मिशन शक्ति टीम ने गुरसराय में छात्राओं को किया जागरूक, स्वावलंबन व सुरक्षा पर दि गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रभु दयाल जूनियर हाई स्कूल गुरसराय में चौपाल लगाकर बालिकाओं को स्वावलंबन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल आरक्षी आशीष सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं एवं बाल मजदूरी रोकथाम—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही “नो हेलमेट, नो फ्यूल” जैसे यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें सतर्क रहकर सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- तहसील गरौठा जिला झांसी के ब्लॉक बामौर के खरका गांव मे, सड़क अबम स्ट्रीट लाइट और पुलिया भी नहीं बनी है जिससे रास्ते में पानी भरा रहता है जिस कारण ग्रामीणों को रस्ते में पैदल चलना मुश्किल हो रहा है जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार बोट लेने के लिए बड़े बड़े वादे करती है और मतलब निकलते ही सारे वादे खत्म कर देती है योगी सरकार में गांव मे विकास सबसे घटिया है बिकास के नाम का पैसा खाया जाता है2
- Post by Rinkuu lakshkar1
- गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया एवं उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। समाधान दिवस में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो राजस्व विभाग से संबंधित थीं। पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। पहली शिकायत ग्राम बरमपुरा निवासी सुधा देवी द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी भूमि का अब तक दाखिल-खारिज नहीं हुआ है। वहीं दूसरी शिकायत ग्राम अस्ता निवासी आनंद सिंह ने दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी जमीन पर तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित किया तथा फरियादियों को संतुष्ट किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- हमीरपुर में एक युवक ने सोशल मीडिया रील के लिए नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच साइकिल से करतब दिखाया। इस दौरान उसने नियमों की धज्जियां उड़ाईं और राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Post by पत्रकार अरबाज हाशमी1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- Post by Sonu Jhansi1