत्सव सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कथा सत्र, कविता उत्सव, ग़ज़ल संध्या, संगीत एवं कविता प्रस्तुति, पैनल चर्चा, थिएटर कलाकारों की प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन तथा संवाद सत्र शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पुस्तक प्रकाशकों द्वारा पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चम्बा की प्रसिद्ध एवं प्राचीन कला तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को चम्बा की ऐतिहासिक धरोहरों
और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि चम्बा साहित्य उत्सव, कला और संस्कृति के क्षेत्र में संवाद एवं विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय साहित्यकारों, कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा चम्बा की सांस्कृतिक पहचान को भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से साहित्य एवं कला प्रेमियों तथा युवाओं से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों से चम्बा साहित्य उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आव्हान किया। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, एसडीएम प्रियांशु खाती, संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज चंबा ओम प्रकाश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनोरिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज राकेश राठौर, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, प्रोफेसर प्रशांत रमन रवि, सहायक अभियंता तेजू राम, गौरव कुमार व कनिष्ट अभियंता नीतिका ठाकुर बैठक में उपस्थित रहे।
- टाइटल: ब्लॉक परियोजना अधिकारी श्री बी. डी. चौहान की अध्यक्षता में किलाड़ में एसएमसी जागरूकता शिविर एवं अध्ययन भ्रमण आयोजित फेसबुक पोस्ट (संक्षिप्त खबर): पांगी उपमंडल के मुख्यालय किलाड़ स्थित पब्लिक लाइब्रेरी हॉल में बीआरसीसी कार्यालय द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर एवं अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक परियोजना अधिकारी श्री बी. डी. चौहान ने की। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता, पोषण तथा युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में एसएमसी सदस्यों ने पांगी घाटी के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का अध्ययन भ्रमण कर विभागों की कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। #PangiValley #Killar #SMC #EducationAwareness #TheVoiceOfPangwal1
- प्रतिनिधि. पांगी न्यूज़ टुडे। वन विभाग पांगी के साच, पुर्थी और किलाड़ वन परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने रविवार को इको टूरिज्म विश्राम गृह किलाड़ में अरण्यपाल चंबा से भेंट कर अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने वर्ष 2023 और 2025 के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार के भरण–पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ, वन मण्डल पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अरण्यपाल के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कई वर्षों से वन विभाग में ईमानदारी और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई जिला, प्रदेश तथा पांगी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही है। ऐसे में फीस और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार के दैनिक खर्चों के साथ–साथ बच्चों की शिक्षा का बोझ लगातार बढ़ रहा है, जबकि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 और 2025 का वेतन अभी तक सभी कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वर्ष 2019 से 2024 के बीच के कुछ महीनों का वेतन भी अभी तक नहीं मिला है। दैनिक वेतनभोगी मजदूर संघ पांगी इकाई के सचिव देवराज शर्मा ने बताया कि पांगी में वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 55 कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को अरण्यपाल चंबा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया। अरण्यपाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2025 का लंबित वेतन मार्च माह में दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जबकि वर्ष 2023 और उससे पहले के बकाया वेतन के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बजट उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।1
- चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बीती रात मरीजों के मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों के करीब 8 से 10 मोबाइल फोन रात के समय चोरी हो गए। घटना का पता चलते ही मरीजों और उनके परिजनों में चिंता और नाराज़गी का माहौल बन गया। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और चोरी की इस घटना की जल्द जांच कर दोषियों को पकड़ा जाए। लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और मरीज सुरक्षित माहौल में इलाज करवा सकें। बाइट स्थानीय निवासी। बाइट एम एस मेडिकल कॉलेज चंबा ।1
- आज चंबा में मुस्लिम गुज्जर कल्याण सभा की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में सभा के सभी प्रतिनिधि व सदस्यों ने भाग लिया इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की डिजास्टर के अंतर्गत स्वीकृत हुए कार्यों को शुरू करवाने को लेकर भी चर्चा की गई सरकार द्वारा ग्रामीण स्रोतों में एपीएल परिवारों से ₹100 और बीपीएल परिवारों से प्रतिमा ₹25 यूजर्स चार्ज नहीं वसूला जाना चाहिए जिला चंबा में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का कार्यालय खोला जाना चाहिए ताकि की अल्पसंख्यक लोगों को सुविधा मिल सके और एक मुद्दा स्मार्ट मीटर का भी रखा है जिससे कि लोग बिल्कुल खफा है स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए इससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान होगा और हिमाचल प्रदेश सरकार से मुस्लिम गुजर कल्याण सभा चंबा द्वारा एक यह भी आग्रह किया गया है की गुजर कल्याण बोर्ड की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की गई1
- जोगिंदर नगर में बोले राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा- मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये है बड़ा चैलेंज। अंकित कुमार, जोगिंदर नगर। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज जोगिंदर नगर पहुंचे अनुराग शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। हारों से लदे सांसद अनुराग शर्मा को नारों के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने अनुराग शर्मा को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया व उपस्थित जनता को भी संबोधित किया। उसके बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है। अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बडा चैंलेज है, जिसके लिये हर कार्यकर्ता व नेता का साथ जरूरी है। वहीं, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया।1
- Post by Varun Slathia1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- पांगी घाटी की खूबसूरत सुराल पंचायत में इस वर्ष पांगी प्रशासन के सहयोग से स्की प्रशिक्षण शिविर और स्की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तेरह से तीस वर्ष आयु वर्ग के युवा-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में पांगी के आवासीय आयुक्त श्री अमनदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ खंड विकास अधिकारी श्री योगेश वर्मा, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग पांगी डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ श्री भगवान दास चौहान और डॉक्टर नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडल सुराल की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में पांगी की सांस्कृतिक धरोहर घुरेई नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी घुरेई नृत्य में शामिल हुए। स्की एसोसिएशन सुराल के अध्यक्ष कुलदीप धुतवानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पांगी में विंटर टूरिज्म और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और वे समाज के विकास में योगदान दे सकें। 📍 THE VOICE OF PANGWAL 🎙️1