Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छोटी केलाबाड़ी स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
Adv Pranav Kumar
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छोटी केलाबाड़ी स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- बलिया पुलिस के द्वारा एक नशेड़ी को नशे की हालत में किया गया गिरफ्तार1
- वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गोगरी थाना गेट समीप आज शाम लगभग सात बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ओवर स्पिट, हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, और वाहन का कागजाद चेक किया गया जिससे कि बिना कागजाद, लाइसेंस, हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग कर चला रहे वाहन चालकों बीच जुर्माना का डर बना रहे ।1
- हवेली खड़गपुर शामपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव से ट्राली समेत एक ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 2 मार्च की रात लगभग 12 बजे हुई। मंगलवार को विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मदनपुर निवासी स्वर्गीय पंचानंद तांती के पुत्र सुमित राज ने शामपुर थाने में इस संबंध में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि कृषि कार्य के बाद वह प्रतिदिन की तरह अपना महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर (बीआर 08 जी 7513) जगदीश तांती के बासा पर खड़ा करते थे। अज्ञात चोरों ने रात में ट्रैक्टर और ट्राली दोनों चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा गया है कि चोर मदनपुर से ट्रैक्टर लेकर एनएच 333 मुख्य मार्ग से होते हुए मुंगेर की दिशा में जा रहे हैं। घटना के बाद से ही परिजन अपने स्तर पर वाहन की तलाश कर रहे थे, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जाएगा।1
- Post by THE LIVE1
- #बेगूसराय : ट्रैफिक चौक और जेल के बीच NH 31 पर धूल से लोग परेशान l कोई नहीं है देखने वाला l विडियो को शेयर ज़रूर करें और चैनल को फॉलो कर लें l #Begusarai # News1
- तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार लोहरसारी गली के पास एक युवक द्वारा नशे की हालत में शोर-शराबा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गस्ती पदाधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई तथा चिकित्सीय पुष्टि के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने युवक के शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी स्व. शंकर साह के 24 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- Post by Kumar Mithun1
- बलिया पुलिस के द्वारा 12 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- शामपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत थ्रेशिंग के बाद लौटते समय हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हवेली खड़गपुर मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गतअग्रहण पंचायत में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय मजदूर गणेश मंडल की मौत हो गई। यह घटना शामपुर-बागेश्वरी मुख्य मार्ग पर रात करीब 11:30 बजे शामपुर थाना के पास हुई। थ्रेशिंग का कार्य कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार सठबिग्गी अग्रहण निवासी लुखो मंडल के पुत्र गणेश मंडल ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से हादसा हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।1