Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आस्था के प्रति व समाज के प्रति समाज मे आगे रहे ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आस्था के प्रति व समाज के प्रति समाज मे आगे रहने वाले गरीब लोगो की सेवा मे लगे रहने वाले ड्रीम यूथ क्लब के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने एक अपील किया है की ग्राम ग्राम सभा भैंसही पोस्ट अहिरौली बाजार मे हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर सभी लोग एक होकर सहयोग करे ताकि मंदिर का निर्माण हो सके जनता के हित मे आगे बढ़े और जनहित मे सहयोग करे
Ajeet kumar gond ऊर्फ भोलू
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आस्था के प्रति व समाज के प्रति समाज मे आगे रहे ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर आस्था के प्रति व समाज के प्रति समाज मे आगे रहने वाले गरीब लोगो की सेवा मे लगे रहने वाले ड्रीम यूथ क्लब के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने एक अपील किया है की ग्राम ग्राम सभा भैंसही पोस्ट अहिरौली बाजार मे हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर सभी लोग एक होकर सहयोग करे ताकि मंदिर का निर्माण हो सके जनता के हित मे आगे बढ़े और जनहित मे सहयोग करे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न* *कुशीनगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री बैमव मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियन्ता एनएच डिवीजन गोरखपुर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (रोडवेज), सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सहित समिति के सभी संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पडरौना स्थित सुभाष चौक पर वाहनों के अत्यधिक दबाव एवं भीड़ के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु सुभाष चौक से बाईपास मार्ग विकसित करने अथवा सड़क के चौड़ीकरण के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद में चिन्हित 170 अनफिट स्कूली वाहनों में से 60 वाहनों को फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है, जबकि शेष 110 वाहनों के फिटनेस परीक्षण हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष सभी 110 अनफिट वाहनों का फिटनेस परीक्षण तत्काल कराया जाए। यदि निर्धारित समयावधि में वाहन स्वामियों द्वारा फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किया जाता है तो ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर पुलिस विभाग को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कोई भी अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर संचालित नहीं होना चाहिए। यदि किसी अनफिट स्कूली वाहन में बच्चे सवार हों तो उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पहले बच्चों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाया जाए, तत्पश्चात संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे जब्त किया जाए। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहन चालकों एवं परिचालकों के नेत्र परीक्षण हेतु प्रत्येक माह नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँ, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में सभी अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।4
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे घूसखोरी का आरोप डीएम को लिखित शिकायत News script कुशीनगर Reportor, अजित कुमार Mob-9517108149 Slug-: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे घूसखोरी का आरोप डीएम को लिखित शिकायत Anchor -: भारत के प्रधानमंत्री ने शहरी आवास योजना की शुरुआत इस लिए की ताकि गरीबो को छत मिल सके और लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलती रहे लेकिन यह योजना भरस्टाचार की भेंट चढ़ रही है लाभार्थी लिखित प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय तो जाते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। Vio- मामला कही और का नहीं खड्डा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत छीतौनी का है 1- जहाँ के निवासी मुन्ना गोंड पुत्र राम चंदर वार्ड नंबर 7 नगर पंचायत छीतौनी ने कुशीनगर जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है और कहा की गरीब आदमी हूं झोपडी और कच्चे दीवाल मे निवास करता हूं उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे वार्ड के सभाषद द्वारा आवास ऑनलाइन होने के बाद उनके द्वारा पास कराने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे है 10 हजार देने के बाद जाँच प्रक्रिया पूरी हुई और फिर 5 हजार रुपया की और मांग की गई है। 2-वही वार्ड नम्बर -7- आजाद नगर निवासिनी वृद्ध महिला हसीना पत्नी हमीद ने डीएम को दिए गए लिखित पत्र मे आरोप लगाया की मेरे सभाषद द्वारा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के पर पहले ही 10 हजार रुपया ले लिया गया और बोला गया की ये पैसा लेखपाल से लगायत सबको देना होता है पहली किस्त तो मिल गया लेकिन दूसरी किस्त के लिए फिर 10 हजार रूपये की मांग की जा रही है धमकी दिया गया की नहीं दोगी तो दूसरे किस्त के लिए जाँच और भुकतान नही होगा। 3- वही महेन्द्र पुत्र घुरा ने भी वार्ड मेंबर पर आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिए है लेकिन लाभार्थी तो जिम्मेदारो को क्षेत्र की समस्या और घूसखोरी को लेकर प्रार्थना पत्र और आवाज तो उठाये जाते है लेकिन कार्रवाई के नाम हाथ कुछ नहीं लगता। सवाल ये है की कुशीनगर जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस मामले मे बैठक के माध्यम से सभी अधिकारियो और लोगो को घुस न लेने और देने को लेकर सख्त आदेश दिए गए थे लेकिन उसके बाद भी उन आदेशों का जमीनी स्तर पर पालन नहीं हुआ आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और कार्रवाई कब तय होंगी। बाईट.. हसीना शिकायतकर्ता बाईट.. महेन्दर शिकायतकर्ता4
- कुशीनगर। कुशीनगर जिले के विकास खंड पडरौना क्षेत्र स्थित मैला नगरी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रधानाचार्य कहकसा एवं सहायक अध्यापक सुनील कुमार मिश्र तथा आशिया खातून के नाम दर्ज पाए गए, लेकिन मौके पर केवल दो कर्मचारी ही उपस्थित मिले। बताया गया कि एक अध्यापक जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने गए थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने विद्यालय में मौजूद बच्चों से विद्यालय का नाम और अपने शिक्षकों के नाम पूछे, लेकिन अधिकांश बच्चे इसका सही उत्तर नहीं दे सके। इस स्थिति ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की शैक्षणिक तैयारी पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालयों में केवल नामांकन और उपस्थिति बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।4
- कुशीनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने विधायक कुशीनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने विधायक - घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से भेजवाया अस्तपाल - काफिले के साथ क्षेत्र में जा रहे थे बीजेपी विधायक पीएन पाठक - सड़क पर गिरे व्यक्ति पर पड़ी नजर तो रोका काफिला - घायल को ख़ुद अपनी गाड़ी में लादकर भेजा अस्पताल - NH 28 पर फाजिलनगर के पास हुई थी दुर्घटना1
- पडरौना में भीषण गर्मी के बीच हुई रिमझिम बारिश, मौसम सुहावना। #kuahinagar #news #padrauna1
- *थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* कुशीनगर*थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* दिनांक 27.07.2026 को थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचरुखिया टोला धनटोली के निकट गंडक नहर की कच्ची पटरी पर हीरालाल पुत्र स्व. घरभरन (उम्र 32 वर्ष) की धारदार हथियार से चोट पहुंचकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना कुबेरस्थान में मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज दिनांक 28.07.2026 थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का विवरण:-* मृतक हीरालाल की पत्नी ममता देवी का अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद के साथ अवैध संबंध था। मृतक को इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को संबंध समाप्त करने को कहा। अभियुक्त द्वारा मृतक के पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई। मृतक ने पत्नी के माध्यम से अभियुक्त को बुलवाकर उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की योजना बनाई। उक्त योजना के तहत अभियुक्त को पचरुखिया बुलाया गया, जहां अभियुक्त मृतक के साथियों के साथ नहर क्षेत्र में पहुंचा। वहां सुनसान जगह पर अभियुक्त ने कमर में छिपाकर रखे चाकू से हीरालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बचाव के लिए आगे बढ़े चन्दन पर भी हमला किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-* शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार *बरामदी का विवरण-* आलाकत्ल एक अदद चाकू व एक अदद मोबाइल फोन रेड मी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 3. उ0नि0 महेश कुमार चौबे थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 4. का0 लव कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 5. का0 चन्दन भारती थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 6. रि0का0 नीरज पाल थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 7. रि0का0 रजनीश कुमार -2 थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर1
- थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार दिनांक 27.07.2026 को थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचरुखिया टोला धनटोली के निकट गंडक नहर की कच्ची पटरी पर हीरालाल पुत्र स्व. घरभरन (उम्र 32 वर्ष) की धारदार हथियार से चोट पहुंचकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना कुबेरस्थान में मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज दिनांक 28.07.2026 थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का विवरण:-* मृतक हीरालाल की पत्नी ममता देवी का अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद के साथ अवैध संबंध था। मृतक को इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को संबंध समाप्त करने को कहा। अभियुक्त द्वारा मृतक के पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई। मृतक ने पत्नी के माध्यम से अभियुक्त को बुलवाकर उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की योजना बनाई। उक्त योजना के तहत अभियुक्त को पचरुखिया बुलाया गया, जहां अभियुक्त मृतक के साथियों के साथ नहर क्षेत्र में पहुंचा। वहां सुनसान जगह पर अभियुक्त ने कमर में छिपाकर रखे चाकू से हीरालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बचाव के लिए आगे बढ़े चन्दन पर भी हमला किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-* शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार *बरामदी का विवरण-* आलाकत्ल एक अदद चाकू व एक अदद मोबाइल फोन रेड मी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 3. उ0नि0 महेश कुमार चौबे थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 4. का0 लव कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 5. का0 चन्दन भारती थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 6. रि0का0 नीरज पाल थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 7. रि0का0 रजनीश कुमार -2 थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर3