logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में मामूली लेनदेन का विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। थाना संडीला क्षेत्र के सुम्बाबाग निवासी वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उनके भाई पवन सिंह को फोन कर पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना संडीला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बोलेरो गाड़ी को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जो अब इस वारदात की वजह बना। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

1 hr ago
user_रवि प्रकाश शुक्ला
रवि प्रकाश शुक्ला
Shahabad, Hardoi•
1 hr ago

हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप हरदोई: लेनदेन के विवाद में चली गोली, घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र में मामूली लेनदेन का विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। थाना संडीला क्षेत्र के सुम्बाबाग निवासी वादी सूरज पुत्र अनिल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शिवम जायसवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उनके भाई पवन सिंह को फोन कर पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वादी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना संडीला में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच एक बोलेरो गाड़ी को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जो अब इस वारदात की वजह बना। क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 315/26 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस लगातार वांछित एवं इनामी अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    1
    कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार
कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार
हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 315/26 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस लगातार वांछित एवं इनामी अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस से बचकर फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
कृष्ण मोहन बाजपेई
संवाददाता
आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ईंट भट्टे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ईंट भट्टे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Kapil Mishra Journalist
    Kapil Mishra Journalist
    Pharmacist शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शहीद उद्यान में हंगामा: किशोरी के साथ मिले युवकों को संगठन ने घेरा, पुलिस ले गई थाने शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी के साथ बैठे दो युवकों को पकड़ लिया और मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाई गई और हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।
    1
    शहीद उद्यान में हंगामा: किशोरी के साथ मिले युवकों को संगठन ने घेरा, पुलिस ले गई थाने

शाहजहांपुर। शहर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने एक किशोरी के साथ बैठे दो युवकों को पकड़ लिया और मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाई गई और हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिंदू किशोरी संग पार्क में बैठे मिले दो युवक, ‘लव जिहाद’ के शक में हिंदू युवा संगठन ने घेरा” शाहजहांपुर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू किशोरी के साथ बैठे दो गैर समुदाय के युवकों को पकड़ लिया। संगठन ने मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी एडवोकेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई, जबकि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाकर हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि “हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।”
    1
    हिंदू किशोरी संग पार्क में बैठे मिले दो युवक, ‘लव जिहाद’ के शक में हिंदू युवा संगठन ने घेरा”
शाहजहांपुर के शहीद उद्यान पार्क में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू किशोरी के साथ बैठे दो गैर समुदाय के युवकों को पकड़ लिया। संगठन ने मामले को कथित “लव जिहाद” से जोड़ते हुए तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी एडवोकेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई, जबकि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मौके पर संगठन की ओर से युवकों से माफी मंगवाकर हिंदू बेटियों का सम्मान करने की नसीहत दी गई। प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी ने कहा कि
“हिंदू बेटियों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा सतर्क और तैयार है।”
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व—संस्कृति, स्वाभिमान और जागरूकता का संगम।” ✨ Shahjahanpur Nagar Nigam , माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी, नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी जी एवं अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को फीडबैक फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि Swachh Survekshan में शाहजहाँपुर को नंबर 1 बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। आइए, मिलकर बनाएं एक स्वच्छ और आदर्श शाहजहाँपुर। ✨ @aksharmabharat @archna.vermabjp @cpcb_official @nagarvikas_up @brajeshpathakup @mohfwindia @nagarvikas_up @MoHUA_India @mlkhattar @Secretary_MoHUA @suhasritu @RoopaMishra77 @SwachhBharatGov @mygovindia @sbmurbangov @sbm_up @swachhBharatGov @SwachhBharat @MoJSDDWS @cmoffice_up @nhm @myyogi_adityanath @ewf_india #shahjahanpurnagarnigam #swachhBharatMission #ewfindiaorg #SwachhUttarPradeshUrban #swachhsurvekshan2025
    4
    “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व—संस्कृति, स्वाभिमान और जागरूकता का संगम।” ✨

Shahjahanpur Nagar Nigam ,
माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा जी,
नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी जी
एवं अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में
नागरिकों को फीडबैक फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया,
ताकि Swachh Survekshan में शाहजहाँपुर को नंबर 1 बनाने में
उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

आइए, मिलकर बनाएं एक स्वच्छ और आदर्श शाहजहाँपुर। ✨

@aksharmabharat @archna.vermabjp
@cpcb_official  @nagarvikas_up @brajeshpathakup @mohfwindia @nagarvikas_up @MoHUA_India @mlkhattar @Secretary_MoHUA @suhasritu 
@RoopaMishra77 @SwachhBharatGov @mygovindia @sbmurbangov @sbm_up @swachhBharatGov @SwachhBharat @MoJSDDWS @cmoffice_up @nhm @myyogi_adityanath @ewf_india

#shahjahanpurnagarnigam
#swachhBharatMission 
#ewfindiaorg #SwachhUttarPradeshUrban #swachhsurvekshan2025
    user_तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के तिलहर में पुलिस ने अपहरण, मारपीट और बंधक बनाने के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। इस घटना के संबंध में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।
    1
    शाहजहाँपुर के तिलहर में पुलिस ने अपहरण, मारपीट और बंधक बनाने के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। इस घटना के संबंध में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संडीला पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार संडीला पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने मु0अ0सं0 148/26 धारा 351(3)/333/352/105 बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संडीला पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कृष्ण मोहन बाजपेई संवाददाता आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    1
    संडीला पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
संडीला पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने मु0अ0सं0 148/26 धारा 351(3)/333/352/105 बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संडीला पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कृष्ण मोहन बाजपेई
संवाददाता
आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरपालपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लीटर डीजल, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह कार्रवाई आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं से जुड़े मामले में हुई है।
    1
    हरपालपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लीटर डीजल, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह कार्रवाई आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं से जुड़े मामले में हुई है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने भारी मात्रा में मिलावटी राइस ब्रान ऑयल पकड़ा। एक पिकअप से लाए गए 4,680 लीटर संदिग्ध तेल में से 2,678 लीटर सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.24 लाख रुपये है। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने भारी मात्रा में मिलावटी राइस ब्रान ऑयल पकड़ा। एक पिकअप से लाए गए 4,680 लीटर संदिग्ध तेल में से 2,678 लीटर सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.24 लाख रुपये है। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.