राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ *राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक शिवब्रम्ह सिंह जादौन व खंड स्रोत समन्वयक अजय कुमार झा के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रिफ्रेशर FLN शिक्षक प्रशिक्षण (प्रथम चरण) का मां सरस्वती की वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण विकासखंड लहार के अंतर्गत कक्षा 1 और 2 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण की मुख्य बातें: समय एवं उपस्थिति: प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सभी प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सीधे प्रशिक्षण स्थल से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। दक्ष मास्टर ट्रेनर्स: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मुरैना से तीन दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स—धर्मेंद्र तिवारी, शिवमंगल दुबे, राकेश राठौर, अनिल राठौर और लखन परिहार शिक्षकों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत विद्यालयों में भयमुक्त वातावरण तैयार कर बच्चों को गतिविधि आधारित और आनंदमयी शिक्षा उपलब्ध कराना। सुविधाएं: शिक्षकों की सुविधा के लिए स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था, शीतल पेयजल तथा आधुनिक शिक्षण के लिए स्मार्ट एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है।

- ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।1
- आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी1
- जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें। रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।1
- भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।1
- एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*2
- ई-रिक्शा में महिला का 17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- Post by Nafees Khan1
- प्रशासन से तीखी नोकझोंक और 24 घंटे के गतिरोध के बाद लहार कॉलेज में विराजे गणपति बप्पा *प्रशासन से तीखी नोकझोंक और 24 घंटे के गतिरोध के बाद लहार कॉलेज में विराजे गणपति बप्पा* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..स्थानीय शासकीय महाविद्यालय परिसर में भारी हंगामे और प्रशासनिक खींचतान के बाद आखिरकार छात्रों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी है। बीते दिन कॉलेज परिसर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर छात्रों और स्थानीय प्रशासन के बीच जमकर टकराव हुआ था। प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने पर कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया था, जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने गेट के बाहर ही धरना शुरू कर दिया था,छात्रों और प्रशासनिक अफसरों में हुई थी तीखी बहस गतिरोध के दौरान मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। छात्र-छात्राओं के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मैदान में उतरे। इस दौरान तहसीलदार,भारी पुलिस बल और छात्र नेताओं के बीच कॉलेज गेट खोलने को लेकर घंटों तक तीखी नोकझोंक चली। छात्रों का आरोप था कि शिक्षण संस्थान में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर रोक लगाना अनुचित है, जबकि प्रशासन नियमों और अनुमति का हवाला देकर गेट खोलने से इनकार करता रहा,आज सुबह महाविद्यालय के गेट खोले गए,इसके बाद कॉलेज परिसर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। छात्रों ने पूजा-अर्चना कर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाए और मिष्ठान वितरित किया।1