logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरखेड़ा में गूंजे ‘या रसूल’ के नारे, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाया गया। रबीउल अव्वल की 12वीं तारीख के मौके पर निकले परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां माहौल नातों और नारों से गूंजता रहा। ‘या रसूल-या रसूल’ और ‘मेरे नबी की शान’ जैसे नारों से कस्बे की फिजा भक्तिमय हो उठी। जगह-जगह रोशनी और सजावट की गई थी, जबकि आतिशबाजी ने जश्न में और रंग भर दिया। लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत, मिलाद की महफिलों और नियाज का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कई स्थानों पर तबर्रुक भी वितरित किया गया। जुलूस में जामा मस्जिद के इमाम हिफामुद्दीन कारी, कादरी मस्जिद के इमाम मामून रजा हशमती, नूरी मस्जिद के इमाम नासिर हुसैन और ताजुश्शरिया मस्जिद के इमाम रियाज अहमद हशमती समेत कई उलमा-ए-कराम मौजूद रहे। मो. रजा अंसारी, इमरान रजा अंसारी, सुबुल रजा अंसारी, अफरोज अंसारी और रिहान अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शिरकत की। हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात और शांति व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अकीदत का माहौल बना रहा।

2 hrs ago
user_सतर्क भारत न्यूज़
सतर्क भारत न्यूज़
Media company Bisalpur, Pilibhit•
2 hrs ago
117de74e-59a4-48aa-92a3-28e7db163944

बरखेड़ा में गूंजे ‘या रसूल’ के नारे, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। कस्बे में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाया गया। रबीउल अव्वल की 12वीं तारीख के मौके पर निकले परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां माहौल नातों और नारों से गूंजता रहा। ‘या रसूल-या रसूल’ और ‘मेरे नबी की शान’ जैसे नारों से कस्बे की फिजा भक्तिमय हो उठी। जगह-जगह रोशनी और सजावट की गई थी, जबकि आतिशबाजी ने जश्न में और रंग भर दिया। लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत, मिलाद की महफिलों और नियाज का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कई स्थानों पर तबर्रुक भी वितरित किया गया। जुलूस में जामा मस्जिद के इमाम हिफामुद्दीन कारी, कादरी मस्जिद के इमाम मामून रजा हशमती, नूरी मस्जिद के इमाम नासिर हुसैन और ताजुश्शरिया मस्जिद के इमाम रियाज अहमद हशमती समेत कई उलमा-ए-कराम मौजूद रहे। मो. रजा अंसारी, इमरान रजा अंसारी, सुबुल रजा अंसारी, अफरोज अंसारी और रिहान अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शिरकत की। हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात और शांति व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और अकीदत का माहौल बना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • न्यूरिया पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 चोरी की घटनाओं का अनावरण
    1
    न्यूरिया पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 चोरी की घटनाओं का अनावरण
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीमों ने कई मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। नदोसी में गंदगी के बीच तैयार हो रही 140 किलो दूध की लौज और 350 किलो बर्फी को टीम ने नष्ट कराया। वहीं बदायूं से बरेली आ रही एक वैन से 275 किलो खराब पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य विभाग ने मिठाई, खोया, पेठा, लड्डू और बर्फी के सैंपल भी लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए मिलावट के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीमों ने कई मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। नदोसी में गंदगी के बीच तैयार हो रही 140 किलो दूध की लौज और 350 किलो बर्फी को टीम ने नष्ट कराया। वहीं बदायूं से बरेली आ रही एक वैन से 275 किलो खराब पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य विभाग ने मिठाई, खोया, पेठा, लड्डू और बर्फी के सैंपल भी लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए मिलावट के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीमों ने कई मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
नदोसी में गंदगी के बीच तैयार हो रही 140 किलो दूध की लौज और 350 किलो बर्फी को टीम ने नष्ट कराया। वहीं बदायूं से बरेली आ रही एक वैन से 275 किलो खराब पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया।
खाद्य विभाग ने मिठाई, खोया, पेठा, लड्डू और बर्फी के सैंपल भी लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए मिलावट के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीमों ने कई मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
नदोसी में गंदगी के बीच तैयार हो रही 140 किलो दूध की लौज और 350 किलो बर्फी को टीम ने नष्ट कराया। वहीं बदायूं से बरेली आ रही एक वैन से 275 किलो खराब पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया।
खाद्य विभाग ने मिठाई, खोया, पेठा, लड्डू और बर्फी के सैंपल भी लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए मिलावट के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में तीन गुटों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई। आपको बता दें कि मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानन्द द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। पार्टी के दो गुट पहले स्वागत करने को आमने-सामने आ गए और जो हुआ इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में तीन गुटों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई।
आपको बता दें कि मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानन्द द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। पार्टी के दो गुट पहले स्वागत करने को आमने-सामने आ गए और जो हुआ इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं।
    user_Veeresh Kumar
    Veeresh Kumar
    Court reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by रामबीर
    1
    Post by रामबीर
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस
    1
    ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस
ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • *बरेली: भुता में गर्भवती गाय की भाला मारकर हत्या, ट्रैक्टर से जंगल मेंथे शव, मुकदमा दर्ज।* *बरेली: भुता में गर्भवती गाय की भाला मारकर हत्या, ट्रैक्टर से जंगल में फेंका शव, मुकदमा दर्ज* *बरेली।* थाना भुता क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में घूम रही एक गर्भवती गाय की भाला मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर से सुनसान जंगल में फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक गर्भवती गाय घूम रही थी। आरोप है कि गांव के ही हरीश, मथुरा प्रसाद और तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर दोपहर करीब 2 बजे गाय पर भाले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी गाय के शव को अपने ट्रैक्टर पर लादकर गांव से काफी दूर सुनसान जंगल में फेंक आए। सूचना मिलने पर भुता थाने के क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गाय की भाला मारकर हत्या की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है।
    4
    *बरेली: भुता में गर्भवती गाय की भाला मारकर हत्या, ट्रैक्टर से जंगल मेंथे शव, मुकदमा दर्ज।*
*बरेली: भुता में गर्भवती गाय की भाला मारकर हत्या, ट्रैक्टर से जंगल में फेंका शव, मुकदमा दर्ज*
*बरेली।* थाना भुता क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में घूम रही एक गर्भवती गाय की भाला मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर से सुनसान जंगल में फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक गर्भवती गाय घूम रही थी। आरोप है कि गांव के ही हरीश, मथुरा प्रसाद और तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर दोपहर करीब 2 बजे गाय पर भाले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी गाय के शव को अपने ट्रैक्टर पर लादकर गांव से काफी दूर सुनसान जंगल में फेंक आए।
सूचना मिलने पर भुता थाने के क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गाय की भाला मारकर हत्या की पुष्टि हुई है।
घटना की जानकारी पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। भुता। कैलाश पावन धाम मंदिर पर सोमवार को देव माया हॉस्पिटल की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान देव माया अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भुवनेद्र प्रताप, डॉ. पंकज, अमित शर्मा, शिवेंद्र, दीपांश, मोनू समेत अस्पताल के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
    1
    शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा।
शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा।
भुता। कैलाश पावन धाम मंदिर पर सोमवार को देव माया हॉस्पिटल की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
इस दौरान देव माया अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भुवनेद्र प्रताप, डॉ. पंकज, अमित शर्मा, शिवेंद्र, दीपांश, मोनू समेत अस्पताल के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा बड़ा अभियान, सड़क सुरक्षा समिति ने दिए सख्त निर्देश 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़, शाहजहांपुर 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा लगातार अभियान जनपद शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔴 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर 29 अगस्त से लगातार अभियान 🔴 अतिक्रमण हटाने के निर्देश 🔴 सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई 🔴 ब्लैक स्पॉट में सुधार 🔴 आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 👉 यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें। #Shahjahanpur #RoadSafety #BreakingNews #Helmet #TrafficRules
    1
    🚨 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा बड़ा अभियान, सड़क सुरक्षा समिति ने दिए सख्त निर्देश



🚨 ब्रेकिंग न्यूज़,
शाहजहांपुर
29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा लगातार अभियान
जनपद शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
🔴 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर 29 अगस्त से लगातार अभियान
🔴 अतिक्रमण हटाने के निर्देश
🔴 सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई
🔴 ब्लैक स्पॉट में सुधार
🔴 आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश
प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
👉 यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें।
#Shahjahanpur #RoadSafety #BreakingNews #Helmet #TrafficRules
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चौपारा में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, प्रधान पद प्रत्याशी नईम अहमद उस्मानी ने की पुष्प वर्षा चौपारा में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, प्रधान पद प्रत्याशी नईम अहमद उस्मानी ने की पुष्प वर्षा भोजीपुरा/बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम चौपारा में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया। ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी नईम अहमद उस्मानी ने अपने निजी कार्यालय के पास जुलूस का स्वागत किया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की तथा मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान लोग नात और धार्मिक नारों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त करते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने जुलूस का स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की। ईद-ए-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर उनके जीवन और मानवता, प्रेम, शांति, सद्भाव तथा भाईचारे के संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान आफताब आलम,कुतबुद्दीन शकील ,इदरीसी,सद्दाम सिद्दीकी,तारिक मंसूरी,सरफे आलम,,यूसुफ, जमील मंसूरी,बकील मंसूरी ,समेत गांव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने अनुशासन और सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र की सुख-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
    4
    चौपारा में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, प्रधान पद प्रत्याशी नईम अहमद उस्मानी ने की पुष्प वर्षा

चौपारा में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, प्रधान पद प्रत्याशी नईम अहमद उस्मानी ने की पुष्प वर्षा
भोजीपुरा/बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम चौपारा में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।
ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी नईम अहमद उस्मानी ने अपने निजी कार्यालय के पास जुलूस का स्वागत किया। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की तथा मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान लोग नात और धार्मिक नारों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त करते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने जुलूस का स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की।
ईद-ए-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर उनके जीवन और मानवता, प्रेम, शांति, सद्भाव तथा भाईचारे के संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान आफताब आलम,कुतबुद्दीन
शकील ,इदरीसी,सद्दाम सिद्दीकी,तारिक मंसूरी,सरफे आलम,,यूसुफ, जमील मंसूरी,बकील मंसूरी ,समेत गांव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने अनुशासन और सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र की सुख-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.