Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और इसके तहत आने वाले सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
P TOP BIHAR
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और इसके तहत आने वाले सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sharda Singh1
- भोजपुर के आरा में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, और यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गलती सामने आती है, तो दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखने की भी अपील की। इस गरीब चौपाल कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।1
- अरवल जिले के अहियापुर स्थित सोन नदी में नहाने गए पाँच दोस्त अचानक पानी में डूबने लगे। इस घटना में जहाँ चार दोस्तों की जान बचा ली गई, वहीं खांगाह गाँव निवासी बिनोद पासवान के बेटे रिशु कुमार की डूबने से मौत हो गई।1
- रोहतास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धौधाड़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मवेशी चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन और चोरी का एक भैंस का बच्चा भी बरामद किया है। यह कार्रवाई 19 जून 2026 की देर रात करीब 02:20 बजे धौधाड़ थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना पर आधारित थी। सूचना मिली थी कि मवेशी चोर एक पिकअप वाहन से मवेशी चोरी कर न्यू GT रोड महिंद्रा सर्विस सेंटर की तरफ भाग रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना अध्यक्ष ने तुरंत इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जब यह विशेष टीम सत्यापन और कार्रवाई के लिए न्यू GT रोड महिंद्रा सर्विस सेंटर के पास पहुंची, तो पुलिस की गाड़ी को देखकर वाहन पर सवार चोर भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, सशस्त्र बल के सहयोग से थाना अध्यक्ष ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन पर लदे भैंस के बच्चे के साथ दोनों पशु चोरों को मौके पर ही धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय नन्हक नट, पिता नरेश नट, निवासी औलदाज, थाना मेहंदीया, जिला अरवल, और 34 वर्षीय राजू कुमार, पिता परमानेंट, निवासी मोजक्का, थाना बिक्रम, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक शातिर गिरोह के सदस्य हैं और उन्होंने इससे पहले शिवसागर थाना, चेनारी थाना एवं बड्डी थाना क्षेत्रों में भी मवेशी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में धौधाड़ थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।3
- आरा, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, शुभ नारायण नगर, मझौवों, आरा स्थित 'शान्ति स्मृति' सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में एक समारोहपूर्वक 'सामूहिक योग अभ्यास शिविर' का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंध निर्देशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योग दिवस समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए, प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने बताया कि योग शरीर और मन को मजबूत व स्वस्थ बनाता है, तथा बुद्धि को प्रखर करता है। उन्होंने जोर दिया कि 'योग' न केवल शरीर, मन और बुद्धि को जोड़ता है, बल्कि मानवता को भी एक सूत्र में पिरोता है, हिंसा, क्रूरता, कट्टरता एवं विनाशकारी सोच को सात्विक, सकारात्मक एवं प्रकृति के अनुकूल विचारों में बदलता है। डॉ० सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि आधुनिक विज्ञान ने भी योग को शरीर और मन को स्वस्थ व संतुलित बनाने, रोगों को ठीक करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक माना है, और विश्व की अनेक गंभीर समस्याओं का समाधान योग विज्ञान में निहित है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निर्देशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में योग के महत्व और विशेषताओं को विस्तार से समझाया गया है, जहां योग के विभिन्न आयामों को मंत्रों के माध्यम से सहज रूप से प्रस्तुत किया गया है, जैसे पतंजलि ऋषि के अष्टांग सूत्र (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि) और "योगः अथ अनुशासनम्", "योगश्चितवृतिः निरोधः", "योगः कर्मशु कौशलम्" जैसे सूत्र। इस अवसर पर योगाभ्यास कराते हुए विद्यालय के योग शिक्षक श्री शशीभूषण सिंह ने कहा कि योग हमें जीने, स्वस्थ रहने, सकारात्मक सोचने, प्रेम से रहने तथा शरीर, मन को आनंदित कर आत्मा को परमात्मा से मिलाने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन भारतीय पद्धति आधुनिक विज्ञान की कसौटी पर खरी उतरकर विश्व पटल पर छा गई है, जिसका एक छोटा सा प्रमाण विश्व योग दिवस के रूप में प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर मनाया जाना है, जिसमें आगे प्रगति की प्रबल संभावना है। योग प्रशिक्षक श्री शशीभूषण सिंह के दिशानिर्देश में, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अनुसार विभिन्न योगाभ्यास किए। चालन क्रिया के तहत ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन और घुटना संचालन का अभ्यास किया गया। योगासन में खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन शामिल थे; बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्द्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उतानमंडूकासन और वक्रासन सम्मिलित थे। उदर के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन और शलभासन का अभ्यास हुआ, जबकि पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए गए। इसके अतिरिक्त कपालभाति (प्राणायाम), अनुलोम-विलोम प्राणायाम (नाडीशोचन), शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान संकल्प का भी अभ्यास किया गया। समारोह का समापन शांति पाठ "ॐ सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वेसंतु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्विद-दुःख भाग्भवेत। ॐ शांतिः, शांतिः शांतिः।" के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में सनातनी गंगा फाऊंडेशन भोजपुर इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को फ्रूट जूस का वितरण किया गया। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अरविंद ओझा ने किया, तथा धन्यबाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री ऋषिकेश ओझा ने किया। इस समारोह को सफल बनाने में योग शिक्षक श्री शशी भूषण सिंह के साथ-साथ कला शिक्षक श्री संजीव सिन्हा, श्री विष्णु शंकर, श्री ब्रजेश कुमार तिवारी, श्री राजेश रमण, श्री जय शंकर सिंह तथा संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार व अमितेश रंजन का अहम योगदान रहा।4
- पूर्व सांसद आरके सिंह ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने इस मामले में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरा में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री को अपनी विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। गरीब चौपाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सीधी पहुँच बनाना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और यह सुनिश्चित करना बताया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए लगातार सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि जनता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लिया जा रहा है, और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मंत्री ने लोगों से यह भी अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएँ।1
- आरा में माननीय उच्च न्यायालय, पटना और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 के साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, जिला बार एसोसिएशन के सचिव, न्यायालय कर्मी तथा अधिवक्तागण ने भी इस आयोजन में भाग लिया। योग प्रशिक्षक गजानन गुनजन और कार्तिक कुंदन के कुशल मार्गदर्शन में सभी उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सहित विभिन्न योगाभ्यास किए। योग शिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में बताया और दैनिक जीवन में इसे अपनाने पर जोर दिया। अपने संबोधन में, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि योग तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य एवं कार्य दक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है, और न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा योग प्रशिक्षकों गजानन गुनजन और कार्तिक कुंदन को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।4
- पीरो अनुमंडल क्षेत्र के हसन बाजार थाना अंतर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर अरईयाडीह मोड़ के पास शुक्रवार रात अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यवसायी की पहचान राम गोविंद साह के पुत्र मुन्ना शाह के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गोली मार दी, जो उनके बाएं जांघ में लगी। इस मामले में अब तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया गया है कि तीनों अपराधी बाइक पर सवार थे और उनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।1