हरनौत में फर्नीचर दुकान समेत 4 दुकान खाक! पास खड़ी कार भी जली, एंकर, नालंदा जिले के हरनौत बाजार से एक बार फिर दिल दहला देने वाली आगलगी की घटना सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात भीषण आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास की है, जहां एक फर्नीचर दुकान समेत कुल चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान दुकान में रखे चार छोटे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि इस मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि से इनकार किया है। कहां है इसके बारे में जांच की जा रही है और पता लगाने की भी प्रयास की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग अपना तांडव दिखा चुकी थी। इस भीषण आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद गुस्साए चोरों ने दुकान में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Gena yadavBihar😤15 hrs ago
- सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई पहल कर रही है। आईटीआई से पढ़ाई करने वाले युवाओं को अब टूलकिट, पढ़ाई के लिए स्टडी मैटेरियल और रोजगार के लिए जॉब कैंप की सुविधा दी जा रही है। युवाओं से अपील है कि इस योजना की पूरी जानकारी लें, वीडियो को अंत तक देखें और इस मौके का लाभ उठाकर नौकरी करें, पढ़ाई करें और अपने भविष्य को आगे बढ़ाएं। वीडियो के लिए लाइन: “पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें और हमारे चैनल Vande Bharat News Bihar Sharif Nalanda को लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलें।”1
- सरकार की बड़ी पहल: आईटीआई छात्रों को टूलकिट, स्टडी मैटेरियल और जॉब कैंप का मौका सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई पहल कर रही है। आईटीआई से पढ़ाई करने वाले युवाओं को अब टूलकिट, पढ़ाई के लिए स्टडी मैटेरियल और रोजगार के लिए जॉब कैंप की सुविधा दी जा रही है। युवाओं से अपील है कि इस योजना की पूरी जानकारी लें, वीडियो को अंत तक देखें और इस मौके का लाभ उठाकर नौकरी करें, पढ़ाई करें और अपने भविष्य को आगे बढ़ाएं। वीडियो के लिए लाइन: “पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें और हमारे चैनल Vande Bharat News Bihar Sharif Nalanda को लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलें।”1
- PK पहुंचे नालंदा। करेंगे रात्रि विश्राम। किए कोर कमेटी का बैठक नालंदा1
- नालंदा में आगामी त्योहार को लेकर नालंदा पुलिस की चौथी आंखें ( ड्रोन कैमरा ) उन उपद्रवियों1
- एंकर, नालंदा जिले में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब लोजपा(र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा पटना जाने के क्रम में बिहार शरीफ मुख्यालय के शिवम कॉम्पलेक्स कमरूदीनगंज कार्यालय में स्वर्ण व्यवसायिक संघ सह जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्रवण कुमार स्वर्णकार से नवादा से वापसी में औपचारिक मुलाकात किए इसी बीच, गर्म जोशी के साथ अंग वस्त्र माला से स्वागत किया गया और पटना की ओर रवाना हुए। इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने बड़ा बयान भी दिया। बातचीत के दौरान अशोक कुमार वर्मा ने नवादा जिले के अकौना बाजार में हुए ज्वेलर्स लूटकांड का जिक्र करते हुए बताया कि 16 मार्च को एक दुकानदार से पिस्टल के बल पर जेवरात और नगदी लूट ली गई थी। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे खुद पीड़ित व्यवसायी से मिलने पहुंचे और पूरे मामले को पुलिस प्रशासन के संज्ञान में दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि कुछ अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही लूटे गए जेवरात की रिकवरी का भी प्रयास किया जा रहा है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कमी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक वर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर बाजार पर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर स्टोर न करें, क्योंकि इससे बाजार में कृत्रिम संकट पैदा होता है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है, सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना ही उनका काम रह गया है। वहीं बिहार की राजनीति में चल रहे घटनाक्रम पर बोलते हुए उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का कोई जनाधार नहीं है और उनके दौरे से बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी घटनाएं हर समाज में होती हैं, लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। फिलहाल नालंदा में सियासी बयानबाजी तेज है, जहां एक तरफ विपक्ष हमलावर है तो वहीं सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियों को गिनाने में जुटा है। फिलहाल नालंदा में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है, जहां एक ओर नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता महंगाई, सुरक्षा और रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि— क्या राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर अब जमीनी समस्याओं का समाधान निकलेगा? क्या लूट जैसी घटनाओं पर जल्द कार्रवाई और गैस जैसी जरूरत की चीजों पर संतुलन बन पाएगा? जरूरत इस बात की है कि— प्रशासन तेजी से अपराधियों की गिरफ्तारी कर आम लोगों में भरोसा कायम करे बाजार में कृत्रिम संकट रोकने के लिए सख्ती से निगरानी हो और राजनीतिक दल सिर्फ बयान नहीं, बल्कि ठोस काम के जरिए जनता का विश्वास जीतें तभी असली मायने में विकास और सुशासन का दावा मजबूत हो पाएगा।1
- Post by VN News Bihar1
- जो सच्चे दिल से द्वार मईया के जाता है 🌺♥️1
- नहीं देंगे शाला को जमीन कर देंगे समाज में दान। जमीन विवाद में चला गोली। नालंदा1