Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का अनोखा मामला सामने आया है। जैसे ही इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, वहां दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस आकृति को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मत बने हुए हैं, जहां कुछ लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से बनी आकृति बता रहे हैं।
Tv92 News
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने का अनोखा मामला सामने आया है। जैसे ही इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, वहां दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस आकृति को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मत बने हुए हैं, जहां कुछ लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से बनी आकृति बता रहे हैं।
- User3344Kheragarh, Agra😤4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पति अपनी पत्नी का पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ गेस्ट हाउस के कमरे में पकड़ लिया, जिसके बाद परिसर में काफी देर तक कहासुनी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। कमला नगर निवासी एक चांदी कारोबारी की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास चल रही थी। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर उसके रंग-रूप और बढ़े हुए वजन को लेकर तंज कसती थी। बीते सात महीनों से पत्नी का अधिकांश समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर गुजरने लगा था और वह देर रात तक चैटिंग करती थी। शक होने पर पति ने अपने एक मित्र की मदद से पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखी। घटना वाले दिन जब पत्नी स्कूटी से घर से निकली, तो पति ने अपने दोस्त की कार से उसका पीछा किया और सीधे दयालबाग के गेस्ट हाउस पहुंच गया। जांच में सामने आया कि महिला की करीब सात महीने पहले फेसबुक पर इस युवक से दोस्ती हुई थी। यह युवक भी शादीशुदा है और चांदी के कारोबार से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पत्नी का नंबर देने के बजाय अपने पिता का नंबर दिया, जिसके बाद उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस द्वारा तीनों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के बाद किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई और आपसी सहमति से मामला शांत हो गया, जिसके बाद सभी अपने घर लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चर्चा है कि घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराकर महिला अपने पति से हर महीने ₹30,000 वसूल कर रही थी, और अब लोग इस बात को लेकर तंज कस रहे हैं कि वह पैसा आखिर किस काम में लगाया जा रहा था।1
- आगरा में पहली बार जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल देखने को मिला, जब आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्यों का ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इसमें गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज सहित तीन जैन मुनिराजों का आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर राज पैराडाइस, सेवला रोड से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और 108 पाद प्रक्षालन कर मुनिराजों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा छीपीटोला श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा। अपने प्रवचन के दौरान समत्व सागर जी महाराज ने धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए कहा कि सच्चा सुख केवल धर्म के मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है।1
- आगरा में एक फ्रिज के अंदर शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति दिखाई दी है, जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में सिद्दीकी वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया गया है।1
- लखनऊ के गोमती नगर में कल रात एक कार और स्कूटी के बीच भीषण हादसा हो गया, जहां कार सवार एक लड़की ने स्कूटी चला रही दूसरी लड़की पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे के बाद कार चला रही लड़की ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया और अपनी दबंगई दिखाई। हद तो तब हो गई जब वह घायल हुई स्कूटी सवार लड़की को अस्पताल भी नहीं ले जाने दे रही थी। इस बीच जब एक अधिवक्ता ने हस्तक्षेप कर बोलने की कोशिश की, तो कार सवार लड़की उनसे भी भिड़ गई और काफी आगे बढ़ गई।1