*बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर महुआडांड़ अंबेडकर चौक में भव्य आयोजन, प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद के नेतृत्व में माल्यार्पण व श्रद्धांजलि सभा संपन्न* *बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर महुआडांड़ अंबेडकर चौक में भव्य आयोजन, प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद के नेतृत्व में माल्यार्पण व श्रद्धांजलि सभा संपन्न* महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ अंबेडकर चौक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। मंच का संचालन करते हुए कांग्रेस युवा नेता अजीत पाल कुजूर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को क्रमवार प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया, प्राचार्य फादर दिलीप, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, कांग्रेस जिला सचिव अजय प्रसाद, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नूरूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, रामनरेश ठाकुर, मुखिया रोशनी कुजूर, सुषमा टोप्पो समेत अन्य प्रखंड के प्रबुद्ध जनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर प्रखंड युवा अध्यक्ष आमिर सोहेल, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर शुभम गुप्ता कन्हैयालाल समेत ग्रामीण मौजूद रहे। युवा कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर ने अपने संबोधन में बाबासाहेब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की जो नींव रखी, वह आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

- जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।1
- कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया1
- चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुरुमगढ़ बेहरा टोली निवासी ललित नगेसिया (पिता – दहरू नगेसिया) के रूप में हुई है।1
- जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्ना क्षेत्र में hedgexfund (हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है,पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया,निवेश पर रकम दुगुनी होने के लालच में कई ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हुआ। 👮 गिरफ्तार आरोपी ♦️शिवशंकर राम (29 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना ♦️मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम ♦️कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम ♦️अनिल लकड़ा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा ♦️शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना ♦️नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर ♦️आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है,पुलिस की जांच जारी है। पीड़ितों की संख्या बढ़ने एवं ठगी की रकम लाखों में होने की संभावना है।1
- Post by ANGAD YADAV1
- लातेहार :विवेकानंद पार्क में मंगलवार को प्रदेश सचिव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।1
- परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा। बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 📢 Facebook Hashtags: #SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews1