logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल राज्य के जिला नादिया से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद थे। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। जिसमें देश के युवाओं से जन भागीदारी की भावना के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक जन आंदोलन का नेतृत्व करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आग्रह किया है कि नशा मुक्त भारत बनाना है। अगर कोई साथी नशे से ग्रस्त है तो उसे भी नशे के दलदल से बाहर लेकर आए। ताकि समाज की मुख्य धारा से जुडक़र समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पलवल जिला के हजारों युवाओं ने नशे से दूर रहनेे का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा नशे से दूर रहेगा तो हमारा समाज व परिवार भी स्वस्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्देशित करने के लिए देश भर में युवाओं के नेतृत्व में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होनें बताया कि इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जन भागीदारी को बढ़ावा देकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा नागरिकों को एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। इस अभियान में एमवाई भारत स्वयं सेवकों, एमवाई भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक संघों और आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे यह देश में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन जाएगा। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ावों पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के युवाओं और सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने और इस ऐतिहासिक आंदोलन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक आंदोलन का निर्माण करना है जो व्यक्तियों को नशे की लत को त्यागने और एक स्वस्थ, मजबूत और अधिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।

19 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
19 hrs ago

गांव दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल राज्य के जिला नादिया से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला भी मौजूद थे। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है। जिसमें देश के युवाओं से जन भागीदारी की भावना के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक जन आंदोलन का नेतृत्व करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आग्रह किया है कि नशा मुक्त भारत बनाना है। अगर कोई साथी नशे से ग्रस्त है तो उसे भी नशे के दलदल से बाहर लेकर आए। ताकि समाज की मुख्य धारा से जुडक़र समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। पलवल जिला के हजारों युवाओं ने नशे से दूर रहनेे का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा नशे से दूर रहेगा तो हमारा

समाज व परिवार भी स्वस्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्देशित करने के लिए देश भर में युवाओं के नेतृत्व में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होनें बताया कि इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर जन भागीदारी को बढ़ावा देकर नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवा नागरिकों को एक सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। इस अभियान में एमवाई भारत स्वयं सेवकों, एमवाई भारत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों, औद्योगिक संघों और आध्यात्मिक संगठनों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे यह देश में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले सबसे बड़े जन आंदोलनों में से एक बन जाएगा। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ावों पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला के युवाओं और सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय हित में प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने और इस ऐतिहासिक आंदोलन नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026 में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, संस्थानों और सामुदायिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक आंदोलन का निर्माण करना है जो व्यक्तियों को नशे की लत को त्यागने और एक स्वस्थ, मजबूत और अधिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से रविवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। सेमिनार में हरको बैंक के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी,उपायुक्त पलवल जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष भाजपा पलवल विपिन बैंसला और प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल पलवल द्विजा, प्रबंध निदेशक हरकोफैड नरेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ाने में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का अहम योगदान है। देश की मिट्टी की सुगंध से जुड़ी हुई वस्तुओं का निर्माण कर दुनिया भर के देशों में बेचकर भारत को एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत किसानों,महिलाओं,गरीब और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारी समितियां बनाई गई है,जिनकी देखरेख में अंतिम पंक्ति में खडे हुए व्यक्ति को आगे लाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। किसानों को समय में खाद व बीज उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर देश बनाया जाए। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का भी अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई गई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुसार देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त किया गया है। सहकारिता के जरिये देश के लाखों लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण पर जोर दे रही है। पलवल जिला सहकारिता के क्षेत्र के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आमजन को सहकारिता आंदोलन के प्रति जागरूक करना, समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जिले के नागरिकों से सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा प्रदेश के खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने तिरंगा की शान को बढ़ाने का कार्य किया है। हरियाणा मतलब खेल और खेल मतलब हरियाणा है। देश भर में हरियाणा की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआइआर प्रक्रिया चलाई गई है। जिसमें नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने एवं त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। विपक्ष एसआइआर पर लोगों को गुमराह कर रही है।
    3
    सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से रविवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। सेमिनार में हरको बैंक के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी,उपायुक्त पलवल जयेन्द्र सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष भाजपा पलवल विपिन बैंसला और प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल पलवल द्विजा, प्रबंध निदेशक हरकोफैड नरेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ाने में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का अहम योगदान है। देश की मिट्टी की सुगंध से जुड़ी हुई वस्तुओं का निर्माण कर दुनिया भर के देशों में बेचकर भारत को एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत किसानों,महिलाओं,गरीब और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारी समितियां बनाई गई है,जिनकी देखरेख में अंतिम पंक्ति में खडे हुए व्यक्ति को आगे लाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। किसानों को समय में खाद व बीज उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है।
गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर देश बनाया जाए। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का भी अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सरकार द्वारा सहकारिता के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई गई है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुसार देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त किया गया है। सहकारिता के जरिये देश के लाखों लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण पर जोर दे रही है। पलवल जिला सहकारिता के क्षेत्र के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आमजन को सहकारिता आंदोलन के प्रति जागरूक करना, समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जिले के नागरिकों से सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकार से समृद्धि-समृद्धि से आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा प्रदेश के खिलाडियों ने देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने तिरंगा की शान को बढ़ाने का कार्य किया है। हरियाणा मतलब खेल और खेल मतलब हरियाणा है। देश भर में हरियाणा की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआइआर प्रक्रिया चलाई गई है। जिसमें नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने एवं त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। विपक्ष एसआइआर पर लोगों को गुमराह कर रही है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • Post by माथुर पत्रकार
    1
    Post by माथुर पत्रकार
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • जलाभिषेक यात्रा का मेवात में भव्य स्वागत, 36 बिरादरी ने पेश की भाईचारे की मिसाल सावन के पहले सोमवार को निकली जलाभिषेक यात्रा का मेवात की पावन धरा पर भव्य स्वागत किया गया। नल्हड़ के नल्हेश्वर मंदिर से शुरू हुई यात्रा झिरकेश्वर मंदिर होते हुए श्रृंगेश्वर मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अपने आवास पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
    1
    जलाभिषेक यात्रा का मेवात में भव्य स्वागत, 36 बिरादरी ने पेश की भाईचारे की मिसाल
सावन के पहले सोमवार को निकली जलाभिषेक यात्रा का मेवात की पावन धरा पर भव्य स्वागत किया गया। नल्हड़ के नल्हेश्वर मंदिर से शुरू हुई यात्रा झिरकेश्वर मंदिर होते हुए श्रृंगेश्वर मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अपने आवास पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • *भ्रष्टाचार की गवाही देती सड़कें: ग्रेटर नोएडा UPSIDC साइट-4 में 20 दिन पहले बनी सड़क हाथों से उखड़ रही, व्यापारियों का फूटा गुस्सा! ​ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC साइट-4 (सूरजपुर) में सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की तस्वीर सामने आई है। लगभग 15 से 20 दिन पहले बनाई गई सड़क हाथों से छूने पर ही उखड़ रही है और उसकी गिट्टियां सड़क पर बिखरी पड़ी हैं। *​📌 मुख्य बातें व व्यापारियों का बयान:* ​हाथों में सिमट रही गिट्टी: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर (तारकोल) की कोई पकड़ नहीं बची है। थोड़ी सी गिट्टी हाथ में उठाने पर पूरी सड़क रेती की तरह झड़ने लगती है। ​4 साल बाद बनी, पर 20 दिन भी नहीं टिकी: स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सड़क बनी थी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए घटिया काम के कारण निर्माण के अगले दिन से ही यह उखड़ने लगी थी। *​औद्योगिक क्षेत्र पर भारी नुकसान:* यह क्षेत्र भारी गाड़ियों और ट्रकों की आवाजाही वाला इंडस्ट्रियल ज़ोन है। ऐसे में घटिया सड़क से उद्यमियों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। *​📣 मुख्यमंत्री जी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग:* ​स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (@myogiadityanath) और यूपीएसआईडीसी/प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस घटिया निर्माण की तुरंत जांच कराई जाए और भ्रष्ट ठेकेदार व जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हो। ​
    2
    *भ्रष्टाचार की गवाही देती सड़कें: ग्रेटर नोएडा UPSIDC साइट-4 में 20 दिन पहले बनी सड़क हाथों से उखड़ रही, व्यापारियों का फूटा गुस्सा!
​ग्रेटर नोएडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC साइट-4 (सूरजपुर) में सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की तस्वीर सामने आई है। लगभग 15 से 20 दिन पहले बनाई गई सड़क हाथों से छूने पर ही उखड़ रही है और उसकी गिट्टियां सड़क पर बिखरी पड़ी हैं।
*​📌 मुख्य बातें व व्यापारियों का बयान:*
​हाथों में सिमट रही गिट्टी: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर (तारकोल) की कोई पकड़ नहीं बची है। थोड़ी सी गिट्टी हाथ में उठाने पर पूरी सड़क रेती की तरह झड़ने लगती है।
​4 साल बाद बनी, पर 20 दिन भी नहीं टिकी: स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सड़क बनी थी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से हुए घटिया काम के कारण निर्माण के अगले दिन से ही यह उखड़ने लगी थी।
*​औद्योगिक क्षेत्र पर भारी नुकसान:* यह क्षेत्र भारी गाड़ियों और ट्रकों की आवाजाही वाला इंडस्ट्रियल ज़ोन है। ऐसे में घटिया सड़क से उद्यमियों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
*​📣 मुख्यमंत्री जी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग:*
​स्थानीय लोगों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (@myogiadityanath) और यूपीएसआईडीसी/प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस घटिया निर्माण की तुरंत जांच कराई जाए और भ्रष्ट ठेकेदार व जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हो।
​
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन की मुस्तैदी, ड्रोन से भी रखी गई नजर वाराणसी में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। काशी विश्वनाथ धाम समेत प्रमुख शिव मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। भीड़ की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते रहे। बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पेयजल, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। ड्रोन के जरिए भीड़ की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई, जिससे जरूरत के अनुसार मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके। सावन के प्रथम सोमवार पर काशी में आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और भीड़ व्यवस्था बनाए रखने का लगातार प्रयास किया गया।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन की मुस्तैदी, ड्रोन से भी रखी गई नजर
वाराणसी में सावन के प्रथम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। काशी विश्वनाथ धाम समेत प्रमुख शिव मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। भीड़ की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते रहे। बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पेयजल, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। ड्रोन के जरिए भीड़ की स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई, जिससे जरूरत के अनुसार मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके।
सावन के प्रथम सोमवार पर काशी में आस्था का सैलाब उमड़ा, लेकिन प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और भीड़ व्यवस्था बनाए रखने का लगातार प्रयास किया गया।
    user_Akash Vesnav
    Akash Vesnav
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफे संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफे
    1
    संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफे
संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफे
    user_हिंदी मंच ख़बर
    हिंदी मंच ख़बर
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • गुर्जर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने गुर्जर आरक्षण को लेकर कहीं बड़ी बात आरक्षण का समर्थन करते हुए उन्होंने आरक्षण को बढ़ाने की मांग की
    1
    गुर्जर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने गुर्जर आरक्षण को लेकर कहीं बड़ी बात आरक्षण का समर्थन करते हुए उन्होंने आरक्षण को बढ़ाने की मांग की
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। हरियाणा लोकभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। #Haryana
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।

हरियाणा लोकभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

#Haryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में उमड़ी आस्था, नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचे खेल राज्य मंत्री नूंह के ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। गौरव गौतम ने यात्रा को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम बताया, जबकि कृष्णलाल मिड्ढा ने इसे भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और श्रद्धालुओं को सावन के प्रथम सोमवार एवं ब्रजमंडल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    1
    ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में उमड़ी आस्था, नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचे खेल राज्य मंत्री 
नूंह के ऐतिहासिक नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। गौरव गौतम ने यात्रा को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम बताया, जबकि कृष्णलाल मिड्ढा ने इसे भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और श्रद्धालुओं को सावन के प्रथम सोमवार एवं ब्रजमंडल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.