logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#BADAUN : उसहैत क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे पांच लोग। हादसे में शाहजहांपुर निवासी अवनीश (28) की मौत, जबकि चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल। चंद्रभान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, सीओ राहुल पांडेय ने हादसे की जानकारी दी।

9 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
JOURNALIST REETESH PARTAP S
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

#BADAUN : उसहैत क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे पांच लोग। हादसे में शाहजहांपुर निवासी अवनीश (28) की मौत, जबकि चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल। चंद्रभान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, सीओ राहुल पांडेय ने हादसे की जानकारी दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • BADAUN BIG BREAKING | EXCLUSIVE UPDATE LIVE 🔴 बदायूं में दर्दनाक हादसा… पलभर में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान का लिंटर, दो जिंदगियां खत्म! बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में रविवार शाम बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय अचानक शटरिंग की बल्लियां खिसक गईं और पूरा लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद मलबे में तीन लोग दब गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF और तीन JCB की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में अवनीश और चंद्रभान की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक पन्नालाल उर्फ दलवीर घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया कमजोर शटरिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना की जांच जारी है—इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
    1
    BADAUN BIG BREAKING | EXCLUSIVE UPDATE LIVE 🔴
बदायूं में दर्दनाक हादसा… पलभर में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान का लिंटर, दो जिंदगियां खत्म!
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में रविवार शाम बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय अचानक शटरिंग की बल्लियां खिसक गईं और पूरा लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा।
हादसे के बाद मलबे में तीन लोग दब गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF और तीन JCB की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में अवनीश और चंद्रभान की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक पन्नालाल उर्फ दलवीर घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया कमजोर शटरिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना की जांच जारी है—इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पश्चिमी यूपी के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान। पश्चिमी यूपी के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान मुजफ्फरनगर में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास और कनेक्टिविटी का जिक्र किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे, हाईवे और रैपिड रेल जैसी परियोजनाओं के विस्तार की बात कही। जयंत चौधरी ने क्षेत्र में नए उद्योग, तकनीकी क्षेत्र और युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में बेहतर कनेक्टिविटी से विकास के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। जनपद न्यूज़ 24 यूपी — सच की आवाज़, जनता के साथ #जयंत_चौधरी #पश्चिमी_उत्तरप्रदेश #विकास #कनेक्टिविटी #मुजफ्फरनगर #जनपदन्यूज़24यूपी
    1
    पश्चिमी यूपी के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान।
पश्चिमी यूपी के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास और कनेक्टिविटी का जिक्र किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे, हाईवे और रैपिड रेल जैसी परियोजनाओं के विस्तार की बात कही।
जयंत चौधरी ने क्षेत्र में नए उद्योग, तकनीकी क्षेत्र और युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में बेहतर कनेक्टिविटी से विकास के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
जनपद न्यूज़ 24 यूपी — सच की आवाज़, जनता के साथ
#जयंत_चौधरी #पश्चिमी_उत्तरप्रदेश #विकास #कनेक्टिविटी #मुजफ्फरनगर #जनपदन्यूज़24यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूँ से बहुत बड़ी खबर आ रही है *लिंटर डालते वक्त भरभराकर गिरी शटरिंग, 3 मजदूर दबे* उसहैत थाना क्षेत्र के नौंगमा नसीर नगर में मकान का लिंटर डालते समय बड़ा हादसा। शटरिंग गिरने से मलबे में दबे 3 मजदूर, पुलिस ने 5 जेसीबी मशीनों से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। म्याऊं सीएचसी में उपचार के दौरान अवनीश पुत्र राजपाल निवासी मदनपुर, थाना कलान, शाहजहांपुर की मौत। दो गंभीर मजदूरों को जिला अस्पताल बदायूँ रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शटरिंग मजबूत न होने को हादसे की वजह बताया, जिसकी जांच की जा रही है। मकान मालिक पन्नालाल उर्फ दलवीर सिंह, मृतक अवनीश के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ➡️ उसहैत थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
    4
    बदायूँ से  बहुत बड़ी खबर आ रही है 

 *लिंटर डालते वक्त भरभराकर गिरी शटरिंग, 3 मजदूर दबे* 

उसहैत थाना क्षेत्र के नौंगमा नसीर नगर में मकान का लिंटर डालते समय बड़ा हादसा।
शटरिंग गिरने से मलबे में दबे 3 मजदूर, पुलिस ने 5 जेसीबी मशीनों से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला।
म्याऊं सीएचसी में उपचार के दौरान अवनीश पुत्र राजपाल निवासी मदनपुर, थाना कलान, शाहजहांपुर की मौत।
दो गंभीर मजदूरों को जिला अस्पताल बदायूँ रेफर किया गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
स्थानीय लोगों ने शटरिंग मजबूत न होने को हादसे की वजह बताया, जिसकी जांच की जा रही है।
मकान मालिक पन्नालाल उर्फ दलवीर सिंह, मृतक अवनीश के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
➡️ उसहैत थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।
    user_Hemendra Gurjar
    Hemendra Gurjar
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कर दो नज़रें करम लाडली............. बिहार हरचंद में राधा अष्टमी पर गूंजे भगवान राधा-कृष्ण के जयकारे| उझानी (बदायूॅं) / गत दिवस नगर के समीपवर्ती गांव बिहार हरचंद में श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा का वेदमंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भव्य आरती कर सुख-समृद्धि और देश अमन-चैन रहने की मंगलकामना राधा रानी से की। पूजन के उपरांत भगवान राधा-कृष्ण को मेवा, मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। साधु-संतों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देवकीनंदन शास्त्री ने कहा कि श्री राधा रानी हम सबकी अधिष्ठात्री ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और निष्काम साधना की साकार प्रतिमूर्ति हैं। राधा अष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, करुणा, सेवा और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव जागृत करने की प्रेरणा देता है। श्रीराधा की कृपा से मन निर्मल होता है और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, मनोज शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    कर दो नज़रें करम लाडली.............
बिहार हरचंद में राधा अष्टमी पर गूंजे भगवान राधा-कृष्ण के जयकारे| उझानी (बदायूॅं) /
गत दिवस नगर के समीपवर्ती गांव बिहार हरचंद में श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा का वेदमंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भव्य आरती कर सुख-समृद्धि और देश अमन-चैन रहने की मंगलकामना राधा रानी से की।
पूजन के उपरांत भगवान राधा-कृष्ण को मेवा, मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। साधु-संतों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 
देवकीनंदन शास्त्री ने कहा कि श्री राधा रानी हम सबकी अधिष्ठात्री ही नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और निष्काम साधना की साकार प्रतिमूर्ति हैं। राधा अष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में प्रेम, करुणा, सेवा और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव जागृत करने की प्रेरणा देता है। श्रीराधा की कृपा से मन निर्मल होता है और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, मनोज शर्मा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं उसैहित थानान्तर्गत गांव नसीर नगर जमीन पर लेटर किरा
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं उसैहित थानान्तर्गत गांव नसीर नगर जमीन पर लेटर किरा
    user_Ranjeet Yadav Badaun tak
    Ranjeet Yadav Badaun tak
    Content Creator (YouTuber) Dataganj, Budaun•
    4 hrs ago
  • शिवपाल बोले—BJP के किसी नेता ने वो काम नहीं किया, जो CM योगी ने किया, भगवा कपड़ों को लेकर भी साधा निशाना। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले शिवपाल—सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। बागी विधायकों पर बोले—सपा विचारधारा वाले नेताओं पर होगी चर्चा, संगठन मजबूत करने में जुटी सपा।
    1
    शिवपाल बोले—BJP के किसी नेता ने वो काम नहीं किया, जो CM योगी ने किया, भगवा कपड़ों को लेकर भी साधा निशाना।
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले शिवपाल—सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।
बागी विधायकों पर बोले—सपा विचारधारा वाले नेताओं पर होगी चर्चा, संगठन मजबूत करने में जुटी सपा।
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा  था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़ : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में एक दुकान पर अभी अभी पड़ रहा  था लिंटर , भरभराकर गिरा , मलबे में करीब पांच लोग दबे, राहत बचाव में जुटा प्रशासन
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत; एक की हालत नाजुक संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मलबे में तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि लिंटर की बल्ली टूटने के बाद हादसा हुआ, उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत
निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत; एक की हालत नाजुक

संवाददाता प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मलबे में तीन मजदूर दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि लिंटर की बल्ली टूटने के बाद हादसा हुआ, उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे।
दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.