भक्ति और आस्था के संगम में डूबा बकेवर, भागवत कथा के अंतिम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब बकेवर। नगर बकेवर में पुलिस थाने के समीप श्री राम नरेश राजावत जी द्वारा भव्य रूप से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हो रहा है। कथा के अंतिम दिवस पर आध्यात्मिक वातावरण अपने चरम पर पहुंच गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य महाराज भागवताचार्य श्री राम जी अवस्थी जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता डॉ. संजय दीक्षित, समाजसेवी ऋषि शुक्ला, सभासद एवं मंडल मंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी, मंडल महामंत्री एवं सभासद दीपक राजपूत, सहकारी संघ से गिरधारी लाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार तरुण तिवारी, धर्मेन्द्र दीक्षित एवं जिलेदार त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया और वातावरण "हरे कृष्ण" एवं "जय श्री राम" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संदेश देने वाला प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.2
- Post by Urvashi singh1
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम1
- अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना वैदपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के ट्रैक्टर सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर बनामई से वैदपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन वैदपुरा मार्ग पर घेराबंदी की। ट्रैक्टर को रोकने का इशारा करने पर चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिन्द्रा 265 DI XP PLUS ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में जैसलमेर (राजस्थान) से यह ट्रैक्टर चोरी किया था, जहां वे मजदूरी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी इटावा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1