logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष आज से दतिया प्रवास पर दतिया 19 फरवरी 2026/ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह आज 19 फरवरी से 20 फरवरी 2026 से दतिया प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष डॉ. अवधेष प्रताप सिंह 19 फरवरी 2026 को सायं 6.50 बजे झांसी से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे और सर्किट हाउस पहुंचेगे। आप 20 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रातः 11 बजे आप कलेक्टर कार्यालय दतिया मेें जिले के मानव अधिकार आयोग में लंबित प्रकरणों पर सुनवाई करेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाग लेंगे। देापहर 2.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे। क्रमांक 74/2026 --------0000------- 21 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आयेंगे सेवढ़ा तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विस्तृत निरीक्षण दतिया 19 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी 2026 को दतिया जिले के अनुभाग सेवढ़ा पहुुंचकर सिंध नदी पर नवनिर्मित ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने हेतु कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा के साथ आज बुधवार को सेवढ़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं सनकुंआ धाम स्थित सिंध नदी पर नवनिर्मित ब्रिज का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं आमजन की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। हेलीपैड एवं सुरक्षा व्यवस्था कलेक्टर ने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के मद्देनज़र पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट प्लान एवं भीड़ नियंत्रण की रूपरेखा पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएँ कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, मीडिया गैलरी एवं प्रवेश-निकास मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था की जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ। पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था कलेक्टर श्री वानखड़े ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। टैंकरों, पानी के कूलर एवं अस्थायी जल स्टैंड पोस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छता के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं साफ-सफाई कर्मियों की तैनाती करने को कहा गया। विद्युत एवं तकनीकी प्रबंध उन्होंने विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर) रखने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, मंच पर आवश्यक विद्युत कनेक्शन तथा तकनीकी उपकरणों की पूर्व जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सनकुंआ धाम सिंध नदी स्थित नवनिर्मित ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं आवागमन की सुगमता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वानखड़े ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। क्रमांक 75/2026 --------0000------- कलेक्टर श्री वानखड़े ने सेवढ़ा पहुंचकर सुनीं आमजन की समस्यायें दतिया 19 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज जिले के सेवढ़ा प्रवास के दौरान सेवढ़ा मंडी के सभाकक्ष में आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्यायें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। क्रमांक 76/2026 --------0000-------

9 hrs ago
user_Adiya dantre 9981601860
Adiya dantre 9981601860
Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
baa02636-0322-45bd-8d01-ff7dec92da45

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर इंदरगढ़ के मेंन बाजार में पकड़ा गया बाइक चोर मेने बस स्टैंड पर बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहा था दिनदहाड़े
    1
    नगर इंदरगढ़ के मेंन बाजार में पकड़ा गया बाइक चोर मेने बस स्टैंड पर बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहा था दिनदहाड़े
    user_अबनीश दुबे
    अबनीश दुबे
    Voice of people इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी गोराघाट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए अहम खुलासा किया है। मामले में आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
गोराघाट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए अहम खुलासा किया है। मामले में आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Sanjeev Richhariya
    Sanjeev Richhariya
    Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डबरा नवग्रह मंदिर परिसर में एक बच्ची अपनी कला की बेजोड़ प्रस्तुति देते हुए आज उमड़ी भीड़ बाबा बागेश्वर को सुनने के लिए।
    1
    डबरा नवग्रह मंदिर परिसर में एक बच्ची अपनी कला की बेजोड़ प्रस्तुति देते हुए 
आज उमड़ी भीड़ बाबा बागेश्वर को सुनने के लिए।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दूसरे दिन की हनुमान कथा सुनाई जिसमें उन्होंने कहा कि डबरा में नवग्रह मंदिर बनने से बड़े से बड़े साधु संत और नेता डबरा आ रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे कुंभ चल रहा हो । धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अंदाज में कहा कि यूपी में बाबा ने कुंभ लगवाया था तो वही डबरा में नरोत्तम दादा ने कुंभ लगवाया है वहीं यूपी में बाबा है और एमपी में दादा भी तो हैं । बच्चों के संस्कारों को लेकर भी क्या कुछ कहा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुनिए
    4
    डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दूसरे दिन की हनुमान कथा सुनाई जिसमें उन्होंने कहा कि डबरा में नवग्रह मंदिर बनने से बड़े से बड़े साधु संत और नेता डबरा आ रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे कुंभ चल रहा हो । धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अंदाज में कहा कि यूपी में बाबा ने कुंभ लगवाया था तो वही डबरा में नरोत्तम दादा ने कुंभ लगवाया है वहीं यूपी में बाबा है और एमपी में दादा भी तो हैं ।
बच्चों के संस्कारों को लेकर भी क्या कुछ कहा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुनिए
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया जिले के भांडेर नगर में सुदर्शन चक्र की स्थापना से पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार दोपहर 02 बजे से धामिन की बगिया से यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, बैंड-बाजे और सजी-धजी बग्गी के साथ निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री। भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धर्म और आस्था का संदेश दिया, जबकि युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सोन तलैया स्थित लक्षमण वाला सरकार मंदिर पर सुदर्शन चक्र की विधिवत स्थापना की जाएगी।
    1
    दतिया जिले के भांडेर नगर में सुदर्शन चक्र की स्थापना से पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार दोपहर 02 बजे से धामिन की बगिया से यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, बैंड-बाजे और सजी-धजी बग्गी के साथ निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री।
भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धर्म और आस्था का संदेश दिया, जबकि युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे।
नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सोन तलैया स्थित लक्षमण वाला सरकार मंदिर पर सुदर्शन चक्र की विधिवत स्थापना की जाएगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Datia: ग्राम ररूआजीवन में कलेक्टर ने दिया भाषण, पब्लिक ने हर शब्द पर जमकर बजाई ताली, गांव वालों का प्रेम देख कलेक्टर हुए भावुक
    1
    Datia: ग्राम ररूआजीवन में कलेक्टर ने दिया भाषण, पब्लिक ने हर शब्द पर जमकर बजाई ताली, गांव वालों का प्रेम देख कलेक्टर हुए भावुक
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई वन रेंजर शैलेंद्र गुर्जर ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    1
    अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई
वन रेंजर शैलेंद्र गुर्जर ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    user_Sanjeev Richhariya
    Sanjeev Richhariya
    Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.