जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके
पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण
व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र पिपरी में गैर-इरादतन हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। 26 जुलाई की रात विवाद में घायल संदीप पाल की इलाज के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने अजय पाण्डेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक की चाबी बरामद की। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। #Sonbhadra #Pipri #BreakingNews #PoliceAction1
- गढ़वा शहर में सुबह शाम मच्छरों का प्रकोप नगर परिषद गहरी नींद में डेंगू मलेरिया के लिये रहिये तैयार बारिश में बढ़ा मच्छरों का वार सुबह उठते ही मच्छरों के दर्शन बिना मच्छरदानी नींद असंभव1
- 12 जुलाई को घर से काम करने जाने के दौरान लापता। बोल कर गुड़गांव के लिए निकले हैं , सिंगरौली से गुम हुए हैं।क्रशर प्लांट में काम करते हैं, अगर कहीं भी किसी को जानकारी मिले तो 7070591209 ,9931446599पर कॉल करें। नाम: नन्दू चौधरी ग्राम: सोहबरिया पोस्ट लातदाग थाना मेराल जिला गढ़वा राज्य झारखंड 12 जुलाई को घर से काम करने के लिए बोल कर गुड़गांव के लिए निकले हैं , सिंगरौली से गुम हुए हैं।क्रशर प्लांट में काम करते हैं, अगर कहीं भी किसी को जानकारी मिले तो 7070591209 ,पर कॉल करें।1
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी! संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी!1
- सिंगरौली: नशा मुक्ति अभियान 2.0 का हुआ समापन पंचायत राज्यमंत्री श्री राधा सिंह ने किया जनजागरूकता का आह्वान। सिंगरौली: आप को बता दें कि थाना चितरंगी अंतर्गत ग्राम करथुआ पंचायत भवन में "नशे से दूरी, है जरूरी 2.0" अभियान के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- सोन नदी में मगरमच्छ का खूनी हमला, मछली पकड़ रहे मछुआरे को जबड़ों में दबोचा; हालत गंभीर *सहज स्वरूप किरण गौड़* चोपन (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करगरा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोन नदी में मछली पकड़ रहे एक मछुआरे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लू निषाद (पिता – स्वर्गीय राम प्यारे) रोज की तरह सोन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से लल्लू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मछुआरा समुदाय ने वन विभाग एवं प्रशासन से सोन नदी में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, चेतावनी बोर्ड लगाने, निगरानी बढ़ाने तथा नदी पर आश्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है यह घटना एक बार फिर नदी किनारे रहने वाले और मछली पकड़कर जीवनयापन करने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।2