Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना जिले के खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया… जिसमें दसवीं कक्षा के छात्र गोपाल कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अनन्या एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सबसे दुखद बात यह है कि गोपाल कुमार दसवीं कक्षा के छात्र थे और 17 फरवरी से शुरू होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देने वाले थे। शव का पोस्टमार्टम बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
RUBY JOURNALIST

More news from बिहार and nearby areas
- Post by Karu Kumar1
- #हाथीदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।। पटना / बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से घूम रहे एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाथीदह थाना क्षेत्र के औन्टा गांव में नई फोर लेन के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान औन्टा गांव निवासी शिवम कुमार, पिता विमल राय के रूप में हुई है। वहीं उसके एक साथी की पहचान आशीष कुमार, निवासी नगर थाना, जिला Begusarai के रूप में की गई है। इस मामले में ASI अमरकांत सिंह ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और आरोपी का आपराधिक इतिहास क्या रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है। खबर जंक्शन लाइव के लिए बाढ़ से रिपोर्ट।1
- मिली जानकारी के अनुसार सराय थाना अंतर्गत मीरपुर पताढ़ में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बाइक संख्या BR 06DR 5003 चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक मालिक ने सराय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। #SarairThana #MirpurPataadh #BikeChori #VaishaliNews #BiharCrime #BreakingNews #DaylightTheft #PoliceInvestigation #BR06DR5003 #LocalNews2
- 1 लीटर दूध 4 लीटर पानी यही योगी जी का मिड डे मील गरीब के बच्चों के लिए1
- समस्तीपुर जिले के, उजियारपुर प्रखंड के नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 3,जवाहरपुर गांव निवासी, एक लचार एवं गरीब की बेटी के शादी में,भगवानपुर कमला निवासी चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने अपनी ओर से दिया अनमोल उपहार.1
- Post by Anil Paswan1
- पटना/खुशरुपुर : नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र निवाशी 15 वर्षीय गोपाल कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौ*त, परिवार में मातम।1
- महुआ में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब माननीय न्यायालय हाजीपुर के आदेश पर महुआ अंचल अधिकारी महुआ मिश्रा पेट्रोल पंप के सामने स्थित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचीं। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन विवादित है, जबकि प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जा रहा था। विरोध बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा। #Mahua #Hajipur #LandDispute #BreakingNews #Vaishali1
- मैं बिहार का बेटा हूं, मेरा सब कुछ बिहार सुधारने के लिए समर्पित है!!1