शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, आज नगर परिषद् ब्यौहारी में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्री शरद जुगलाल कोल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शत्रुघन पटेल जी, मऊ मंडल अध्यक्ष श्री सचिन सिंह जी, नगर परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकली पटेल जी एवं नगर परिषद् के सभी सम्माननीय पार्षदगण उपस्थित रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की यह पहल सेवा, समर्पण और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है। "जल ही जीवन है" इस सोच के साथ हम सभी का यह कर्तव्य है कि जल संरक्षण करें और समाज को जागरूक बनाएं। आइए, हम सभी मिलकर जल संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें। सभी जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, आज नगर परिषद् ब्यौहारी में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक
श्री शरद जुगलाल कोल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शत्रुघन पटेल जी, मऊ मंडल अध्यक्ष श्री सचिन सिंह जी, नगर परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकली पटेल जी एवं नगर परिषद् के सभी सम्माननीय पार्षदगण उपस्थित
रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की यह पहल सेवा, समर्पण और जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है। "जल ही जीवन है" इस सोच के साथ हम सभी का यह कर्तव्य है कि जल संरक्षण करें और समाज
को जागरूक बनाएं। आइए, हम सभी मिलकर जल संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें। सभी जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa2
- महंत ने कहा तेरी नौकरी खा जाऊंगा1
- मामा की समझाइश बनी मौत की वजह: भांजे ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत मदरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भांजे ने अपने ही मामा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक मामा ने अपने भांजे की शादी तय कराई थी, जो इसी महीने होने वाली थी। लेकिन भांजा इस शादी से खुश नहीं था और वह पिछले कई दिनों से अपने माता-पिता से इस बात को लेकर विवाद कर रहा था। बताया जा रहा है कि भांजे के माता-पिता ने स्थिति को संभालने के लिए जवा-भनिगवां से मामा को मदरी गांव बुलाया था, ताकि वह भांजे को समझा सके। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि भांजे ने गुस्से में आकर मामा पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पनवार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जवा भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Bolti Divare1
- ✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ *रीवा से बड़ी खबर 70 वर्षीय वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या, चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता चौकी अंतर्गत 70 वर्षीय वृद्ध की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मामले में नौबस्ता चौकी प्रभारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है*1
- Post by Rajendra rajak1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- ऑटो नियंत्रित होकर पलटा दो लोग घायल1
- *✍️रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ ब्रेकिंग न्यूज़ ‼️* *आपकारी विभाग के नाक के नीचे फल फूल रहा गोरखधंधा* *_शराब दुकान दुआरी गुढ़ ठेकेदार द्वारा गुण्डागर्दी से कराई जा रही अवैध पैकारी_* *रीवा जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत गुढ़ व दुआरी में संचालित शराब दुकान ठेकेदार द्वारा गुण्डार्दी पूर्वक अवैध रूप से शराब की पैकारी कराई जा रही है* *धड़ल्ले से बिना किसी रोंक टोंक* जिससे समाज सेवियों सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दें कि वर्तमान सत्र 2026-27 का ठेका अनंत सुप्रभ ग्रुप को मिला है किंतु कुछ स्थानीय ठेकेदार सत्येन्द्र सिंह व राजेश सिंह आबकारी विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए शराब दुकान दुआरी से शराब की अवैध पैकारी करवा रहे हैं। ठेकेदार के उक्त क्रियाकलापों से सैकड़ों हरिजन आदिवासियों सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों ने खुले शब्दों में कहा है कि ठेकेदार गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कराना बंद कर दें क्योंकि गुण्डागर्दी पूर्वक अवैध पैकारी कतई संभव नहीं है और न ही बर्दाश्त की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा यदि ठेकेदार अपने क्रियाकलापों को बंद नहीं करता तो माननीय अनुविभागीय अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी रीवा, संभागायुक्त आबकारी अधिकारी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक रीवा व आईजी रीवा जोन को ज्ञापन सौंपने के बाद शराब दुकान के सामने आमरण अनशन किया जाएगा साथ ही अवैध पैकारी रोकने के लिए हर तरीके का प्रयास किया जाएगा जिसकी समस्त जबावदारी शराब ठेकेदार की होगी।1