logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में AI यूनिवर्सिटी, 5 मिनट में पता चलेगी जनता की समस्या आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट पटना। बिहार की टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने AI और कंप्यूटर साइंस पर यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि AI के जरिए अब सरकार जनता की समस्याओं को तुरंत ट्रैक कर सकेगी। CM सम्राट चौधरी ने क्या कहा: यदि AI से जुड़ जाएं तो 5 मिनट में पता चलेगा कि फलाना पंचायत में फलाना बूथ नंबर पर जनता को क्या कष्ट हो रहा है? वहाँ क्या दिक्कत आ रही है? वहाँ लोग क्यों चिंतित हैं? आपको एक रिपोर्ट की व्यवस्था हो जाएगी। CM ने बताया कि जब भागलपुर में 211 डिग्री कॉलेज की शुरुआत की जा रही थी, उसी दिन AI और कंप्यूटर साइंस पर यूनिवर्सिटी बनाने की कल्पना को जमीन पर लाया गया। उन्होंने सभी विधायकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने दोनों सदनों से इसे पारित कराकर महामहिम के पास भेजने का काम किया। CM का कहना है। क्यों हमको टेक्नोलॉजी चाहिए, इसका फायदा क्या होगा: AI के जरिए पंचायत और बूथ स्तर की समस्या 5 मिनट में सरकार तक, बिहार में AI और कंप्यूटर साइंस के लिए अलग यूनिवर्सिटी जनता से सीधा कनेक्शन, जमीन पर क्या हो रहा है, उसकी तुरंत जानकारी मिलेगी

12 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA (NTI)
NEWS 2 INDIA (NTI)
Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

बिहार में AI यूनिवर्सिटी, 5 मिनट में पता चलेगी जनता की समस्या आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट पटना। बिहार की टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने AI और कंप्यूटर साइंस पर यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि AI के जरिए अब सरकार जनता की समस्याओं को तुरंत ट्रैक कर सकेगी। CM सम्राट चौधरी ने क्या कहा: यदि AI से जुड़ जाएं तो 5 मिनट में पता चलेगा कि फलाना पंचायत में फलाना बूथ नंबर पर जनता को क्या कष्ट हो रहा है? वहाँ क्या दिक्कत आ रही है? वहाँ लोग क्यों चिंतित हैं? आपको एक रिपोर्ट की व्यवस्था हो जाएगी। CM ने बताया कि जब भागलपुर में 211 डिग्री कॉलेज की शुरुआत की जा रही थी, उसी दिन AI और कंप्यूटर साइंस पर यूनिवर्सिटी बनाने की कल्पना को जमीन पर लाया गया। उन्होंने सभी विधायकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने दोनों सदनों से इसे पारित कराकर महामहिम के पास भेजने का काम किया। CM का कहना है। क्यों हमको टेक्नोलॉजी चाहिए, इसका फायदा क्या होगा: AI के जरिए पंचायत और बूथ स्तर की समस्या 5 मिनट में सरकार तक, बिहार में AI और कंप्यूटर साइंस के लिए अलग यूनिवर्सिटी जनता से सीधा कनेक्शन, जमीन पर क्या हो रहा है, उसकी तुरंत जानकारी मिलेगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण में भीड़ को देखते हुए चेतगंज पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान वाराणसी। श्रावण माह में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने सख्त कदम उठाया। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर बेवजह खड़ी गाड़ियों और बीच सड़क पर लगे ठेला-खोमचा हटवाए। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने हमराहियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे और बीच सड़कों पर खड़े दो पहिया वाहनों, ठेलों और खोमचों को हटवाया गया। दुकानदारों और वाहन चालकों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्रावण में मंदिरों और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के कारण जाम और दुर्घटना से बचाव। श्रद्धालुओं और आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना।
    1
    श्रावण में भीड़ को देखते हुए चेतगंज पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान
वाराणसी। श्रावण माह में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने सख्त कदम उठाया। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर बेवजह खड़ी गाड़ियों और बीच सड़क पर लगे ठेला-खोमचा हटवाए। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने हमराहियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे और बीच सड़कों पर खड़े दो पहिया वाहनों, ठेलों और खोमचों को हटवाया गया। दुकानदारों और वाहन चालकों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्रावण में मंदिरों और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के कारण जाम और दुर्घटना से बचाव। श्रद्धालुओं और आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "अयोध्या में कैशिफाई का 266वां शोरूम शुरू" डॉ. अनिल मिश्रा ने किया उद्घाटन, बोले- पुराने फोन को देंगे नया बाजार अयोध्या। देश की अग्रणी री-कॉमर्स कंपनी कैशिफाई ने 8 अगस्त 2026 को अयोध्या में अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। रामपथ, रिकाबगंज, अलका टावर के सामने खुले इस शोरूम का उद्घाटन डॉ. अनिल मिश्रा ने फीता काटकर किया। यह कैशिफाई का देश का 266वां स्टोर है। उद्घाटन पर क्या कहा डॉ. अनिल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कैशिफाई परिवार का आभार जताया कि उन्होंने देश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ अयोध्या में भी अपनी सुविधा उपलब्ध कराई। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से 21 अगस्त को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समवेत परिक्रमा में भाग लेने का आग्रह भी किया। कैशिफाई नॉर्थ इंडिया हेड मोहित कक्कड़ ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया: _"हमारे यहां पुराने मोबाइल, लैपटॉप का उचित दाम मिलता है। साथ ही पुराने डिवाइस को रिफर्बिश करके हमारी कंपनी अपने ब्रांड के नाम से मार्केट में सस्ते दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराती है।"_ इससे ई-वेस्ट कम होगा और आम आदमी को किफायती तकनीक मिलेगी। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में 266वें स्टोर के शुभारंभ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और ग्राहकों को भरोसेमंद सर्विस मिलेगी। उपस्थित रहे इस अवसर पर पूर्व डीजीसी रामकुमार राय, आकाश जायसवाल, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, राजेश जायसवाल, सक्षम श्रीवास्तव सहित कंपनी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलम की धार अयोध्या अब सिर्फ आस्था नहीं, बिजनेस भी बोल रही है। कैशिफाई का मॉडल सीधा है पुराना फोन बेचो, नया सस्ता लो। रीफर्बिश मार्केट भारत में तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या जैसे शहर में इसका फायदा छात्रों और मध्यम वर्ग को सीधे मिलेगा। 266वां स्टोर इस बात का सबूत है कि कंपनियों को अब टियर-2 और धार्मिक शहरों में भी संभावनाएं दिख रही हैं। रामपथ पर खुला शोरूम टूरिज्म + लोकल डिमांड दोनों को टारगेट करेगा। दो बातें जरूरी 1. डेटा सिक्योरिटी पुराना फोन देते समय डेटा डिलीट की गारंटी। 2. वारंटी रिफर्बिश फोन पर सर्विस का भरोसा। अपील अगर अलमारी में पुराना फोन पड़ा है तो उसे कबाड़ मत बनाइए। कैश कीजिए और नई तकनीक अपनाइए।
    3
    कलम की धार से | अयोध्या 
"अयोध्या में कैशिफाई का 266वां शोरूम शुरू"  
डॉ. अनिल मिश्रा ने किया उद्घाटन, बोले- पुराने फोन को देंगे नया बाजार
अयोध्या।  
देश की अग्रणी री-कॉमर्स कंपनी कैशिफाई ने 8 अगस्त 2026 को अयोध्या में अपनी नई ब्रांच का शुभारंभ किया। रामपथ, रिकाबगंज, अलका टावर के सामने खुले इस शोरूम का उद्घाटन डॉ. अनिल मिश्रा ने फीता काटकर किया।
यह कैशिफाई का देश का 266वां स्टोर है।
उद्घाटन पर क्या कहा
डॉ. अनिल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कैशिफाई परिवार का आभार जताया कि उन्होंने देश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ अयोध्या में भी अपनी सुविधा उपलब्ध कराई। 
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से 21 अगस्त को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समवेत परिक्रमा में भाग लेने का आग्रह भी किया।
कैशिफाई नॉर्थ इंडिया हेड मोहित कक्कड़ ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया:  
_"हमारे यहां पुराने मोबाइल, लैपटॉप का उचित दाम मिलता है। साथ ही पुराने डिवाइस को रिफर्बिश करके हमारी कंपनी अपने ब्रांड के नाम से मार्केट में सस्ते दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराती है।"_  
इससे ई-वेस्ट कम होगा और आम आदमी को किफायती तकनीक मिलेगी।
व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में 266वें स्टोर के शुभारंभ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और ग्राहकों को भरोसेमंद सर्विस मिलेगी।
उपस्थित रहे
इस अवसर पर पूर्व डीजीसी रामकुमार राय, आकाश जायसवाल, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, राजेश जायसवाल, सक्षम श्रीवास्तव सहित कंपनी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कलम की धार
अयोध्या अब सिर्फ आस्था नहीं, बिजनेस भी बोल रही है।
कैशिफाई का मॉडल सीधा है  पुराना फोन बेचो, नया सस्ता लो। रीफर्बिश मार्केट भारत में तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या जैसे शहर में इसका फायदा छात्रों और मध्यम वर्ग को सीधे मिलेगा।
266वां स्टोर इस बात का सबूत है कि कंपनियों को अब टियर-2 और धार्मिक शहरों में भी संभावनाएं दिख रही हैं। रामपथ पर खुला शोरूम टूरिज्म + लोकल डिमांड दोनों को टारगेट करेगा।
दो बातें जरूरी
1.  डेटा सिक्योरिटी पुराना फोन देते समय डेटा डिलीट की गारंटी।  
2.  वारंटी रिफर्बिश फोन पर सर्विस का भरोसा।
अपील अगर अलमारी में पुराना फोन पड़ा है तो उसे कबाड़ मत बनाइए। कैश कीजिए और नई तकनीक अपनाइए।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने सभी को 'नशा मुक्त भारत' के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे बचाव के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अभय कुमार पी.के., गोविंद शर्मा, रितेश पांडेय, संजय सिंह, धीरेंद्र राय, अवधेश सिंह, अभय कुमार यादव, भृगुनाथ पाठक सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने सभी को 'नशा मुक्त भारत' के निर्माण की शपथ दिलाई।
सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इससे बचाव के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर अभय कुमार पी.के., गोविंद शर्मा, रितेश पांडेय, संजय सिंह, धीरेंद्र राय, अवधेश सिंह, अभय कुमार यादव, भृगुनाथ पाठक सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने दिलाई जागरूकता की शपथ
    1
    महिला महाविद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने दिलाई जागरूकता की शपथ
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खंडवारी पंचायत भवन में लगा सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप,प्रधान पति सतीश गुप्ता व पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की पहल, ग्रामीणों ने उठाया लाभ आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र चंदौली ग्राम पंचायत खंडवारी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता एवं पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा के सहयोग और पहल से आयोजित हुआ कैंप में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया मुफ्त बिजली योजना की मिली जानकारी कैंप के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने की पूरी प्रक्रिया,लाभ और सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है और इससे बिजली के बिल में कितनी बचत होगी, इस पर भी चर्चा की गई ग्रामीणों ने योजना को लेकर उत्सुकता दिखाई और कई लोगों ने मौके पर ही सोलर पैनल लगवाने के लिए जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझी पंचायत प्रतिनिधियों की पहल सराही ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता और पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कैंपों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी मिल रही है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
    1
    खंडवारी पंचायत भवन में लगा सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप,प्रधान पति सतीश गुप्ता व पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की पहल, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनिया क्षेत्र चंदौली ग्राम पंचायत खंडवारी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप का आयोजन किया गया यह कैंप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता एवं पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा के सहयोग और पहल से आयोजित हुआ कैंप में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया मुफ्त बिजली योजना की मिली जानकारी कैंप के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगाने की पूरी प्रक्रिया,लाभ और सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है और इससे बिजली के बिल में कितनी बचत होगी, इस पर भी चर्चा की गई ग्रामीणों ने योजना को लेकर उत्सुकता दिखाई और कई लोगों ने मौके पर ही सोलर पैनल लगवाने के लिए जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझी पंचायत प्रतिनिधियों की पहल सराही 
ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता और पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कैंपों से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी मिल रही है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत पर चारा काटने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रैसीपुर गांव निवासी लालजी सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पशुओं के लिए चारा (चरी) काटने खेत गए थे। बताया जाता है कि खेत में प्रवेश करते समय वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर वे खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दोपहर बाद लगभग 03 बजे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
खेत में चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत पर चारा काटने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, रैसीपुर गांव निवासी लालजी सिंह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने पशुओं के लिए चारा (चरी) काटने खेत गए थे। बताया जाता है कि खेत में प्रवेश करते समय वे अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए
काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर वे खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें दोपहर बाद लगभग 03 बजे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी रामनगर में सड़क की खुदाई से राहगीर परेशानलेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। लेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    वाराणसी रामनगर में सड़क की खुदाई से राहगीर परेशानलेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
लेकर सागरा तक सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    4 hrs ago
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एआई तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली): बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एमपी फाउंडेशन, गाजियाबाद के तत्वावधान तथा एचपीसीएल एवं एलआईसी के सहयोग से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं कौशल विकास विषय पर दो दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को एआई, आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में एमपी फाउंडेशन, इवेंटस प्रो तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उप-प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एआई तकनीक से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं 

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली): बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एमपी फाउंडेशन, गाजियाबाद के तत्वावधान तथा एचपीसीएल एवं एलआईसी के सहयोग से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं कौशल विकास विषय पर दो दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया।
कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को एआई, आधुनिक तकनीक और भविष्य के रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान और कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल विकास को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में एमपी फाउंडेशन, इवेंटस प्रो तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में उप-प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने सभी अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.