महत्वपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा तेल एवं प्राकृतिक गैस उपभोक्ताओं के लिए जनहित में जारी महत्वपूर्ण सूचना अनिश्चितकालीन धरने पर जायेंगे आपूर्ति विभाग के FCI गोदाम के मजदूर ठेकेदारों के द्वारा उचित मजदूरी नहीं मिलने के कारण तथा इसके ख़िलाफ़ सरकारी तंत्र की उदासीन रवैया के खिलाफ़ प्रखण्ड आपूर्ति विभाग स्थित FCI गोदाम के मजदूर अनिश्चितकालीन धरने पर जायेंगे मजदूरों ने सामूहिक रूप से लिखित में आवेदन देकर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से लेकर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी,अनुमंडलाधिकारी,जिलाधिकारी,जिला प्रबंधक महोदय बिहार राज्य खाद्य निगम समस्तीपुर, सहायक प्रबंधक महोदय बिहार राज्य खाद्य निगम सरायरंजन व थानाध्यक्ष महोदय को सूचित किया है कि हम मजदूरों के साथ बहुत ही अन्याय हो रहा है। आवेदन देते हुए मजदूर राजेश कुमार ने बताया कि हम लोग बिहार राज्य खाद्य निगम सरायरंजन गोदाम के मजदूर के रूप में कार्यरत हैं तथा सरकार द्वारा निर्धारित प्रति बोरी की उचित मजदूरी ठेकेदार के द्वारा नहीं दिया जाता है। जिसको लेकर हमारे यूनियन न्यायालय गए दिनांक 07.08.2025 को माननीय उच्च न्यायालय पटना के द्वारा CWJC NO -7038/23 एवं CWJC NO -13654/23 में आदेश जारी हुआ कि प्रति बोरी 10 रुपए 20 पैसे की दर से मजदूरों को भुगतान किया जाए लेकिन विभाग और ठेकेदार लोगों की मिलीभगत से हम लोगों को 4 रुपए प्रति बोरी दिया जाता है। जिसको लेकर श्रीमान के यहां लिखित आवेदन दिनांक 19.01.2026 को दिया जिसकी प्रति आवेदन के साथ संलग्न है अभी तक मजदूरों को सरकार एवं न्यायालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रहा है एवं अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया तथा परिवार के सदस्य भुखमरी के कगार पर हैं। विजय महतो ने बताया कि नियमानुसार सभी मजदूरों को उसके खाता में मजदूरी का भुगतान होना चाहिए जो नहीं होने से हर हमेशा विवाद होता है। इसीलिए हमलोग बिहार राज्य खाद्य निगम सरायरंजन के गोदाम पर अनिश्चितकाल धरना दिनांक 28.05.2026 देने से धरना देने के लिए मजबूर हुए हैं। आवेदन देने वालों में पप्पू कुमार महतो,महेश महतो,गोविंद कुमार, शम्भू कुमार,सुनील कुमार महतो धर्मेन्द्र पासवान,गंगा विष्णु पासवान,प्रदीप महतो,शिवलाल महतो,मेघु महतो,अनिल महतो,रोहित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार महतो आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

- समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में छेका कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह पट्टेदार पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अंकुश कापर, संजय कापर, विजय कापर, रामशंकर कापर और नागेंद्र कापर शामिल हैं। पीडित पक्ष ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को हुए छेका समारोह में पट्टेदार रामवृक्ष कापर को नहीं बुलाया गया था, जिसके बाद से विवाद चल रहा था। घटना की शिकायत सरायरंजन थाना में की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में छेका कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह पट्टेदार पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अंकुश कापर, संजय कापर, विजय कापर, रामशंकर कापर और नागेंद्र कापर शामिल हैं। पीडित पक्ष ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को हुए छेका समारोह में पट्टेदार रामवृक्ष कापर को नहीं बुलाया गया था, जिसके बाद से विवाद चल रहा था। घटना की शिकायत सरायरंजन थाना में की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- इस सड़क से रोज लोग आते हैं और जाते हैं पर रोज एक्सीडेंट होने की खतरा रहती है1
- राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'सोना न खरीदें' और 'विदेश न जाएं' जैसी अपीलें सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता दर्शाती हैं। गांधी के अनुसार, देश चलाने के लिए ठोस आर्थिक और सामाजिक नीतियों की आवश्यकता होती है, सिर्फ सलाह देने से काम नहीं चलता।1
- भाकपा माले ने बिहार में अपने आगामी 12वें राज्य सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर अभियान शुरू किया है। रविवार को ताजपुर में पोस्टर जारी कर पार्टी नेताओं ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया।1
- Post by Rajkumar Paswan1
- समस्तीपुर के खैरी गाँव में श्री श्री 108 अष्टजाम महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूजा का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।1
- समस्तीपुर के राजू सहनी ने अपनी बेटी की शादी में सबकुछ लगाकर फिर से 'मसीहा' का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी बेटी को खुशियों से भरा नया जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास किया।3
- बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अपराधियों के खिलाफ खुली कार्रवाई की छूट दी है। उन्होंने साफ कहा कि सुशासन से कोई समझौता नहीं होगा, चाहे अपराधी किसी भी जाति का हो। यह बयान राज्य के अपराध नियंत्रण अभियान से जुड़ा है, जिसमें अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है।1