*ग्राम पंचायत चिड़िया पलारी का सरपंच 15000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार* EOW आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा ग्राम पंचायत पलारी, जिला सिवनी के सरपंच, रामगोपाल डेहरिया को राशि 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया आवेदक- शिवचरण नागवंशी पिता नंदकुमार नागवंशी उम्र 40 साल निवासी, जान्हवी नगर, चुनाभट्टी के पास, ग्राम पलारी, सिवनी, जिला सिवनी आरोपी- रामगोपाल डेहरिया पिता स्व. बसोड़ीलाल डेहरिया उम्र 32 वर्ष सरपंच, ग्राम पंचायत पलारी सिवनी, जिला सिवनी घटना दिनांक-09-03-2026 ट्रैप राशि-15000/- रुपये घटना स्थल- बस स्टेण्ड के पास, सिवनी। विवरण आरोपी रामगोपाल डेहरिया, सरपंच, ग्राम पंचायत पलारी सिवनी प्रार्थी शिवचरण नागवंशी पिता नंदकुमार नागवंशी उम्र 40 साल निवासी, जान्हवी नगर चुनाभट्टी के पास ग्राम पलारी सिवनी द्वारा दिनांक 02-03.2026 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर में शिकायत आवेदन दिया कि प्रार्थी की ग्राम पलारी में पिछले 4-5 साल से टपरिया बनाकर रह रहा है, इसके अलावा रहने की कोई जगह नही है। अपनी टपरिया में कुछ सुधार कार्य कराने के लिये गांव के सरपंच राम गोपाल डेहरिया ने 15000/-रुपये की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन किये जाने पर आरोपी द्वारा 15000/-रुपये की रिश्वत की मांग सही पायी गयी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले के ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ने गांव के ही एक गरीब ग्रामीण से उसकी टपरिया (झोपड़ी) सुधारने के बदले रिश्वत की मांग की थी। मामला इस प्रकार है कि ग्राम पलारी निवासी शिवचरण नागवंशी (40 वर्ष) पिछले कई वर्षों से टपरिया बनाकर रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए इसके अलावा कोई अन्य स्थान नहीं है। जब शिवचरण ने अपनी जर्जर टपरिया में सुधार कार्य शुरू करना चाहा, तो सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने काम न रोकने के बदले 15,000 रुपये की मांग की। सरपंच की प्रताड़ना से तंग आकर प्रार्थी ने 23 फरवरी 2026 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। EOW द्वारा शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत की मांग सही पाई गई। सोमवार, 9 मार्च 2026 को ट्रैप दल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सरपंच को सिवनी बस स्टैण्ड पर रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने सरपंच के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। आरोपी सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

- महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।1
- Post by BRMG SEONI1
- जिला अस्पताल में वसूली का खेल? आयुष्मान कार्ड नहीं, पैसे दो!1
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र कटंगी में 09 मार्च सोमवार की शाम 04 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वंदेमातरम स्वर्णिम भारत की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी मीना गुप्ता के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, वारासिवनी केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी उर्वशी दीदी सहित सेवा केंद्र से जुड़ी तमाम माताएं और बहनें शामिल हुई। मीना गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा वैश्विक स्तर पर किये जा रहे नारी सशक्तिकरण व विश्व शांति प्रयासों की सराहना की।1
- वारासिवनी। वारासिवनी कटंगी मार्ग पर स्थित टोड्या नाले के पास से ग्राम खंडवा की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित पारवे आरा मिल के समीप एक किसान द्वारा पराली जलाने से मिल में रखी हुई लकड़ियों में आग लग गई। आग की बढ़ती हुई लपटो ने जब आरा मिल के अंदर रखी लकड़ियों को जलाना प्रारंभ किया, तो मिल में कार्यरत कर्मचारियों ने आग की लपटों को देख लिया और तत्काल बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की सूचना नगरपालिका वारासिवनी के दमकल विभाग को देने पर दमकल की टीम फायरब्रिगेड के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि मिल में कार्यरत कर्मचारियों एवं दमकल कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।1
- 💞tu nikala chhupa rustam 💞 tu nikala chhupa rustam ♥️ good afternoon AAP sabhi ko1
- जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की। 5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- *युवक को अचानक फिट की बीमारी आने से गिरा राहगीरों ने मदद कर किया नेक काम* आज दोपहर एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बादलपार से सिवनी की ओर खुद की मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी अचानक चलती गाड़ी में आभास हुआ तभी युवक ने गाड़ी को रोक एवं फड़फड़ाते हुए अचानक गिर गया इस समय कुछ राहगीर जा रहे थे जिन्होंने देखा एवं उसकी मदद की। तत्पश्चात संपर्क कर उसे सिवनी भेजा गया।1