बिठूर रवाना हुए प्रथम डाक कांवड़ यात्री, सेवा समिति ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत औरैया। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार शाम संकट मोचन मंदिर से प्रथम डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु कांवड़िये बिठूर से गंगाजल लेकर सोमवार, 3 अगस्त को देवकली मंदिर पहुंचेंगे, जहां सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर परिसर में कांवड़ यात्रियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा और सकुशल वापसी की कामना करते हुए बजरंगबली से प्रार्थना की। कार्यक्रम में राम आसरे गुप्ता, आचार्य कुलदीप दुबे, आदित्य, दिव्यांशु लक्ष्यकर, शिवम बिश्नोई, मयंक चौरसिया, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, कुलदीप बाबा, राजेंद्र कुमार, आलोक वर्मा, सुधीर, अनिल कुमार तथा समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिठूर रवाना हुए प्रथम डाक कांवड़ यात्री, सेवा समिति ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत औरैया। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार शाम संकट मोचन मंदिर से प्रथम डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु कांवड़िये बिठूर से गंगाजल लेकर सोमवार, 3 अगस्त को देवकली मंदिर पहुंचेंगे, जहां सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में संकट मोचन मंदिर परिसर में कांवड़ यात्रियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा और सकुशल वापसी की कामना करते हुए बजरंगबली से प्रार्थना की। कार्यक्रम में राम आसरे गुप्ता, आचार्य कुलदीप दुबे, आदित्य, दिव्यांशु लक्ष्यकर, शिवम बिश्नोई, मयंक चौरसिया, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, कुलदीप बाबा, राजेंद्र कुमार, आलोक वर्मा, सुधीर, अनिल कुमार तथा समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- औरैया के नगर पालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विज्ञान बस का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान बस में लगे विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोगों को नजदीक से देखा, समझा और विज्ञान के प्रति अपनी रुचि बढ़ाई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। ऐसी ही ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए कानून की नजर 24 को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें।1
- *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क: जिलाधिकारी* औरैया 2 अगस्त 2026। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा जनपद के सुप्रसिद्ध प्राचीन शिवालय देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानंद, उप जिलाधिकारी न्यायिक अजय आनंद, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशासी अधिकारी औरैया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सावन के प्रथम सोमवार की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, देवकली महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण औरैया। सावन माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद की सीमा पर कालिंदी तट स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवकली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत भारती ने देवकली महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह सहित पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के जलाभिषेक, पूजन-अर्चन तथा आने-जाने के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती एवं सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, ताकि श्रद्धालु निर्धारित रूट का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक एवं दर्शन कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य है कि सावन के प्रथम सोमवार पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सावन के प्रथम सोमवार की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, देवकली महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण औरैया। सावन माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद की सीमा पर कालिंदी तट स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक देवकली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत भारती ने देवकली महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गर्भगृह सहित पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के जलाभिषेक, पूजन-अर्चन तथा आने-जाने के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती एवं सतत निगरानी के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, ताकि श्रद्धालु निर्धारित रूट का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक एवं दर्शन कर सकें। प्रशासन का उद्देश्य है कि सावन के प्रथम सोमवार पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।3
- बिठूर प्रस्थान कर रहे प्रथम डाक कांवड यात्रा के सभी भक्तों का समिति द्वारा हृदय से अभिनंदन किया गया* *बिठूर प्रस्थान कर रहे प्रथम डाक कांवड यात्रा के सभी भक्तों का समिति द्वारा हृदय से अभिनंदन किया गया* औरैया ब्यूरो औरैया l भोले बाबा के अनन्य भक्तों ने कावड़ लेकर संकट मोचन मंदिर, औरैया से आज दिनांक 2 अगस्त दिन रविवार को शाम 4 बजे बिठूर गंगा जी को प्रस्थान किया हैं, श्रद्धालु भक्तों का काफिला कल दिनांक 3 अगस्त सोमवार को बिठूर के पावन गंगाजल से देवकली मंदिर, औरैया स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले प्रभु भोलेनाथ का श्रद्धा भाव से सामूहिक जिलाभिषेक किया जाएगा समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आज दिनांक 2 अगस्त- 2026 दिन रविवार को शाम 4 बजे कावड़ लेकर बिठूर प्रस्थान कर रहे धार्मिक आस्था के प्रतीक भोले बाबा के सभी भक्तों का संकट मोचन मंदिर, औरैया पर अंग वस्त्र व पुष्प वर्षा द्वारा हृदय से अभिनंदन कर सभी श्रद्धालुओं की कुशलता पूर्वक वापसी व सुखद यात्रा हेतु बजरंगबली बाबा से मनोकामना की अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), राम आसरे गुप्ता, आचार्य कुलदीप दुबे, आदित्य, लक्ष्यकार दिव्यांशु लक्ष्यकर, शिवम बिश्नोई, मयंक चौरसिया, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, कुलदीप बाबा, राजेंद्र कुमार, आलोक वर्मा, सुधीर, अनिल कुमार व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।2
- औरैया -: खाद वितरण में गड़बड़ी पर भड़के सपा नेता मुकेश यादव, प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम। "फार्मर आईडी के नाम पर किसानों को किया जा रहा परेशान" – मुकेश यादव का बड़ा आरोप। 10 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो डीएम-एसडीएम आवास पर धरना और तालाबंदी की चेतावनी। सरकारी खाद वितरण प्रणाली के खिलाफ सपा का मोर्चा, आंदोलन का ऐलान। सपा से युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मुकेश यादव उर्फ डकुरे ने प्रशासन को दी खुली चेतावनी।1
- *श्रावण मास के प्रथम सोमवार को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*👇1
- *बिठूर प्रस्थान कर रहे प्रथम डाक कांवड यात्रा के सभी भक्तों का समिति द्वारा हृदय से अभिनंदन किया गया* प्रेस विज्ञप्ति 🔱⛳🔱⛳🔱⛳🔱⛳ भोले बाबा के अनन्य भक्तों ने कावड़ लेकर संकट मोचन मंदिर, औरैया से आज दिनांक 2 अगस्त दिन रविवार को शाम 4 बजे बिठूर गंगा जी को प्रस्थान किया हैं, श्रद्धालु भक्तों का काफिला कल दिनांक 3 अगस्त सोमवार को बिठूर के पावन गंगाजल से देवकली मंदिर, औरैया स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाले प्रभु भोलेनाथ का श्रद्धा भाव से सामूहिक जिलाभिषेक किया जाएगा। *समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आज दिनांक 2 अगस्त- 2026 दिन रविवार को शाम 4 बजे कावड़ लेकर बिठूर प्रस्थान कर रहे धार्मिक आस्था के प्रतीक भोले बाबा के सभी भक्तों का संकट मोचन मंदिर, औरैया पर अंग वस्त्र व पुष्प वर्षा द्वारा हृदय से अभिनंदन कर सभी श्रद्धालुओं की कुशलता पूर्वक वापसी व सुखद यात्रा हेतु बजरंगबली बाबा से मनोकामना की। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), राम आसरे गुप्ता, आचार्य कुलदीप दुबे, आदित्य, लक्ष्यकार दिव्यांशु लक्ष्यकर, शिवम बिश्नोई, मयंक चौरसिया, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, कुलदीप बाबा, राजेंद्र कुमार, आलोक वर्मा, सुधीर, अनिल कुमार व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* भरथना।।।।।।।।। *इटावा पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,*1