दबंगों ने किया हमला , घर में घुसकर हमला: गुर्जर समाज के लोगों की दबंगई, 4 गंभीर घायल भितरवार। भितरवार अनुभाग के चीनोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेकरा में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छोटू बाथम पुत्र मचला बाथम के घर में घुसकर गुर्जर समाज के संजय गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, राममोहन गुर्जर, बल्लू गुर्जर सहित 4–5 अन्य लोगों ने एक जुट होकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें लाठी, पत्थर और लात-घूंसों से की गई इस बर्बर मारपीट में छोटू के पिता की चार पसलियां टूट गईं, जबकि भाई, माता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम सेकरा निवासी संजय गुर्जर पुत्र नवल सिंह गुर्जर प्रतिदिन दूध लेने के लिए नदी पार जाते समय छोटू बाथम के घर के सामने से गुजरता था। 17 फरवरी की शाम को करीब 5 बजे हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पक्ष के 4–5 लोग एकजुट होकर घर में घुस आए और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। हमले की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीनोर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। वहीं चीनोर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार बताए जा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि खुलेआम घर में घुसकर हमला करने वाले बाकी आरोपियों को पुलिस कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी? पीड़ित परिवार पर हुआ यह हमला न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि दबंग तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

- खौफनाक नज़ारा, गाड़ी बैनर में फंसी ये खिलौना नहीं, दिल्ली-गुरुग्राम में लापरवाही का खौफनाक नज़ारा है, गाड़ी हवा में उड़ के बैनर में फंसी1
- This Tiny Chip Controls the World 🌍 | India’s Semiconductor Power 🇮🇳 #shorts1
- Post by Deepak Journalist1
- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा, नरवर में नवोदय विद्यालय समिति तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और FIFA के सहयोग से चल रहे फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि जिला खेल अधिकारी के.के. खरे एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिले के 50 से अधिक विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा संचालन हरि सिंह धाकड़ ने किया। कार्यक्रम समन्वयक लव परमार का विशेष योगदान रहा।4
- दतिया में सूने मकान में चोरी, एक चोर पकड़ा: पड़ोसियों की सतर्कता से रंगेहाथ पकड़ा गया, दूसरा फरार दतिया शहर की गंगा विहार कॉलोनी में सूने पड़े मकान में मंगलवार को चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने झांसी बाईपास रोड स्थित अशोक श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाया। वारदात के दौरान पड़ोसियों की सतर्कता से एक चोर को पकड़ लिया गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। अशोक श्रीवास्तव परिवार सहित बीते करीब 10 दिनों से ग्वालियर नाका क्षेत्र में रह रहे है। इसी दौरान उनका दतिया वाला मकान बंद पड़ा था। 16-17 फरवरी की दरमियानी रात करीब एक बजे पड़ोसी हरपाल सिंह यादव ने घर में संदिग्ध गतिविधि देखी और मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद हरपाल सिंह यादव ने मोहल्ले में रहने वाले बृजलाल यादव, शिरोमन दांगी और सुनील राजपूत नसेनी लगाकर मकान के अंदर पहुंचे। जहां चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद गौतम निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी बताया। वहीं उसका साथी मोंटी कमरिया मौके से भागने में सफल रहा। सुबह घर पहुंचने पर अशोक श्रीवास्तव ने देखा कि, अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, 100 ग्राम चांदी की दो पायल, और लगभग 05 ग्राम वजन के सोने के कान के आभूषण गायब थे। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।1
- Madhya Pradesh में ₹4.38 लाख करोड़ (₹4,38,317 करोड़) का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया।1
- Post by दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई1
- विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों का ताली बजाकर प्रदर्शन #MPVidhan Sabha #बजट20261