नारायणगंज में संपूर्णता अभियान 2.0 का सांसद श्री कुलस्ते ने किया शुभारंभ मंडला, जिले के नारायणगंज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से इन योजनाओं का सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि हर पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आंगनवाड़ी के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण उपलब्ध कराना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना। गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जाँच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना। स्कूलों में छात्राओं के लिए कार्यात्मक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करना। मवेशियों का शत-प्रतिशत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण करना। यह अभियान विकसित भारत के लक्ष्य और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय समन्वय, जनभागीदारी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। गांव-गांव शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम श्री सीएल वर्मा, एसीईओ श्री विनोद मरावी जनपद स्तर के अधिकारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
नारायणगंज में संपूर्णता अभियान 2.0 का सांसद श्री कुलस्ते ने किया शुभारंभ मंडला, जिले के नारायणगंज में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से इन योजनाओं का सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि हर पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क कर पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करें और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आंगनवाड़ी के 6
माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण उपलब्ध कराना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना। गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य जाँच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना। स्कूलों में छात्राओं के लिए कार्यात्मक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करना। मवेशियों का शत-प्रतिशत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण करना। यह अभियान विकसित भारत के लक्ष्य और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय समन्वय, जनभागीदारी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। गांव-गांव शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम श्री सीएल वर्मा, एसीईओ श्री विनोद मरावी जनपद स्तर के अधिकारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
- दिल्ली के केडी स्टेडियम में खेलो इंडिया जनजाति कुश्ती प्रतियोगिता फेस 2 का आयोजन संपन्न हुआ ।जिसमें देश भर के पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 8 पहलवानों ने अपनी पहलवानी दिखाते हुए जनजातीय कुश्ती प्रतियोगिता की सूची में अपना नाम दर्ज किया। जिसमें मंडला जिले के तीन पहलवान पदक जीतकर कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पहलवानों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और उनका हौसला बढ़ाया। जिला कुश्ती संघ के सचिव संदीप कछवाहा ने इस संबंध में जानकारी दी है।1
- मां नर्मदा जी को सौंपा गया ज्ञापन मंडला :- मंडला रेल्वे संघर्ष समिति का आज 17 फरवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन का रहा दूसरा चरण इसके बाद होगा मंडला बंद इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा रेल रोको चक्का जाम का आंदोलन1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले भर से आए 88 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। शहरी, ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- मंडला - घायल नर तेंदुए की मौत,पोस्टमार्टम के बाद किया गया दाह संस्कार1
- Patna के Tej Hostel में बम धमाकों की गूंज | 3 आतंकी घूसे | ATS Mock Drill | Magadh News #magadhnews #tejhotel #breakingnews Nitish Kumar Tejashwi Yadav Patna Police1
- पांच दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई, मोहगांव बड़ चौराहा का धरना जारी मोहगांव (जिला मंडला) – मोहगांव के बड़ चौराहा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल या समाधान सामने नहीं आया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर बार-बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इसी के विरोध में आंदोलन शुरू किया गया था, जो अब लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है। वहीं धरना स्थल पर अब भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।1
- मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन से ट्रेन परिचालन बढ़ाने एवं मंडला के समग्र विकास की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शहर के व्यापारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। वक्ताओं ने कहा कि मंडला फोर्ट से सीमित ट्रेन संचालन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं। समिति ने मांग की कि प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत की जाए तथा वर्तमान ट्रेनों की संख्या एवं फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।धरने के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और मंडला के विकास हेतु एकजुटता का संदेश दिया गया।1