Shuru
Apke Nagar Ki App…
खलीलाबाद में राम कथा के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर की सड़कों पर भगवान की झांकियों के साथ भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, जगह-जगह जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Vipin Rai Journalist
खलीलाबाद में राम कथा के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर की सड़कों पर भगवान की झांकियों के साथ भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, जगह-जगह जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संतकबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर सुनियोजित तरीके से बिजली व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों का कहना है कि एक ओर जहां गर्मियों से पहले बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों की छंटनी और नियमित कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। संघर्ष समिति के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध के चलते इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे बिजली खपत में इजाफा होगा। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक इस वर्ष देश में बिजली की मांग 270 गीगावाट तक पहुंच सकती है, जबकि पिछले वर्ष यह 243 गीगावाट थी। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी बिजली की मांग 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़कर लगभग 36,000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। समिति ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में अनुभवी संविदा कर्मियों को हटाना बिजली व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर भय का वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में निजीकरण को उचित ठहराया जा सके। इन नीतियों के विरोध में प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। समिति ने बताया कि 11 अप्रैल को लखनऊ में सभी घटक संगठनों की संयुक्त केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने आरोप लगाया कि प्रबंधन बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर निजीकरण का रास्ता साफ करना चाहता है। वहीं नारायण चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2017 के मानकों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में एक सबस्टेशन पर 36 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 कर्मचारियों की व्यवस्था थी, जिसे घटाकर क्रमशः 18.5 और 12.5 कर दिया गया है। इसके चलते प्रदेशभर में करीब 2500 संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है। समिति के अनुसार, वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर लखनऊ में 340, अयोध्या में 52 और मेरठ में 193 संविदा कर्मियों की छंटनी की गई है। कई स्थानों पर कर्मचारियों की संख्या घटकर एक-तिहाई रह गई है, जिससे संचालन प्रभावित हो रहा है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि जिन शहरों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है, वहां भविष्य में अर्बन डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेंचाइजी के तहत निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है। पश्चिमांचल, दक्षिणांचल और मध्यांचल के कई शहरों में इस प्रक्रिया को तेज किया गया है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि छंटनी और निलंबन की कार्रवाई तत्काल बंद नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उल्लेखनीय है कि निजीकरण के विरोध में चल रहा आंदोलन 491वें दिन में प्रवेश कर चुका है।1
- ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य महुली। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी मोलनापुर क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर आमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1. अमरदीप पुत्र स्व० जगदीश तथा 2. रामानन्द जायसवाल पुत्र त्रिवेणी, निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार कर धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय प्रेषित किया गया। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए 1. ईश्वरचन्द यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 47 वर्ष, 2. शिव सागर यादव पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद उम्र 42 वर्ष, 3. लालजी यादव पुत्र स्व० राजाराम उम्र 55 वर्ष तथा 4. सोनू पुत्र शम्भूनाथ उम्र 32 वर्ष, निवासीगण ग्राम भैंसहीजोत थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के विरुद्ध धारा 170 बी0एन0एस0एस0 के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।2
- यह एनम सेंटर :- 🔥 ग्राम पंचायत भगवानपुर में स्थित है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। ➡️ ग्राम पंचायत भगवानपुर का एनम सेंटर _ जैसा की वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है । पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। गिर चुका है। खिड़कियां छत टूट चुके हैं । उसमें एनम की टीम का बैठना असंभव है। यह एनम सेंटर नहीं बल्कि यहां के निवासियों का 🔻 शौचालय 🔻 बन चुका है ❗ ऐसी हालत में स्वास्थ्य विभाग कि टीम यहां पर कैसे बैठ सकती है ❓ किस प्रकार से दवाओं का वितरण कर सकती है❓ शासन प्रशासन को शीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए तथा इस एनम सेंटर के मरम्मत/ कायाकल्प / नवीनीकरण करवाना चाहिए ❗ अथवा नए एनम सेंटर का निर्माण करवाना अति आवश्यक है । 👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर के जनता की यही मांग है।1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- राप्ती नदी में 25 वर्ष की महिला को बचाने के लिए 14 वर्ष के बच्चा ने लगाई छलांग हुई मृत्यु अभी भी लाश को खोज रही है एसडीआरएफ की टीम।1
- जवारे विसर्जन से लौट रहे लोगों पर हमला: बदमाशों ने लाठी-डंडों से की मारपीट; 9 लोग घायल कोलगवा थाने के सामने चका जाम टिकुरिया टोला से भरजुना माता मंदिर गए थे सभी #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य नाथनगर। बृहस्पतिवार को एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एकेडमी पहुंचे सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए नए सत्र में नई उर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आशिर्वाद दिया। एसआर इंटरनेशनल के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी। जिले के बेहतरीन शैक्षणिक संस्थानो में शुमार एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के नये सत्र के शुभारंभ पर नन्हें- मुन्ने बच्चों को माला पहनाकर उन्हें चंदन-तिलक लगाया गया। नन्हें-नन्हे हाथों को रंग में डुबोकर उनके हाथ का चित्र एकेडमी की दीवार पर लगाया गया। मॉ सरस्वती की आराधना,राष्ट्रगान और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण की प्रतिमा को नमन् करने के पश्चात नये सत्र के संचालन की घोषणा हुई। बतौर मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी डा0उदय उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र नए सत्र में नई उर्जा के साथ पढ़ाई में जुट जाएं। एकेडमी में शिक्षा के लिए विद्वान शिक्षकों के साथ हर संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा यह एकेडमी का 11 वॉ सत्र शुरू होने जा रहा है। एकेडमी लगातार शिक्षा के बेहतरीन मानक के अनुरूप छात्रों को हर सुविधा मुहैया करा है।उन्होंने अभिभावकोें को भी आश्वस्त किया कि आपके पाल्यों का भविष्य बेहद कुशल शिक्षकों के हाथों में है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्पबद्ध हैं। सूर्या ग्रुप के एमडी ने एकेडमी के बेहतरीन संचालन के लिए एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय के कार्यों की सराहना की। एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्रों को नए सत्र में नई उमंग के साथ पढ़ाई करने की सीख दी। उन्होंने 10वीं और 12 वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभी से कठिन परिश्रम करने की सीख देते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि एकेडमी निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है यह एकेडमी के कुशल प्रबंधन और शिक्षकों के मेहनत का ही परिणाम है। प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने छात्रों को नए सत्र की बधाई देते हुए लगातार पढ़ाई करते रहने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन एकेडमी के वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव मे किया। इस दौरान एसएन शुक्ला,प्रेम प्रकाश पांडेय,कृष्णा मिश्रा,दिग्विजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।4
- संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गुरुवार को गरिमामयी वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षकों के आशीर्वाद और नई उम्मीदों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक जीवन के नए चरण की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान माँ सरस्वती एवं संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सरस्वती वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उपहार भी वितरित किए। स्वागत से उत्साहित बच्चों में नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आधुनिक संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है, ताकि छात्र भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन और परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और विद्यार्थियों ने ऊर्जा के साथ नए सत्र की शुरुआत की।1
- ,❤ लिव एंड रिलेशन में रहने वाली महिलाएं, लड़कियां ,, प्यार करने वाले जोड़े तथा शादीशुदा जोड़े एवं पति-पत्नी को इस वीडियो को ध्यान से सुनना चाहिए !देखना चाहिए और समझना चाहिए । 🔻कृपया पूरी कहानी समझने के लिए वीडियो देखें।1