logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#हिमाचल : पर्यटकों संग घुले-मिले CM सुक्खू, मॉल रोड शिमला बना आकर्षण का केन्द्र #CMSukhvinderSinghSukhu #ShimlaMallRoad #HimachalTourism #ShimlaNews #TourismInHimachal #CMInPublic #HimachalPradesh #NIBNews #BreakingHimachal #ShimlaLive #TouristMoment #HimachalUpdate

8 hrs ago
user_North India bulletin
North India bulletin
Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
8 hrs ago

#हिमाचल : पर्यटकों संग घुले-मिले CM सुक्खू, मॉल रोड शिमला बना आकर्षण का केन्द्र #CMSukhvinderSinghSukhu #ShimlaMallRoad #HimachalTourism #ShimlaNews #TourismInHimachal #CMInPublic #HimachalPradesh #NIBNews #BreakingHimachal #ShimlaLive #TouristMoment #HimachalUpdate

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • Post by North India bulletin
    1
    Post by North India bulletin
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    11 hrs ago
  • बिलासपुर जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शहर में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कोशिश के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गौतम ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कमल गौतम का कहना है कि सड़क किनारे बैठे छोटे दुकानदारों को हटाना पीडब्ल्यूडी विभाग का काम नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से डराया जा रहा है, जबकि पहले प्रशासन को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इन दुकानदारों के लिए उचित स्थान का चयन करे और वहां उन्हें बसाने की प्रक्रिया पूरी करे। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाता है, तभी उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गौतम ने यह भी बताया कि शहर के अधिकांश छोटे दुकानदार नगर परिषद को हर महीने निर्धारित शुल्क देते हैं, ऐसे में उनके हितों की रक्षा करना नगर परिषद और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। इस पूरे मामले ने शहर में प्रशासनिक अधिकारों और जिम्मेदारियों को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और प्रभावित दुकानदारों के लिए क्या समाधान निकाला जाता है।
    1
    बिलासपुर
जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शहर में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कोशिश के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गौतम ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कमल गौतम का कहना है कि सड़क किनारे बैठे छोटे दुकानदारों को हटाना पीडब्ल्यूडी विभाग का काम नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से डराया जा रहा है, जबकि पहले प्रशासन को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इन दुकानदारों के लिए उचित स्थान का चयन करे और वहां उन्हें बसाने की प्रक्रिया पूरी करे। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाता है, तभी उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौतम ने यह भी बताया कि शहर के अधिकांश छोटे दुकानदार नगर परिषद को हर महीने निर्धारित शुल्क देते हैं, ऐसे में उनके हितों की रक्षा करना नगर परिषद और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।
इस पूरे मामले ने शहर में प्रशासनिक अधिकारों और जिम्मेदारियों को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है और प्रभावित दुकानदारों के लिए क्या समाधान निकाला जाता है।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय उच्च मार्ग पुराने चंडीगढ़-मनाली के किनारे बिलासपुर के रोटरी चौक पर रेहड़ी वाले दुकानदारों की दुकानों पर पीला पंजा चला है। यहां पर नेशनल हाईवे किनारे कई दुकानदार लंबे समय से अपना रोजगार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लेकिन अब इन दुकानदारों को यहां से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय लोक निर्माण विभाग की टीम बिलासपुर के रोटरी चौक में जेसीबी मशीन सहित पहुंची। जिसके चलते यहां पर दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते विभागीय टीम द्वारा जैसे ही रेहड़ी वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो इस टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। इन दुकानदारों के साथ ही अन्य लोगों ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया। वहीं, विभागीय टीम ने हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अपनी कार्रवाई जारी रखी। कई दुकानदारों ने तो स्वयं ही अपनी दुकानों को हटा लिया तो कईयों के भारी विरोध जताया।
    3
    राष्ट्रीय उच्च मार्ग पुराने चंडीगढ़-मनाली के किनारे बिलासपुर के रोटरी चौक पर रेहड़ी वाले दुकानदारों की दुकानों पर पीला पंजा चला है। यहां पर नेशनल हाईवे किनारे कई दुकानदार लंबे समय से अपना रोजगार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लेकिन अब इन दुकानदारों को यहां से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय लोक निर्माण विभाग की टीम बिलासपुर के रोटरी चौक में जेसीबी मशीन सहित पहुंची। जिसके चलते यहां पर दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते विभागीय टीम द्वारा जैसे ही रेहड़ी वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो इस टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। इन दुकानदारों के साथ ही अन्य लोगों ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया। वहीं, विभागीय टीम ने हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अपनी कार्रवाई जारी रखी। कई दुकानदारों ने तो स्वयं ही अपनी दुकानों को हटा लिया तो कईयों के भारी विरोध जताया।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वायरल वीडियो पर एक्शन, आरोपी पुलिस कर्मी सस्पेंड पुलिस विभाग ने साफ किया कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं एंकर—- जिला शिमला पुलिस के ASI के टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाले वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के साथ अत्यधिक और अनुचित बल प्रयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए संबंधित सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। VO—- जिला शिमला के ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस ने दोहराया है कि वह पेशेवर, विधिसम्मत और मानवीय पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इन मूल्यों से किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे और कानून का शासन कायम रह सके। बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला
    1
    वायरल वीडियो पर एक्शन, आरोपी पुलिस कर्मी सस्पेंड 
पुलिस विभाग ने साफ किया कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं 
एंकर—- जिला शिमला पुलिस के ASI के टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाले वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक व्यक्ति के साथ अत्यधिक और अनुचित बल प्रयोग करते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जिला शिमला के ASP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति अपनाते हुए संबंधित सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रैंक के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
VO—- जिला शिमला के ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या शक्ति के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस ने दोहराया है कि वह पेशेवर, विधिसम्मत और मानवीय पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इन मूल्यों से किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता का विश्वास बना रहे और कानून का शासन कायम रह सके।
बाइट—- अभिषेक, ASP हेडक्वार्टर, ज़िला शिमला
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बद्दी के दिल्ली बाजार में भीषण आग 🔥 | 10 दुकानें जलकर राख | लाखों का नुकसान | Fire in Baddi Delhi Market
    1
    बद्दी के दिल्ली बाजार में भीषण आग 🔥 | 10 दुकानें जलकर राख | लाखों का नुकसान | Fire in Baddi Delhi Market
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    6 hrs ago
  • सड़क किनारे खड़ी बाइक ओर गाड़ी हटाने को टैक्सी चालक से कहासुनी, वीडियो बना रहे चालक को नेम प्लेट देखने पर छाती पर मारी लात
    1
    सड़क किनारे खड़ी बाइक ओर गाड़ी हटाने को टैक्सी चालक से कहासुनी,
वीडियो बना रहे चालक को नेम प्लेट देखने पर छाती पर मारी लात
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • “झूठी गारंटियों से ठगी गई जनता, 3 साल में हर वर्ग निराश”—डॉ. बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चार नगर निगम—धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर इस बार भाजपा के पक्ष में निर्णायक मतदान करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता का जीना दूभर कर दिया है। “सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जो भारी-भरकम गारंटियां दी थीं, वे आज पूरी तरह झूठ साबित हो चुकी हैं,” उन्होंने कहा। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का वादा किया था, जो पहली कैबिनेट से लागू होना था, लेकिन आज तक एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली। “हर बहन के खाते में अब तक हजारों रुपये आने चाहिए थे, लेकिन उन्हें ठगा गया है। महिलाएं इस विश्वासघात का जवाब देने के मूड में हैं,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद एक भी युवा को स्थायी रोजगार नहीं मिला। “5 लाख रोजगार देने की बात भी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी दर दोगुनी हो चुकी है,” बिंदल ने कहा। सिरमौर जिला का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस सरकार की विफलताओं का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। “यहां विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और केवल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं ही आगे बढ़ रही हैं,” उन्होंने कहा। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य संस्थान बंद किए गए, जिससे बच्चों की शिक्षा और आम जनता के इलाज पर गंभीर असर पड़ा है। “आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है,” उन्होंने जोड़ा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग—युवा, महिला, किसान और आम नागरिक—अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। “कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। यह प्रदेश के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है,” उन्होंने कहा। अंत में डॉ. बिंदल ने विश्वास जताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलेगा। “हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि इस निकम्मी सरकार को हर स्तर पर सबक सिखाना है,” उन्होंने कहा।
    1
    “झूठी गारंटियों से ठगी गई जनता, 3 साल में हर वर्ग निराश”—डॉ. बिंदल का कांग्रेस सरकार पर हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चार नगर निगम—धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर इस बार भाजपा के पक्ष में निर्णायक मतदान करेगी।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता का जीना दूभर कर दिया है। “सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जो भारी-भरकम गारंटियां दी थीं, वे आज पूरी तरह झूठ साबित हो चुकी हैं,” उन्होंने कहा।
डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का वादा किया था, जो पहली कैबिनेट से लागू होना था, लेकिन आज तक एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली। “हर बहन के खाते में अब तक हजारों रुपये आने चाहिए थे, लेकिन उन्हें ठगा गया है। महिलाएं इस विश्वासघात का जवाब देने के मूड में हैं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद एक भी युवा को स्थायी रोजगार नहीं मिला। “5 लाख रोजगार देने की बात भी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी दर दोगुनी हो चुकी है,” बिंदल ने कहा।
सिरमौर जिला का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस सरकार की विफलताओं का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। “यहां विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और केवल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं ही आगे बढ़ रही हैं,” उन्होंने कहा।
डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य संस्थान बंद किए गए, जिससे बच्चों की शिक्षा और आम जनता के इलाज पर गंभीर असर पड़ा है। “आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है,” उन्होंने जोड़ा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग—युवा, महिला, किसान और आम नागरिक—अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। “कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। यह प्रदेश के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है,” उन्होंने कहा।
अंत में डॉ. बिंदल ने विश्वास जताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलेगा। “हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि इस निकम्मी सरकार को हर स्तर पर सबक सिखाना है,” उन्होंने कहा।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शनिवार को बिलासपुर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक अध्यक्षों की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें आने वाले पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर गहन मंथन किया गया। अंजना धीमान ने बताया कि कांगड़ा में आयोजित संगठन सृजन अभियान से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। इस अभियान के तहत न केवल संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए गए, बल्कि फील्ड में प्रभावी तरीके से काम करने की ट्रेनिंग भी दी गई। इन अनुभवों को अब ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि हर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से उतर सके।
    1
    शनिवार को बिलासपुर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक अध्यक्षों की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें आने वाले पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर गहन मंथन किया गया। अंजना धीमान ने बताया कि कांगड़ा में आयोजित संगठन सृजन अभियान से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। इस अभियान के तहत न केवल संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए गए, बल्कि फील्ड में प्रभावी तरीके से काम करने की ट्रेनिंग भी दी गई। इन अनुभवों को अब ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि हर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में मजबूती से उतर सके।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.