36 साल की सेवा को सलाम: भावुक विदाई के बीच सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी भंवरलाल चिवड़ा आकोली PHC में 10 साल से अधिक दी सेवाएं, माण्डोलीनगर में 13 वर्ष तक निभाई जिम्मेदारी कोरोना काल, टीकाकरण व आपातकालीन ड्यूटी में भी दिखाई कर्तव्यनिष्ठा बेंगलुरू/जालोर (दलपतसिंह भायल)। राजकीय सेवा के 36 वर्षों को सेवा, समर्पण और मानवता का पर्याय बनाने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) आकोली के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी भंवरलाल चिवड़ा गुरुवार, 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आकोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। हर जरूरतमंद की सेवा को माना अपना कर्तव्य भंवरलाल चिवड़ा ने आकोली PHC में 10 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दीं। इससे पहले वे 13 वर्षों तक माण्डोलीनगर में कार्यरत रहे। कुल 23 वर्षों तक इन दोनों क्षेत्रों में सेवाएं देते हुए उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी उन्होंने पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाई। टीकाकरण अभियानों और आपातकालीन ड्यूटी के दौरान भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। रात-दिन की परवाह किए बिना पहुंचते थे मरीजों की मदद को ग्रामीणों ने बताया कि चिवड़ा ने जाति, वर्ग या आर्थिक स्थिति का भेद किए बिना हर मरीज की सेवा की। रात के समय भी किसी जरूरतमंद के बुलाने पर वे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंच जाते थे और उपचार उपलब्ध कराने में जुट जाते थे। यही सेवाभाव उन्हें ग्रामीणों के बीच लोकप्रिय और सम्मानित बनाता रहा। चिकित्सा विभाग के सहकर्मियों ने उन्हें अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके 36 वर्ष के सेवाकाल से नई पीढ़ी के कर्मचारियों को सेवा, अनुशासन और मानवता की प्रेरणा मिलती रहेगी। सम्मान के साथ नम आंखों से दी विदाई सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भंवरलाल चिवड़ा ने सरकारी नौकरी को केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम माना। उनके लंबे और बेदाग सेवाकाल को हमेशा याद किया जाएगा। गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल कई बार भावुक हो उठा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

- जालोर । रोडला में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का हुआ निस्तारण एसडीएम व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ शिविर1
- जालौर शुक्रवार को सवेरे से ही आसमान में छाए रहे बादल गर्मी व उमस से शहर वासी परेशान जालौर शुक्रवार को सवेरे से आसमान में बादल छाए रहे वही गर्मी वह उमस होने के कारण शहर वासी परेशान हो गई किसानों को भी बारिश का इंतजार है लेकिन अभी तक जालौर में औसत से कम मात्रा में ही बारिश हुई है गर्मी के बीच ए घोषित विद्युत कटौती से शहर वासी परेशान हो रहे हैं कई बार हेल्पलाइन पर फोन लगाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है3
- भरूडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे का शिवर में मनाया जन्मदिन दिया प्रशासन जन हित के साथ का संदेश रिपोर्टर रामलाल वी सुथार भीनमाल निकट भरूडी में 30जुलाई को हुए ग्रामीण सेवा शिविर में कुछ पल के लिए खुशियों का नजारा देखने को मिल प्रशासन उपखंड ग्रामीणों के संग में पधारे हुए सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आंगनबाड़ी अधिकारियों एवं ए सडीएम साहब अपने हाथों से ही एक सामान्य परिवार के बच्चे को जन्मदिन के काटकर मनाया गया दिया प्रशासन जनहित के साथ का संदेश वही सामान्य परिवार के पूरे परिवार में खुशी की लहरसाई और बच्चों में खुशी का माल नजर आया1
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी। *पीएम नरेंद्र मोदी* संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक के बारे में कहते हुए..1
- करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली1
- रानी कि भाजपा कि चुनावी तैयारीयों ने पकड़ी रफ़्तार नगरपालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा व हर घर तिरिंगा अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक रिपोर्टर! भरत जीनगर रानी स्टेशन! रानी भारतीय जनता पार्टी रानी शहर मंडल की ओर से गुरुवार को प्रताप बाजार स्थित आईजी हॉल में आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत के सानिध्य में आयोजित हुई जबकि इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने की बैठक में जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने प्रत्येक वार्ड में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और संगठन की मजबूती पर निर्भर करेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देगी जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ होगी और जो संगठन के प्रति समर्पित होकर निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि रानी क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं तथा भविष्य में भी जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी नारायणलाल कुमावत पूर्व जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश आर. जैन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घिसूलाल चौधरी पूर्व अध्यक्ष चंदूलाल जैन अशोक तापड़िया तथा राघवप्रसाद पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती बूथ प्रबंधन कार्यकर्ता समन्वय एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए भाजपा रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प कलश यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया बैठक के अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघाराम परमार जिला प्रकोष्ठ के जयवर्धन रांकावत जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित जिला मीडिया टीम के राहुल मेवाड़ा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान उत्तमसिंह राजपुरोहित, बीजोवा मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव गोविन्दलाल परमार भरत जीनगर अशोक अरोड़ा कुशलराज मेहता विक्रम सोलंकी चेतन सुथार हरीश माली रमेश माली बाबूलाल बंजारा जयसिंह सिसोदिया एडवोकेट ललित दवे विजयसिंह राजपुरोहित गणेशराम चौधरी मनीष बंजारा अमित श्रीमाली रमेश राठौड़ रवि धोका महेश भील पदमसिंह राठौड़ जोधाराम कुमावत मोतीलाल राठौड़ शंकरसिंह राजपुरोहित भरत बोराणा रमेश चौधरी पुनाराम बंजारा मुकेश भंडारी सवाराम मेघवाल लेखराज जोशी गोपीचंद माली मनोज सोलंकी ईश्वरसिंह राजपुरोहित दिनेश चौधरी डायाराम चौधरी मुकेश राठौड़ जयंतीलाल जैन अमृत माली जगदीश खंडेलवाल मनीष मेहता हसमुख बोहरा राहुल सोनी हिरालाल चितारा रमेश खारवाल कैलाश माली, ईश्वरलाल खंडेलवाल नारायण मीणा खीमाराम सुथार बाबूलाल प्रजापत प्रवीण चौहान प्रवीण एरण सुमेरमल सेमलानी हेमंत चौधरी इंतजार अली अली मोहम्मद राकेश राठौड़ शंभूसिंह राजपुरोहित देवीसिंह राठौड़ विक्रांत अग्रवाल राजेंद्र वैष्णव रमेश ख़ारवल छगनलाल माली तुलसीदास वैष्णव आशीष जांगिड़, तरुण खारवाल भँवरलाल माली लादूराम प्रजापत पूर्व पार्षद रूपाली गेहलोत, मथुरा देवी कमला जोशी मनीषा एरण जयश्री सोनी संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे2
- पाली उप जिला मजिस्ट्रेट ( एसडीएम) ने एनजीओ संचालक पवन मिश्रा द्वारा लिखित रिपोर्ट अनुसार प्रार्थी या मनीषा को आठ महीने के बच्चे को मां को सुपरत करने का दिया आदेश। पाली ३१जुलाई। पाली उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम)विमलेद्र राणावत ,के समक्ष जोधपुर से एनजीओ संचालक पवन मिश्रा ने श्रीमती मनीषा भील पत्नी श्री सागर भील निवासी सूरजपोल,पाली हाल निवासी स्थान हाल निवास जैन नगर, महाराणा प्रताप सर्किल,मैं सरदार संमद रोड,पाली (राजस्थान) विषयः- मेरे 08 माह के बच्चे को दिलाने बाबत। महोदयजी, उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि मैं प्रार्थीया श्रीमती मनीषा पत्नि सागर, जाति भील, आयु-28 वर्ष, निवासी सुरज पोल बड़ी भील बस्ती, पाली राजस्थान हाल जैन नगर, महाराणा प्रताप, सरदार समंद रोड़, पाली राजस्थान के साथ मेरा विवाह आज से 09 वर्ष पूर्व सामुहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। उक्त दौरान मेरे चार पुत्र हुये मेरा पति आदतन नशेडी है व जुआं खेलने का आदी है। मेरे द्वारा जब नशा करने का मना किया जाता तो मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता व जुये की लत के कारण मेरे सारे गहने भी बैच दिये। व मुझे बार-बार पिहर से पेसे लाने का दबाब बनाता। मैंने कई बार अपनी माँ के घर से पेसे लाकर दिये, जिससे वह जुये में हार जाता। लडाई झगडे के कारण आज से एक माह पूर्व मैं अपने पिहर आ गई व अपने चारो बच्चो को अपने साथ लेकर आई। कल दिनांक 30.07.2026 को मेरा पति मेरे पिहर आया व मेरे चारो बच्चो को मुझसे छिन्ना, मैंने छोटे वाले बच्चे को गोद में रखा था, तो तीन बच्चो को मोटर साईकिल पर लेकर भाग गया। आधे घण्टे बाद मैं व मेरी माता अपने ससुराल 8 माह के छोटे बच्चे के साथ गई मैंने कहा कि मेरे बच्चे वापस दे दो कोई नशेडी बच्चो की परवरिस केसे कर सकता है तब मेरी सास अम्बादेवी, व मेरा देवर, रवि व बंटी मेरी चारो नणदे संतोष, रजनी, पूजा व संगीता व मेरे पति सभी ने मेरी माता व मुझ पर ताबडतोड लातो मुक्को से हमला कर दिया और मेरी चारो नणदो द्वारा मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई व मेरे 8 माह के दूध पीते बच्चे को छिन्न कर ले लिया। मैं व मेरी माता अधमरी हालत में पुलिस की मदद लेने के लिए पुलिस थाना, कोतवाली टेक्सी से गये, जहां से हमें महिला पुलिस थाने जाने को कहा। महिला पुलिस थाने में भी मेरी कोई सुनवाई नही हुई। अतः आप श्रीमानजी से निवेदन है कि मेरे दुधपीते 8 माह के छोटे बच्चे व अन्य तीन बच्चो को मुझे सुपुर्द कराने की कार्यवाहीं करावे, मेरे बच्चो का जीवन अंधकारमय है। दिनांक 31.07.2026 ह. प्रार्थीया, (श्रीमती मनीषा) मो.नं. 96720 440141
- हरजी के पास हुआ हादसा। गोविंद मेघवाल व कुंदन मेघवाल की हुई मौत।1