logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र किया वितरित ✍️विकास खण्ड सलोन में माटीकला स्थापना पखवाड़ा/जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन सम्पन्न ✍️पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा - मा0 विधायक ✍️माटीकला बोर्ड की योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान रायबरेली-31 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में विकास खण्ड सलोन के सभागार में माटीकला स्थापना पखवाड़ा/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में उपस्थित माटीकला एवं हस्तशिल्प से जुड़े परम्परागत कारीगरों, लाभार्थियों तथा ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, अधिकारियों द्वारा योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माटीकला के क्षेत्र में कार्य करने वाले कारीगरों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया। ग्रामीण अंचलों में माटीकला को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक कारीगरी को संरक्षित रखते हुए इसे आय का बेहतर माध्यम बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मा0 विधायक अशोक कुमार ने माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उचित प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं योजनाओं का लाभ लेकर कारीगर अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार उपलब्धता बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं। इसी दौरान मा0 विधायक द्वारा 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला से जुड़े लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, उपजिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार, जिला विकास प्रबंधक नबार्ड, जिला अग्राणी प्रबंधक, खण्ड विकास अधिकारी सलोन शशि कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, माटीकला से जुडे परम्परागत कारीगर/शिल्पी, लाभार्थीगण व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_पवन कुमार गुप्ता
पवन कुमार गुप्ता
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
17 hrs ago
36a7f526-f2e1-4132-a392-769f241d0ffe

विधायक ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र किया वितरित ✍️विकास खण्ड सलोन में माटीकला स्थापना पखवाड़ा/जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन सम्पन्न ✍️पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा - मा0 विधायक ✍️माटीकला बोर्ड की योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान रायबरेली-31 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में विकास खण्ड सलोन के सभागार में माटीकला स्थापना पखवाड़ा/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में उपस्थित माटीकला एवं हस्तशिल्प से जुड़े परम्परागत कारीगरों, लाभार्थियों तथा ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, अधिकारियों द्वारा योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माटीकला के क्षेत्र में कार्य करने वाले कारीगरों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया। ग्रामीण अंचलों में माटीकला को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक कारीगरी को संरक्षित

576f3512-c31a-4d8d-ba02-b0998c031842

रखते हुए इसे आय का बेहतर माध्यम बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मा0 विधायक अशोक कुमार ने माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उचित प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं योजनाओं का लाभ लेकर कारीगर अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार उपलब्धता बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं। इसी दौरान मा0 विधायक द्वारा 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला से जुड़े लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, उपजिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार, जिला विकास प्रबंधक नबार्ड, जिला अग्राणी प्रबंधक, खण्ड विकास अधिकारी सलोन शशि कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी, माटीकला से जुडे परम्परागत कारीगर/शिल्पी, लाभार्थीगण व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया रायबरेली : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से कॉंग्रेसियो में आक्रोश , डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎ ‎रायबरेली नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। ‎ ‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है। ‎
    2
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया
रायबरेली : राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से कॉंग्रेसियो में आक्रोश , डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन 
‎
‎रायबरेली  
नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। 
‎
‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।
‎
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया। -- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध। -- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। -- कार्यवाही करने की मांग की गई। लालगंज क्षेत्र का मामला।
    1
    कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। 
रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया।
-- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध।
-- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। 
-- कार्यवाही करने की मांग की गई। 
लालगंज क्षेत्र का मामला।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बाबा ग्राउंड में हेलीपैड का विरोध: युवाओं ने कहा- 'हमारा खेल का मैदान बचाओ' रायबरेली | अमावा ब्लॉक के बूढ़नपुर ग्राम सभा में स्थित 'बाबा ग्राउंड' को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से युवाओं की फौज में भर्ती की तैयारी और खेलकूद का केंद्र रहे इस मैदान में प्रशासन हेलीपैड बनाने जा रहा है। इसका कड़ा विरोध करते हुए स्थानीय युवाओं ने जिला अधिकारी से इसे रोकने और किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि यह मैदान विधायक अदिति सिंह के पिताजी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को दिया गया एक अनमोल तोहफा है। यहाँ न केवल ग्रामीण बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, बल्कि सेना में जाने वाले युवा रोज़ाना दौड़ और कसरत करते हैं। इसी मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन भी होता रहा है। हेलीपैड बनने से इन युवाओं का भविष्य और खेल का एकमात्र सहारा छिन जाएगा। विवाद तब और बढ़ गया जब निर्माण के नाम पर यहाँ लगे तीन विशालकाय हरे आम के पेड़ काट दिए गए और प्यास बुझाने वाला इकलौता हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इन पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जहाँ वन विभाग इसे राजस्व का मामला बता रहा है, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी (PWD) की कार्रवाई बता रहे हैं। इससे पहले भी यहाँ सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे बच्चों के विरोध के बाद प्रशासन ने बदल दिया था। अब ग्रामीणों ने विधायक अदिति सिंह से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनके बच्चों का खेल का मैदान सुरक्षित रह सके। युवाओं का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हेलीपैड किसी अन्य खाली सरकारी जमीन पर बनाया जाना चाहिए।
    4
    बाबा ग्राउंड में हेलीपैड का विरोध: युवाओं ने कहा- 'हमारा खेल का मैदान बचाओ'
रायबरेली | अमावा ब्लॉक के बूढ़नपुर ग्राम सभा में स्थित 'बाबा ग्राउंड' को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से युवाओं की फौज में भर्ती की तैयारी और खेलकूद का केंद्र रहे इस मैदान में प्रशासन हेलीपैड बनाने जा रहा है। इसका कड़ा विरोध करते हुए स्थानीय युवाओं ने जिला अधिकारी से इसे रोकने और किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।
युवाओं का कहना है कि यह मैदान विधायक अदिति सिंह के पिताजी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को दिया गया एक अनमोल तोहफा है। यहाँ न केवल ग्रामीण बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, बल्कि सेना में जाने वाले युवा रोज़ाना दौड़ और कसरत करते हैं। इसी मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन भी होता रहा है। हेलीपैड बनने से इन युवाओं का भविष्य और खेल का एकमात्र सहारा छिन जाएगा।
विवाद तब और बढ़ गया जब निर्माण के नाम पर यहाँ लगे तीन विशालकाय हरे आम के पेड़ काट दिए गए और प्यास बुझाने वाला इकलौता हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इन पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जहाँ वन विभाग इसे राजस्व का मामला बता रहा है, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी (PWD) की कार्रवाई बता रहे हैं।
इससे पहले भी यहाँ सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे बच्चों के विरोध के बाद प्रशासन ने बदल दिया था। अब ग्रामीणों ने विधायक अदिति सिंह से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनके बच्चों का खेल का मैदान सुरक्षित रह सके। युवाओं का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हेलीपैड किसी अन्य खाली सरकारी जमीन पर बनाया जाना चाहिए।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलोन कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष और सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन मर्यादा और सम्मान की सीमाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादा और सम्मान की इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी। इस प्रदर्शन में धर्मेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, आदिल, मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलोन कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष और सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन मर्यादा और सम्मान की सीमाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादा और सम्मान की इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी।
इस प्रदर्शन में धर्मेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, आदिल, मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़' राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' एवं क्षात्रों के आन्दोलन में पुलिस बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    4
    'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़'

राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है।

आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' एवं क्षात्रों  के आन्दोलन में पुलिस बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

📍 दिल्ली
पराग प्रसाद रावत
   महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
  विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा.... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा.... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli
    1
    पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा....
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli
पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा....
वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल 
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। सलोन कोतवाली पुलिस को कांग्रेसियों ने दिया प्रार्थना पत्र,भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग। 31:7:2026 को 11:30 सुबह कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। वही सलोन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह तनवीर अहमद आदिल मनीष सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े आनंद सिंह आदि तमाम कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है
पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। 
सलोन कोतवाली पुलिस को कांग्रेसियों ने दिया प्रार्थना पत्र,भाजपा जिलाध्यक्ष पर  कार्रवाई की मांग। 31:7:2026 को 11:30 सुबह कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। वही सलोन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह  तनवीर अहमद आदिल मनीष सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े आनंद सिंह आदि तमाम कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Abhishek Tripathi
    Abhishek Tripathi
    Court reporter डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।
    4
    सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे'
रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी  ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है।
प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.