logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री ने किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा। सिद्धार्थनगर, 26 अगस्त 2026।उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना तथा रक्षाबंधन पर्व पर मातृशक्ति को उपहार स्वरूप 27 अगस्त से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में किया गया। इस अवसर पर मंत्री मत्स्य, उ.प्र. सरकार डॉ. संजय निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा मंत्री डॉ. संजय निषाद को बुके देकर स्वागत करने के साथ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या का स्वागत किया। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा -यह गौतम बुद्ध की धरती है और आज मातृशक्ति का सम्मान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई इस ऐतिहासिक योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आधार कार्ड/वोटर आईडी दिखाकर पूरे प्रदेश में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में मातृशक्ति की पूजा होती है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आधी आबादी का सम्मान बढ़ाया है। पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन सहित सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। महिलाएं पहचान पत्र दिखाकर योजना का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री डॉ. संजय निषाद, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को वस्त्र एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया गया। सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने भी सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Ritik Srivastav
Ritik Srivastav
Jonrlist बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
be4e13d8-362f-4eb1-a1c8-f55bbe5b697c

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
    1
    सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई कला गांव निवासी 12 वर्षीय अंश कसौधन पुत्र प्रदीप कसौधन की बुधवार सुबह सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अंश सुबह टेडिया चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिए नहर के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंश को डूबता देखकर उसने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में अधिक गहराई होने के कारण अंश को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सिसई कला अब्दुल सलाम चौधरी ने ग्रामीणों के साथ घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अंश के साथी ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल अनुराग वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश और पाला गांव के लेखपाल अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से परिवार को मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता प्रदीप कसौधन टेडिया चौराहे पर मकान बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू : - पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। - सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। - हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। - लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं। - रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला
    1
    -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू :
- पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है।
- सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है।
- हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है।
- लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं।
- रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *रायबरेली*

*मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की*

सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया

वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया

बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं

मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पटना प्रदर्शन में बच्चे ने मांगा cm का इस्तीफा .......
    1
    पटना प्रदर्शन में बच्चे ने मांगा cm का इस्तीफा .......
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा! #bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News18
    1
    पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा!
#bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News18
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Big news --- नेपाल में आई त्रासदी से, बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, निचलौल के शिकारपुर भूतहा गांव में अलर्ट, आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आंशका प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की, जरूरी सामान और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की सलाह, #नेपाल #आपदा #भारत #nepal #indai #Maharajganj #UttarPradesh #police #टूरिस्ट #CMYogiAdityanath #BJPGovernment #DM
    1
    Big news ---

नेपाल में  आई त्रासदी से, बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा,

निचलौल के शिकारपुर भूतहा गांव में अलर्ट,

आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आंशका 

प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की,

जरूरी सामान और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की सलाह,

#नेपाल 
#आपदा
#भारत 
#nepal 
#indai 
#Maharajganj 
#UttarPradesh 
#police 
#टूरिस्ट 
#CMYogiAdityanath 
#BJPGovernment 
#DM
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उठ रहे हैं ये सवाल क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था? यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ? जुर्माना किस आधार पर लगाया गया? जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई? मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है? कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी? खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप
महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई?
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।
उठ रहे हैं ये सवाल
क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था?
यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ?
जुर्माना किस आधार पर लगाया गया?
जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई?
मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई?
क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है?
कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था।
नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_DD INDIA NEWS
    DD INDIA NEWS
    Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *लखनऊ के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट* ​लखनऊ पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आपस में टक्कर हो गई हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए और बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई ​देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी ओवरब्रिज पर हंगामा होने के कारण लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। *लखनऊ के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट* ​लखनऊ पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आपस में टक्कर हो गई हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए और बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई ​देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी ओवरब्रिज पर हंगामा होने के कारण लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
    1
    *लखनऊ के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट*

​लखनऊ पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आपस में टक्कर हो गई

हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए और बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई

​देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी

ओवरब्रिज पर हंगामा होने के कारण  लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
*लखनऊ के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट*
​लखनऊ पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आपस में टक्कर हो गई
हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग गाड़ियों से बाहर निकल आए और बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई
​देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी
ओवरब्रिज पर हंगामा होने के कारण  लंबा जाम लग गया और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.