Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौलपुर हत्या मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल का कारावास खेत विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ था लड़ाई झगड़ा व फायरिंग इसी विवाद में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई थी मौत
Deepu Verma Journalist Dholpur
धौलपुर हत्या मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल का कारावास खेत विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ था लड़ाई झगड़ा व फायरिंग इसी विवाद में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई थी मौत
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर से जयपुर रवाना हुआ दावत-ए-इस्लामी का काफिला, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिलेगी दीनी व सामाजिक शिक्षा धौलपुर।जयपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इस्तेमा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धौलपुर से दावत-ए-इस्लामी का एक काफिला रवाना हुआ। यह कार्यक्रम जयपुर के कर्बला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सही राह पर चलने, अच्छे इंसान की तरह जीवन जीने और धार्मिक व नैतिक शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नमाज पढ़ने का सही तरीका, रोज़े रखने की विधि और दीनी तालीम के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आज के युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नशे की लत से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में बाहर से आए मौलाना भी शिरकत करेंगे और समाज को बेहतर दिशा देने वाले संदेश देंगे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नैतिकता, अनुशासन और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देना है, ताकि वे एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक अच्छे हिंदुस्तानी बनकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। यह कार्यक्रम सामाजिक सुधार, धार्मिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। Byte: असलम मास्टर Byte: हाफिज आबिद1
- धौलपुर । एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को धौलपुर पहुंचने के बाद नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा धौलपुर जिले में कई स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। इसी कड़ी में युवा नेता बीके कुशवाहा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के नेतृत्व में सैपऊ के तसीमों में प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के गर्म जोशी के साथ जबरदस्त स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत तसीमों के सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार फौजी के द्वारा शहीद स्मारक पर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ.शिवचरण कुशवाहा और राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रही नीरजा शर्मा एवं बसेड़ी पूर्व विधायक सुखराम कोली, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर को शहीदों को नमन किया गया।2
- मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सघन संयुक्त अभियान लगातार जारी है। शनिवार 7 फरवरी को चंबल राजघाट (भानपुर) और पिपरई क्षेत्र में वन, पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनिष्टिकरण किया। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। कलेक्टर ने पूर्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में टीम द्वारा निरंतर दबिश दी जा रही है। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि रेत माफिया के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विनिष्टिकरण की कार्रवाई में 4 जेसीबी, 4 लोडर और 1 एलएनटी मशीन लगाई गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी हरिशचंद्र बघेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र डाबर, एसडीएम बी.एस. कुशवाह, जिला खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मल, पुलिस लाइन के आरआई, राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के एसडीओ सहित संबंधित राजस्व अमला मौजूद रहा।2
- आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिनेता द्वारा भारत के वीर सपूतों की वीरता और बलिदान की कहानियां सुनाई गईं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, साहस और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के त्याग को याद करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura1
- मुख्यमंत्री से शिकायत है की हमारे गांव में कारंजा और नाला नहीं है और सड़क खराब है बनवाने की जरूरत है1
- धौलपुर NH-44 पर गड्ढों का आतंक, दिल्ली–ग्वालियर सफर बना जोखिम भरा2
- अम्बाह अमिल्हेड़ा रोड के नगर पालिका आवासों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहवासियों में आक्रोश अम्बाह नगर के अमिल्हेड़ा रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए आवासों में रहने वाले लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है इन आवासों में न तो बिजली की समुचित व्यवस्था है न ही नल जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है साथ ही पक्की सड़क पीने का साफ पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी अधूरी पड़ी हैं जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा आवास तो आवंटित कर दिए गए लेकिन निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं किया गया कई मकानों में बिजली कनेक्शन नहीं है पानी की टंकी और नल की व्यवस्था अधूरी है तथा आसपास की सड़कें कच्ची होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें आती हैं बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं रहवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है उनका कहना है कि यदि जल्द ही सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वे नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द आवासों का अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाए तथा बिजली पानी सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर लोगों को राहत दी जाए1
- Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura1