गैंगस्टर केस में इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी का बयान जारी *गैंगस्टर केस में इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी का बयान जारी* *बहुचर्चित सराफा डकैतीकांड से जुड़ा मामला* -------------------------------------- सुलतानपुर। सराफा व्यवसायी भरत जी सोनी के ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ो के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में बुधवार को कोतवाली नगर के तत्कालीन निरीक्षक अरुण द्विवेदी गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर हुए। विशेष लोक अभियोजक अल्का सिंह ने उनका मुख्य बयान दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू किया,फिलहाल उनका मुख्य बयान अभी पूरा नहीं हो सका है। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट राकेश यादव की अदालत ने उनका शेष मुख्य बयान दर्ज करने के लिए मामले में सात मई की तारीख तय किया है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह,त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह,विनय शुक्ला, अरविंद यादव,दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव,अरबाज,फुरकान के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में गत एक मई को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में आरोप-पत्र पेश किया गया है,जिनके खिलाफ लगातार तेजी से विचारण चल रहा है।

- शाहिद सप्लाई वॉलपेपर भूषण हादसा में हमारी टक्कर बाइक सवार जाकर खाने में गिरा आए दिन शहीद पत्र ऐसा होता रहता है सही पर लखनऊ में आकर सवाल में हमारी टक्कर बाइक सवार खाई में जाकर गिरा हालत नाजुक1
- थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर में ऑटो के पास खड़े हुए दो सगे भाई अनिल व प्रदीप जो सरैया मुबारकपुर के रहने वाले हैं, "आज दिनांक 11 मई, थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर में ऑटो के पास खड़े हुए दो सगे भाई अनिल व प्रदीप जो सरैया मुबारकपुर के रहने वाले हैं, उनको एक अज्ञात बोलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मृत्यु हो गई है। शव का पंचायतनामा भर के वास्ते पीएम भेजा गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो की तलाश जारी है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट-*1
- GRP पुलिस लाइन लखनऊ के बदहाल बैरकों पर सुनील कुमार शुक्ला का नया वीडियो वायरल” “GRP पुलिस लाइन लखनऊ के बदहाल बैरकों पर सुनील कुमार शुक्ला का नया वीडियो वायरल” आज सोमवार सुबह सुनील कुमार शुक्ला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने GRP पुलिस लाइन लखनऊ की बदहाल व्यवस्था को दिखाते हुए सवाल उठाए। वीडियो में जर्जर बैरक, गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच सिपाही, दीवान और दरोगा के रहने की स्थिति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिसकर्मी “तबेले जैसे बैरकों” में रहने को मजबूर हैं, जबकि सरकार स्मार्ट पुलिसिंग और बेहतर सुविधाओं की बात करती है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मामले का संज्ञान लेकर पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- उन्नाव के मियागंज ब्लॉक स्थित नगर पंचायत हैदराबाद में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर लड्डू वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस खास मौके पर मौजूद रहे।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है। उनकी इस खास अपील के पीछे की वजह और देश की अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित असर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- लखनऊ के ठाकुरगंज में एक नशेड़ी युवक सड़क के बीचों-बीच बेसुध पड़ा मिला, जिससे व्यस्त मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि समय पर कोई मदद मौजूद नहीं थी। लोगों ने लापरवाही के कारण बड़े हादसे की आशंका जताई है।1
- लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल यादव ने कबूल किया कि उसने अपनी मां के प्रेमी सूरज की हत्या की। अनिल ने बताया कि अपनी मां को सूरज के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसने चाचा के साथ मिलकर यह कदम उठाया।1
- अयोध्या से भोपाल की ओर दर्शनार्थियों की एक बस जा रही थी। तभी जमौली सरयू ढाबे के पास एक मोटरसाइकिल जिस पर तीन सवार व्यक्ति थे, बताया जा रहा है दिनांक 11.05.2026 को थाना कूड़ेभार में सूचना मिली कि अयोध्या से भोपाल की ओर दर्शनार्थियों की एक बस जा रही थी। तभी जमौली सरयू ढाबे के पास एक मोटरसाइकिल जिस पर तीन सवार व्यक्ति थे, बताया जा रहा है कि वो नशे में थे, अनियंत्रित हो गए, जिस कारण से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति सुनील कुमार, विकास कुमार व सुधीर जो चांदपुर बिक्रमपुर अयोध्या जनपद के बताए जा रहे हैं। इसमें से सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुधीर को कोई चोट नहीं आई है तथा बस पर सवार 40 व्यक्तियों में से किसी को कोई चोट नहीं आई है। इन सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पर बैठाया गया है तथा इनके भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। बस का चालक मौके से फरार हो गया है। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी वल्दीराय श्री आशुतोष कुमार की बाइट-*1