logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी ट्रायल में सात खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी ट्रायल में सात खिलाड़ियों का चयन ग्रेटर नोएडा संवाददाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 ग्रेटर नोएडा में किया गया। ट्रायल में जनपद के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल एवं प्रतिभा के आधार पर कुल सात खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया।मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में धनंजय (जन्मतिथि 28 मार्च 1997), शिवम (29 नवंबर 2004), चंदन (25 अप्रैल 2004), धर्मेंद्र (13 अक्टूबर 2002), सचिन भाटी (01 जनवरी 2004), जीतेश (03 अगस्त 2001) तथा सुरेश (21 अगस्त 2002) शामिल हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 31 अगस्त 2026 को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाने का प्रयास करेंगे। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 11 सितंबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में किया जाएगा।इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पूरी मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य जनपद की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें मंडल, प्रदेश एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

52 min ago
user_S k sharma
S k sharma
Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
52 min ago
583d2470-c3e3-4531-b600-260d6f78e226

जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी ट्रायल में सात खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी ट्रायल में सात खिलाड़ियों का चयन ग्रेटर नोएडा संवाददाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद स्तरीय पुरुष हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 ग्रेटर नोएडा में किया गया। ट्रायल में जनपद के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल एवं प्रतिभा के आधार पर कुल सात खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया।मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में धनंजय (जन्मतिथि 28 मार्च 1997), शिवम (29 नवंबर 2004), चंदन (25 अप्रैल 2004), धर्मेंद्र (13 अक्टूबर 2002), सचिन भाटी (01 जनवरी 2004), जीतेश (03 अगस्त 2001) तथा सुरेश (21 अगस्त 2002) शामिल हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल

2a3410f8-e04e-41aa-a25e-808d6e5fde1f

31 अगस्त 2026 को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाने का प्रयास करेंगे। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 11 सितंबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में किया जाएगा।इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पूरी मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य जनपद की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें मंडल, प्रदेश एवं उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जो भी लोग पंडित संजय शर्मा जी की मदद करना चाहते हैं, वे आगे बढ़कर सहयोग करें। 📞 मोबाइल नंबर: 9193014929 🙏 आम जनता एवं समाजसेवियों से विनम्र अपील जो भी लोग पंडित संजय शर्मा जी की मदद करना चाहते हैं, वे आगे बढ़कर सहयोग करें। 📞 मोबाइल नंबर: 9193014929 जो लोग मदद करना चाहते हैं, वे इस नंबर पर बात करके सीधे उनकी सहायता कर सकते हैं। ❤️ आपकी छोटी-सी मदद किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। पत्रकार समीर चौधरी परवाना गांव परवाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश #मददकीअपील #समाजसेवा #मानवता #सहयोग #इंसानियत #पंडितसंजयशर्मा #परवाना #बुलंदशहर
    1
    जो भी लोग पंडित संजय शर्मा जी की मदद करना चाहते हैं, वे आगे बढ़कर सहयोग करें।
📞 मोबाइल नंबर: 9193014929
🙏 आम जनता एवं समाजसेवियों से विनम्र अपील
जो भी लोग पंडित संजय शर्मा जी की मदद करना चाहते हैं, वे आगे बढ़कर सहयोग करें।
📞 मोबाइल नंबर: 9193014929
जो लोग मदद करना चाहते हैं, वे इस नंबर पर बात करके सीधे उनकी सहायता कर सकते हैं।
❤️ आपकी छोटी-सी मदद किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है।
पत्रकार समीर चौधरी परवाना
गांव परवाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
#मददकीअपील #समाजसेवा #मानवता #सहयोग #इंसानियत #पंडितसंजयशर्मा #परवाना #बुलंदशहर
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • मुरादनगर जलालाबाद गांव में निकला भारी-भरकम अजगर, दो पिल्लों को निगला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू गाजियाबाद :- मुरादनगर के जलालाबाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने दो पिल्लों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। भारी-भरकम अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगल या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
    1
    मुरादनगर जलालाबाद गांव में निकला भारी-भरकम अजगर, दो पिल्लों को निगला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गाजियाबाद :- मुरादनगर के जलालाबाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने दो पिल्लों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। भारी-भरकम अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगल या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • तिलक नगर मुस्कान हत्या मामले पर वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया पुलिस की 15 से अधिक टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे साथी उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे बाकी चीज जांच का हिस्सा है इसलिए ज्यादा हम अभी नहीं बता सकते
    1
    तिलक नगर मुस्कान हत्या मामले पर वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया
पुलिस की 15 से अधिक टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे साथी उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे बाकी चीज जांच का हिस्सा है इसलिए ज्यादा हम अभी नहीं बता सकते
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • कानपुर: ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की हुई मौत! UP News: कानपुर में गंगा बैराज के पास, गुरुवार 27 अगस्त की सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया. विमान उड़ा रहे पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई. जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था. संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा. फिर तेज धमाका हुआ.
    1
    कानपुर: ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की हुई मौत!   
UP News: कानपुर में  गंगा बैराज के पास, गुरुवार 27 अगस्त की सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया. विमान उड़ा रहे पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई. जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था. संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा. फिर तेज धमाका हुआ.
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, सिंथेटिक मावा फैक्ट्री पर छापा; 1550 किलो सड़ा रसगुल्ला नष्ट गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कई मिठाई और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान सिंथेटिक मावा बनाने वाली एक इकाई से फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल, सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और रंग बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि रक्षाबंधन मिठाई केंद्रित त्योहार है। ऐसे में खासतौर पर दूर-दराज से आने वाली मिठाइयों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई कारखानों में कार्रवाई की गई है, जहां खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित और खतरनाक केमिकल मिले हैं। आशुतोष राय के मुताबिक, बुधवार रात एक सिंथेटिक मावा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया। यहां फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल मिला, जिसका मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और कलर भी बरामद किए गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने तीन रसगुल्ला गोदामों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इन गोदामों में बेहद गंदगी थी और रसगुल्लों में कीड़े तक पाए गए। सफेदी लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों इकाइयों से बरामद 1550 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 44 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि करीब 160 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तक मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, सिंथेटिक मावा फैक्ट्री पर छापा; 1550 किलो सड़ा रसगुल्ला नष्ट
गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कई मिठाई और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान सिंथेटिक मावा बनाने वाली एक इकाई से फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल, सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और रंग बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि रक्षाबंधन मिठाई केंद्रित त्योहार है। ऐसे में खासतौर पर दूर-दराज से आने वाली मिठाइयों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई कारखानों में कार्रवाई की गई है, जहां खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित और खतरनाक केमिकल मिले हैं।
आशुतोष राय के मुताबिक, बुधवार रात एक सिंथेटिक मावा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया। यहां फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल मिला, जिसका मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और कलर भी बरामद किए गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके अलावा खाद्य विभाग ने तीन रसगुल्ला गोदामों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इन गोदामों में बेहद गंदगी थी और रसगुल्लों में कीड़े तक पाए गए। सफेदी लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों इकाइयों से बरामद 1550 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर नष्ट कराया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 44 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि करीब 160 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तक मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 29 अगस्त तक मिलेगा लाभ गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। इस फैसले से उन महिलाओं को खास राहत मिलेगी, जिन्हें इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करनी है। महिलाओं के साथ उनके एक सहयोगी को भी इस सुविधा का लाभ दिए जाने से परिवारों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोडवेज विभाग का उद्देश्य है कि इस अवधि में महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त यात्रा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही को भी आसान बनाएगी। अब देखना होगा कि 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस विशेष सुविधा का कितनी महिलाएं लाभ उठाती हैं और रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कितना सफल रहता है। संवाददाता रेनू पुरी
    2
    महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 29 अगस्त तक मिलेगा लाभ
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा।
इस फैसले से उन महिलाओं को खास राहत मिलेगी, जिन्हें इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करनी है। महिलाओं के साथ उनके एक सहयोगी को भी इस सुविधा का लाभ दिए जाने से परिवारों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है।
महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रोडवेज विभाग का उद्देश्य है कि इस अवधि में महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त यात्रा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही को भी आसान बनाएगी।
अब देखना होगा कि 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस विशेष सुविधा का कितनी महिलाएं लाभ उठाती हैं और रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कितना सफल रहता है।
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिवसेना व क्रांति सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर शिवसेना एवं क्रांति सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन से दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। बताया गया कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा ने अपना जीवन शिवसेना और क्रांति सेना की सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कर दिया था। वह दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते रहते थे और संगठन के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहते थे। 19 अगस्त को उनके निधन की दुखद सूचना मिलते ही शिवसेना और क्रांति सेना परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, शिवसेना के मेरठ मंडल प्रभारी राजकुमार गिरी ने शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “शैलेन्द्र आर्य एक बहुत अच्छे इंसान थे। उनका व्यवहार, पार्टी के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा।” उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा का अचानक चले जाना शिवसेना और क्रांति सेना परिवार के लिए अत्यंत दुखद है और उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    शिवसेना व क्रांति सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन से शोक की लहर
शिवसेना एवं क्रांति सेना के प्रदेश कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन से दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। 
बताया गया कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा ने अपना जीवन शिवसेना और क्रांति सेना की सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कर दिया था। 
वह दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते रहते थे और संगठन के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहते थे।
19 अगस्त को उनके निधन की दुखद सूचना मिलते ही शिवसेना और क्रांति सेना परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। 
पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।
वहीं, शिवसेना के मेरठ मंडल प्रभारी राजकुमार गिरी ने शैलेन्द्र विश्वकर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “शैलेन्द्र आर्य एक बहुत अच्छे इंसान थे।
उनका व्यवहार, पार्टी के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा।”
उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र विश्वकर्मा का अचानक चले जाना शिवसेना और क्रांति सेना परिवार के लिए अत्यंत दुखद है और उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा।
दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गाजियाबाद में महिला सुरक्षा को मिले 11 पहिए, अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगी पुलिस गाजियाबाद में अब महिला सुरक्षा सिर्फ शिकायत मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस खुद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन वाहनों को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गाजियाबाद के 11 पुलिस सर्किलों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। महिला संबंधी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इसके अलावा बाजार, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इन वाहनों के जरिए महिला सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्रों की टीमें इन वाहनों से दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज, कार्यस्थल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। गाजियाबाद के एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले 11 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ये वाहन मुख्य रूप से मिशन शक्ति केंद्रों को दिए गए हैं और रक्षाबंधन के बाद भी इनके साथ काम करते रहेंगे। किसी महिला को रात में परेशानी होने या कैब व अन्य वाहन नहीं मिलने की स्थिति में भी पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी। महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। वहीं, इन वाहनों के आसपास मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से सीधे भी मदद ली जा सकती है। छेड़छाड़ या मनचलों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ऑपरेशन डिकॉय भी चला रही है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहती हैं। महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की जाती है। आरोपी के परिवार को बुलाकर चेतावनी देने के साथ लाल कार्ड भी दिया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ पुलिस की पहुंच को और तेज एवं प्रभावी बनाना है।
    1
    गाजियाबाद में महिला सुरक्षा को मिले 11 पहिए, अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगी पुलिस
गाजियाबाद में अब महिला सुरक्षा सिर्फ शिकायत मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस खुद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन वाहनों को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
गाजियाबाद के 11 पुलिस सर्किलों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। महिला संबंधी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इसके अलावा बाजार, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इन वाहनों के जरिए महिला सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
मिशन शक्ति केंद्रों की टीमें इन वाहनों से दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज, कार्यस्थल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
गाजियाबाद के एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले 11 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ये वाहन मुख्य रूप से मिशन शक्ति केंद्रों को दिए गए हैं और रक्षाबंधन के बाद भी इनके साथ काम करते रहेंगे। किसी महिला को रात में परेशानी होने या कैब व अन्य वाहन नहीं मिलने की स्थिति में भी पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी।
महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। वहीं, इन वाहनों के आसपास मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से सीधे भी मदद ली जा सकती है। छेड़छाड़ या मनचलों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ऑपरेशन डिकॉय भी चला रही है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहती हैं। महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की जाती है। आरोपी के परिवार को बुलाकर चेतावनी देने के साथ लाल कार्ड भी दिया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ पुलिस की पहुंच को और तेज एवं प्रभावी बनाना है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गौकशी के आरोपी की निशानदेही पर उपकरण बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। गाजियाबाद :-लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को गौकशी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अय्यूब पहलवान, छोटी और इमरान उर्फ तोतला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी गुलफाम के खिलाफ पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद उसने बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 27 अगस्त को पुलिस टीम गुलफाम पुत्र वकील अहमद को पीसीआर पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन के किनारे बंद फाटक की ओर से लकड़ी का गोलाकार गुटका, लोहे का बड़ा और छोटा दांव, दो छुरे, लोहे का लंबा सुआ, रस्सी, काली पॉलीथीन के दो पैकेट और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने सामान को गौकशी की घटना में इस्तेमाल करना स्वीकार किया।
    1
    गौकशी के आरोपी की निशानदेही पर उपकरण बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। 
गाजियाबाद :-लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पीसीआर पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को गौकशी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अय्यूब पहलवान, छोटी और इमरान उर्फ तोतला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी गुलफाम के खिलाफ पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद उसने बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। 
27 अगस्त को पुलिस टीम गुलफाम पुत्र वकील अहमद को पीसीआर पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर रेलवे लाइन के किनारे बंद फाटक की ओर से लकड़ी का गोलाकार गुटका, लोहे का बड़ा और छोटा दांव, दो छुरे, लोहे का लंबा सुआ, रस्सी, काली पॉलीथीन के दो पैकेट और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने सामान को गौकशी की घटना में इस्तेमाल करना स्वीकार किया।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.