logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत जनपद में सुचारू रूप से जारी है डोर-टू-डोर गैस वितरण। चम्पावत, 30 मार्च 2026, सूवि। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सुलभ और समयबद्ध तरीके से रसोई गैस उपलब्ध कराने हेतु 'डोर-टू-डोर' वितरण चलाया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्रवार रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रमुख क्षेत्रों का वितरण कार्यक्रम: *चम्पावत एवं लोहाघाट क्षेत्र*: चम्पावत गैस सर्विस द्वारा 31 मार्च को ढकना बडोला, सुयालखर्क और पुनाबे में वितरण किया जाएगा। वहीं, लोहाघाट गैस सर्विस द्वारा 31 मार्च को फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई और लोहावती वार्ड में तथा 1 अप्रैल को पाटी क्षेत्र में गैस आपूर्ति की जाएगी। *टनकपुर साप्ताहिक रोस्टर* टनकपुर क्षेत्र के लिए साप्ताहिक रोस्टर निर्धारित है, जिसमें सोमवार को नायकगोठ व बोरागोठ, मंगलवार को कार्की फार्म व आमबाग, बुधवार को मनिहारगोठ व सैलानीगोठ, गुरुवार को ककराली गेट व थ्वालखेड़ा, शुक्रवार को विष्णुपुरी कॉलोनी, शनिवार को ज्ञानखेड़ा व विचई और रविवार को सूखीढांग व पूर्णागिरि क्षेत्र में वितरण किया जाएगा। *बनबसा क्षेत्र:* बनबसा में सोमवार को फागपुर, मंगलवार को चंदनी, बुधवार को भजनपुर व एनएचपीसी, गुरुवार को कैनाल पुल, शुक्रवार को चुना भट्टा व बमनपुरी, शनिवार को पचपकरिया और रविवार को गडीगोठ व देवीपुरा जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। *डिजिटल माध्यमों से बुकिंग की सुविधा*: जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इंडेन गैस के उपभोक्ता अब घर बैठे डिजिटल माध्यमों का लाभ उठा सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए 7588888824 पर संपर्क किया जा सकता है। रिफिल बुकिंग के लिए उपभोक्ता मोबाइल नंबर 8454955555 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या IVRS नंबर 7718955555 का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार धैर्य बनाए रखें और वितरण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि हर परिवार तक बिना किसी बाधा के रसोई गैस पहुंचाई जा सके।

10 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
10 hrs ago
e768300f-d759-4390-8be3-25bf6240c89d

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चंपावत:*अ0उ0नि0 मनोज वर्मा को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
    1
    चंपावत:*अ0उ0नि0 मनोज वर्मा को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का भव्य समापन, टनकपुर स्टेडियम ने जीता खिताब, फाइनल में सिटी कॉन्वेंट खटीमा को हराया। चम्पावत 30 मार्च 2026, सूवि। खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन 29 एवं 30 मार्च को टनकपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 मार्च को टनकपुर के कोतवाल श्री चेतन सिंह रावत द्वारा किया गया, जिसमें जनपद की कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष श्री अवतार सिंह एवं सचिव श्री चंदन सिंह मेवाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह सहित स्टेडियम के कोच, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे। वहीं समापन दिवस पर बॉक्सिंग कोच श्री ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती कल्पना आर्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत सहित अनेक खिलाड़ी, टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे।
    1
    खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का भव्य समापन,
टनकपुर स्टेडियम ने जीता खिताब, फाइनल में सिटी कॉन्वेंट खटीमा को हराया।
चम्पावत 30 मार्च 2026, सूवि।
खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन 29 एवं 30 मार्च को टनकपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 मार्च को टनकपुर के कोतवाल श्री चेतन सिंह रावत द्वारा किया गया, जिसमें जनपद की कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। 
रोमांचक फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष श्री अवतार सिंह एवं सचिव श्री चंदन सिंह मेवाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह सहित स्टेडियम के कोच, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे। 
वहीं समापन दिवस पर बॉक्सिंग कोच श्री ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती कल्पना आर्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत सहित अनेक खिलाड़ी, टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Post by 🚨👑MR. SINGH
    1
    Post by 🚨👑MR. SINGH
    user_🚨👑MR. SINGH
    🚨👑MR. SINGH
    Corrections Department पिथौरागढ़, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Perfect rana ji
    1
    Post by Perfect rana ji
    user_Perfect rana ji
    Perfect rana ji
    Grain Trader Khatima, Udam Singh Nagar•
    31 min ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    2
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
    1
    अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    19 hrs ago
  • मेहनत का रंग दिखा… बच्चों ने रचा रिकॉर्ड, वार्षिक समारोह में गूंजा तालियों का शोर
    1
    मेहनत का रंग दिखा… बच्चों ने रचा रिकॉर्ड, वार्षिक समारोह में गूंजा तालियों का शोर
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • चम्पावत:*जिलाधिकारी मनीष कुमार की अपील रंग लाई, अर्थ ऑवर पर चम्पावत ने अंधेरे में दिखाया जागरूकता का उजाला*
    1
    चम्पावत:*जिलाधिकारी मनीष कुमार की अपील रंग लाई, अर्थ ऑवर पर चम्पावत ने अंधेरे में दिखाया जागरूकता का उजाला*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.