फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: न्याय मांगना गुनाह है क्या? - CM से मिलने जा रहे परिवार को जहानगंज पुलिस ने रोका, SHO पर महिला से मारपीट का आरोप* *फर्रुखाबाद ब्रेकिंग: न्याय मांगना गुनाह है क्या? - CM से मिलने जा रहे परिवार को जहानगंज पुलिस ने रोका, SHO पर महिला से मारपीट का आरोप* *फर्रुखाबाद।* थाना जहानगंज के गांव कोरी खेड़ा में 10 वर्षीय मासूम आशुतोष गुप्ता की अपहरण के बाद हत्या का मामला 9 महीने बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन पर उनसे न्याय की गुहार लगाने जा रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। eb4c परिजनों का आरोप है कि थाना अध्यक्ष पूनम अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचीं और CM से मिलने की तैयारी कर रहे परिवार के साथ अभद्रता शुरू कर दी। eb4c आरोप गंभीर हैं: - *महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका:* वायरल वीडियो में कथित तौर पर थाना प्रभारी द्वारा एक महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का दृश्य है। - *वीडियो बनाने वाले युवक से मारपीट:* मौके पर वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनने और मारपीट का भी आरोप लगा है। eb4c *थाना अध्यक्ष जी, सुन लीजिए - ये गैरकानूनी है* किसी आम नागरिक को मुख्यमंत्री से मिलने से बलपूर्वक रोकना और महिला के साथ इस तरह का व्यवहार न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि कानूनन अपराध है: 1. *अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन:* हर नागरिक को अपनी बात शासन तक पहुंचाने का संवैधानिक अधिकार है। 2. *BNS की धाराएं:* महिला के साथ बल प्रयोग, बाल पकड़कर घसीटना BNS 115, 79 के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना है। 3. *पुलिस आचरण नियम:* UP पुलिस मैनुअल साफ कहता है - पुलिस को आम नागरिक से सम्मानजनक वार्ता करनी होगी। वर्दी गुंडागर्दी का लाइसेंस नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुलिस के सामने 9 महीने से मासूम की हत्या का केस अनसुलझा पड़ा है, उसी पुलिस को फरियादी परिवार को दबाने का अधिकार किसने दिया? eb4c पीड़ित परिवार सिर्फ एक ही मांग कर रहा है - मासूम की हत्या का खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी। न्याय मांगने आए परिवार पर कहर ढाना बंद करिए, वरना यह वर्दी पर लगा दाग बन जाएगा। eb4c87e7 मामले का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की नजर अब SP फर्रुखाबाद और शासन की कार्रवाई पर है।

- खानपुर में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप! 🐍😱 पथरा रोड स्थित खानपुर कुर्मी गांव में पानी की टंकी के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। बकरी चराने वालों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि अजगर का वजन करीब 94 किलो था। #Khanpur #Kannauj #Python #SnakeRescue #ViralNews KannaujNews DDTodayNews UttarPradesh खानपुर में निकला विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप! 🐍😱 पथरा रोड स्थित खानपुर कुर्मी गांव में पानी की टंकी के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। बकरी चराने वालों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि अजगर का वजन करीब 94 किलो था। #Khanpur #Kannauj #Python #SnakeRescue #ViralNews KannaujNews DDTodayNews UttarPradesh1
- CITY NEWS: सियार के हमले में बुजुर्ग समेत तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच CM योगी का बड़ा ऐलान: 102 गांवों में सरकार बनी सहारा, फसल नुकसान का मिलेगा DBT से मुआवजा फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा है और बाढ़ प्रभावित 102 गांवों में सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को भोजन, पेयजल और रहने की व्यवस्था के साथ 50 आवश्यक वस्तुओं की राहत किट उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलग से शिक्षकों की व्यवस्था की गई, जबकि स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई। पशुओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी भी प्रशासन को सौंपी गई है। गंगा की ड्रेजिंग से बाढ़ पर लगाम की तैयारी सीएम योगी ने गंगा में जमा सिल्ट की ड्रेजिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि नदी से निकलने वाली सिल्ट का इस्तेमाल तटबंध निर्माण में किया जाएगा। इससे बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को ड्रेजिंग का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। बाढ़ का पानी कम होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। फसल बर्बादी का सर्वे, सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन करा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद पीड़ित किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में सहायता राशि पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जिला है और सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। फसल बीमा, सम्मान निधि और क्रय केंद्रों के साथ किसानों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय पोटेटो सेंटर शुरू होने से आलू किसानों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी। बेटियों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। हर विकासखंड में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था की जा रही है। 50 हजार बेटियों को स्नातक के बाद स्कूटी देने की योजना भी जल्द लाई जाएगी। वहीं रक्षाबंधन पर बहनों-बेटियों को तीन दिन मुफ्त बस सेवा और 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। सीएम ने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है—अपराधी जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को लगातार रोजगार मिल रहा है और निवेश के जरिए विकास की नई राह खुल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने से फर्रुखाबाद के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अच्छी सड़कों का जाल प्रदेश में बिछाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी उन्होंने दिया। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आपदा पीड़ितों को महज चार हजार रुपये देकर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होकर राहत, पुनर्वास और विकास—तीनों मोर्चों पर काम कर रही है।1
- फर्रुखाबाद बाग का बाग क्षेत्र में दी राहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सामग्री जिसमें सभी प्रकार के राशन थे1
- बाढ़ से स्थायी निजात दिलाने का सीएम योगी ने दिया भरोसा, 1000 परिवारों को राहत किट बांटी फर्रुखाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे; बेघर परिवारों को आवासीय भूमि के प्रमाण-पत्र, आलू किसानों को नुकसान के आकलन के बाद मदद का आश्वासन फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। इसके बाद फतेहगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1000 परिवारों को राहत किट वितरित की तथा बाढ़ में बेघर हुए परिवारों को आवासीय भूमि के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद, कायमगंज और अमृतपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि फर्रुखाबाद को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से स्थायी रूप से मुक्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार गंभीरता से काम करना चाहती है। इसके लिए किसानों और स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी किसानों की जमीन परियोजनाओं के लिए ली जाएगी, वहां किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसानों के नुकसान का होगा आकलन मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की चिंता भी प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि आपदा से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फर्रुखाबाद के आलू किसानों की स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को संकट की स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर आगे बढ़ेगी, लेकिन इसके लिए किसानों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से बदलेगा फर्रुखाबाद मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद के विकास की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब फर्रुखाबाद बदल चुका है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जिससे फर्रुखाबाद की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यह लिंक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी जुड़ाव मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के चलते फर्रुखाबाद आने वाले समय में एक बड़े एक्सप्रेसवे जंक्शन के रूप में विकसित हो सकता है। इससे आवागमन के साथ व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। ‘पहले आउटसोर्सिंग कंपनियां सैफई की थीं’ जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पहले आउटसोर्सिंग कंपनियां सैफई की थीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार के समय नौकरियों और सरकारी व्यवस्थाओं में युवाओं के साथ अन्याय होता था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने का काम किया है। आउटसोर्स कर्मचारियों की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “गरीब के पैसे पर डकैती नहीं पड़ने देंगे।” उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था में लंबे समय से चली आ रही कथित लूट-खसोट को समाप्त करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बनाया गया है। इसका उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार ही अच्छे काम करती है। प्रदेश में कैशलेस इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना भेदभाव पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं तथा सरकारी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ी है। छात्र के साथ सेल्फी ने खींचा ध्यान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक छात्र के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का सहज अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। बारिश के कारण बदला गया था कार्यक्रम स्थल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले राजेपुर क्षेत्र के डबरी गांव में प्रस्तावित था, लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया। इसके बाद फतेहगढ़ पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के दौरे में बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, किसानों के नुकसान की भरपाई, बाढ़ का स्थायी समाधान और फर्रुखाबाद की बेहतर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी प्रमुख मुद्दे रहे।3
- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रामज्ञान गुप्ता ने किया शिक्षकों को सम्मानित हरदोई 04 सितंबर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हरदोई जनपद के 51 शिक्षकों को माला पहनाकर, शाल एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है तथा शिक्षा किसी भी देश के विकास की नींव है । परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान सरकार शिक्षा एवं विद्यालयों को बढ़ाने के बजाय उन्हें धीरे धीरे धीरे खत्म कर रही है जो कि देश के भविष्य के लिए घातक है। सरकार द्वारा निजी शिक्षा क्षेत्रों को बढ़ावा देना तथा सरकारी शिक्षा तंत्र को कमजोर करना कहीं न कहीं शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देना है। यदि शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण तंत्र को निजी हाथों को सौंप दिया गया, तो देश का गरीब एवं मध्यम वर्ग को शिक्षा प्राप्त करना दूभर हो जाएगा। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि एक देश एक शिक्षा होनी चाहिए शिक्षा पर सबका एक समान अधिकार होना चाहिए जब सरकार शिक्षा को बढ़ावा देगी तब समाज में असमानता खत्म होगी समान्ता आएगी। अटेवा के प्रदेशीय सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया एवं सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष जैनुल खान ने कहा कि निजीकरण देश के निम्न एवं मध्यम वर्ग के खिलाफ षड्यंत्र है और जिस तरह से आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह कहीं न कहीं बहुत ही घातक सिद्ध होगा। इस मौके पर शिक्षक महेंद्र बर्मा, बृजलाल वर्मा, मोतीलाल यादव,ओमप्रकाश, महेश प्रसाद, ,जय प्रकाश नारायण, पतिराज गुप्ता, निशात अफरोज खान, राजाराम यादव ,अशोक कुमार यादव, रामप्रताप सिंह, अजय कुमार, मो इस्लाम, अविनाश कुमार, वीरेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार मण्डल, अरुन कुमार, आशीष कुमार, मंजू गुप्ता, सौरभ यादव, शुभम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विकास त्रिपाठी, आकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव धर्मेन्द्र यादव दीपू शोभित यादव, सोनू गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।4
- विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध बीती रात चोरों ने दुकान को बनाया अपना निशाना। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम उधरनपर निवासी दिव्यांग प्रेमचंद्र पुत्र विनोद कुमार ने कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्या प्रकाश महाविद्यालय के सामने उसकी परचून की दुकान है। रोज कि भांति जब वह शुक्रवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे पान मसाला, सिगरेट के पैकट एवं गोलक में रखे 6 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही साईंमीर चौकी इंचार्ज रामजी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने मामले की जांच कर, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।1