logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीईओ जिला पंचायत ने किया बीजाडाण्डी का औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने बीजाडाण्डी क्षेत्र का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण और आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। धनवाही में बन रहे आईटीआई भवन को दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, राशन वितरण में सुस्ती और छात्रावास में अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। भ्रमण के दौरान आजीविका संकुल की बहनों ने सीईओ एवं एसडीएम को राखी भी बांधी।

46 min ago
user_Akash Chakarwarti
Akash Chakarwarti
Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
46 min ago
4984bbfa-930b-4b8a-9951-9f29575b3470

सीईओ जिला पंचायत ने किया बीजाडाण्डी का औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने बीजाडाण्डी क्षेत्र का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण और आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। धनवाही में बन रहे आईटीआई भवन को दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, राशन वितरण में सुस्ती और छात्रावास में अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। भ्रमण के दौरान आजीविका संकुल की बहनों ने सीईओ एवं एसडीएम को राखी भी बांधी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह रंग, बिरंगी राखियों से सजा बाजार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर नारायणगंज में उत्साहित का माहौल है। क्षेत्र के बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ गई है। रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों से बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सुबह से ही बाजारों में बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त गुरूवार दोपहर तीन बजे के बाद से बाजार में रौनक आ गई। वहीं बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए अपनी पसंद की आकर्षक राखियां बड़े चाव से खरीदी की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजार में हर वर्ग और पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की विशाल वैरायटी उपलब्ध है। साधारण धागे वाली और डिजाइनर राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बताया गया कि सामान्य राखियों के अलावा इस साल चांदी की राखियों का क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है। जो बहनें अपने भाइयों के लिए कुछ खास और यादगार खरीदना चाहती हैं, वे चांदी की सुंदर और नक्काशीदार राखियों की खरीदारी की इसके साथ ही मिठाई और गिफ्ट शॉप्स पर भी भाइयों और बहनों की भीड़ देखी जा रही है। इस वर्ष का रक्षाबंधन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास और शुभ है। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर अशुभ माने जाने वाले भद्रा काल का साया नहीं पड़ रहा है। इस वर्ष भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है, जिसके कारण राखी बांधने के लिए सुबह का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। भद्रा न होने के कारण मिले इस निर्बाध शुभ मुहूर्त ने लोगों के बीच त्योहार की खुशियों और उत्साह को दोगुना कर दिया है। 0000000000000000000000000000
    1
    नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह
नारायणगंज के बाजार हुए गुलजार, भद्रा का साया नहीं होने से बहनों में भारी उत्साह
रंग, बिरंगी राखियों से सजा बाजार
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर नारायणगंज में उत्साहित का माहौल है। क्षेत्र के बाजारों में रौनक और चहल-पहल बढ गई है। रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों से बाजार पूरी तरह सज गए हैं।
सुबह से ही बाजारों में बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है।  रक्षाबंधन के एक दिन पहले 27 अगस्त गुरूवार दोपहर तीन बजे के बाद से बाजार में रौनक आ गई। वहीं बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए अपनी पसंद की आकर्षक राखियां बड़े चाव से खरीदी की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजार में हर वर्ग और पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की विशाल वैरायटी उपलब्ध है। साधारण धागे वाली और डिजाइनर राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
बताया गया कि सामान्य राखियों के अलावा इस साल चांदी की राखियों का क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है।  जो बहनें अपने भाइयों के लिए कुछ खास और यादगार खरीदना चाहती हैं, वे चांदी की सुंदर और नक्काशीदार राखियों की खरीदारी की इसके साथ ही मिठाई और गिफ्ट शॉप्स पर भी भाइयों और बहनों की भीड़ देखी जा रही है।
इस वर्ष का रक्षाबंधन ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद खास और शुभ है। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर अशुभ माने जाने वाले भद्रा काल का साया नहीं पड़ रहा है। इस वर्ष भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है, जिसके कारण राखी बांधने के लिए सुबह का समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। भद्रा न होने के कारण मिले इस निर्बाध शुभ मुहूर्त ने लोगों के बीच त्योहार की खुशियों और उत्साह को दोगुना कर दिया है।
0000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • सम्बल योजना में लापरवाही मजबूर हो रहे हैं परेशान प्रशासन सुस्त मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पवन बंशकार जी ने कैमरे पर अपनी व्यथा सुनाई सम्बल योजना पत्नी का स्वर्गवास हुआ 2 साल पहले पर सहायता राशि वर्तमान तक नहीं मिली मदद न ही जनप्रतिनिधि कर रहे न प्रशासन अपंग व्यक्ति कहां जाए
    1
    सम्बल योजना में लापरवाही मजबूर हो रहे हैं परेशान प्रशासन सुस्त 
मध्यप्रदेश जिला मण्डला बम्हनी बंजर नगर यहां पवन बंशकार जी ने कैमरे पर अपनी व्यथा सुनाई 
सम्बल योजना पत्नी का स्वर्गवास हुआ 2 साल पहले पर सहायता राशि वर्तमान तक नहीं मिली 
मदद न ही जनप्रतिनिधि कर रहे न प्रशासन अपंग व्यक्ति कहां जाए
    user_राजेश हरदहा कुशवाहा
    राजेश हरदहा कुशवाहा
    Social worker मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडला - नैनपुर में चकोर नदी से मिली बाइक, पुलिस ने थाने पहुंचाई नैनपुर, नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच चकोर नदी से एक मोटरसाइकिल बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आज कुछ बच्चों को चकोर नदी के अंदर एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना नैनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर नैनपुर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस द्वारा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल किसके नाम पर दर्ज है और इसे नदी में किसने डाला। बाइक चोरी की घटनाओं के बीच नदी से मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    मंडला - नैनपुर में चकोर नदी से मिली बाइक, पुलिस ने थाने पहुंचाई
नैनपुर, नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच चकोर नदी से एक मोटरसाइकिल बरामद होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, आज कुछ बच्चों को चकोर नदी के अंदर एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना नैनपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर नैनपुर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस द्वारा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल किसके नाम पर दर्ज है और इसे नदी में किसने डाला।
बाइक चोरी की घटनाओं के बीच नदी से मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश जिला उमरिया जनपद पंचायत करकेली ग्राम पंचायत देवरी माजरा एवं महुरी दोनों पंचायत के बीच बनने वाला यह पुल कब और कब तक बनेगा इसका जिम्मेदार कौन क्या यह पुल बनने से पहले स्कूली बच्चे या ग्राम वासियों की बली चाहता है चाहता है मध्य प्रदेश का जिला उमरिया जनपद पंचायत करकेली ग्राम पंचायत देवरी माजरा और ग्राम पंचायत महुरी दोनों पंचायत और अन्य ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला यह है पुल जो की तीन चार वर्षो से आधार में है क्या सेतु विभाग ऐसी कौन सी नींद सो रहा है जिसे यह 3 वर्षों से अधूरा पुल दिखाई नहीं दे रहा है यह ठेकेदार की लापरवाही है या जिलाप्रशासन की ग्राम वासियों को अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि प्रशासन इंतजार में है जब तक कोई बड़ी घटना या किसी मासूम की जान नहीं जाएगी तब तक यह पुल का काम पूरा नहीं होगा क्योंकि यह पॉल सभी गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है देवी माजरा की हायर सेकेंडरी स्कूल जहां की माहुरी ग्राम पंचायत के हादसा के बच्चे आते हैं अब वह कैसे आते होंगे यह तो वही जानते हैं और सभी जानते हैं कि जब पल में पानी हो तो कितने खतरे से पार करके आते हैं वही पल के जिस स्कूल में बच्चे छोटे-छोटे बच्चे पुल पार करके आते हैं क्या उन मासूमों की जान लेने में लगा है प्रशासन या अधूरा पुल मासूमों की बाली मांगता है आखिर यह किसकी लापरवाही है ये सामने का नजारा देखिए ये पानी नहीं पानी में डूबा बच्चों का भविष्य है। क्योंकि यह एकमात्र रास्ता है जो देवरी और महुरी सहित कई गांवों को जोड़ती है और उमरिया शहपुरा मुख्यमार्ग में जुड़ता है। सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते देवदंडी महुरी जरहा मोड से हाई स्कूल देवरी नहीं पहुंच पा रहे है, क्योंकि 1 हफ्ते से नदी उफान में है, पुल डूब गया है। वही पुल के दूसरी तरफ सरस्वती विद्यालय है जो महुरी के रास्ते में है जहां देवरी, हड़हा आसपास के सैकड़ों बच्चे पढ़ने जाते हैं अब वो सभी हफ्ते भर से नदी का पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों तरफ आने -जाने वाले यात्री भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। और यह पूरी परेशानी की जड़ 3 वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माणाधीन पुल है। जो हर बीतते वर्ष में एक अधूरी आस दे जाता है
    1
    मध्य प्रदेश जिला उमरिया जनपद पंचायत करकेली ग्राम पंचायत देवरी माजरा एवं महुरी दोनों पंचायत के बीच बनने वाला यह पुल कब और कब तक बनेगा इसका जिम्मेदार कौन क्या यह पुल बनने से पहले स्कूली बच्चे या ग्राम वासियों की बली चाहता है चाहता है
मध्य प्रदेश का जिला उमरिया जनपद पंचायत करकेली ग्राम पंचायत देवरी माजरा और ग्राम पंचायत महुरी दोनों पंचायत और अन्य ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला यह है पुल जो की तीन चार वर्षो से आधार में है क्या सेतु विभाग ऐसी कौन सी नींद सो रहा है जिसे यह 3 वर्षों से अधूरा पुल दिखाई नहीं दे रहा है यह ठेकेदार की लापरवाही है या जिलाप्रशासन की ग्राम वासियों को अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि प्रशासन इंतजार में है जब तक कोई बड़ी घटना या किसी मासूम की जान नहीं जाएगी तब तक यह पुल का काम पूरा नहीं होगा क्योंकि यह पॉल सभी गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है देवी माजरा की हायर सेकेंडरी स्कूल जहां की माहुरी ग्राम पंचायत के हादसा के बच्चे आते हैं अब वह कैसे आते होंगे यह तो वही जानते हैं और सभी जानते हैं कि जब पल में पानी हो तो कितने खतरे से पार करके आते हैं वही पल के जिस स्कूल में बच्चे छोटे-छोटे बच्चे पुल पार करके आते हैं क्या उन मासूमों की जान लेने में लगा है प्रशासन या अधूरा पुल मासूमों की बाली मांगता है आखिर यह किसकी लापरवाही है ये सामने का नजारा देखिए ये पानी नहीं पानी में डूबा बच्चों का भविष्य है। क्योंकि यह एकमात्र रास्ता है जो देवरी और महुरी सहित कई गांवों को जोड़ती है और उमरिया शहपुरा मुख्यमार्ग में जुड़ता है। सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते देवदंडी महुरी जरहा मोड से हाई स्कूल देवरी नहीं पहुंच पा रहे है, क्योंकि 1 हफ्ते से नदी उफान में है, पुल डूब गया है। वही पुल के दूसरी तरफ सरस्वती विद्यालय है जो महुरी के रास्ते में है जहां देवरी, हड़हा आसपास के सैकड़ों बच्चे पढ़ने जाते हैं अब वो सभी हफ्ते भर से नदी का पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों तरफ आने -जाने वाले यात्री भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
और यह पूरी परेशानी की जड़ 3 वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माणाधीन पुल है। जो हर बीतते वर्ष में एक अधूरी आस दे जाता है
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सड़क-पुल की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन। उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव से बड़ी खबर सामने आई है जहा सड़क और पुल की मांग को लेकर शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उमरिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।दरअसल, बड़ागांव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने से बारिश के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग की।
    1
    सड़क-पुल की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन। 

उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव से बड़ी खबर सामने आई है जहा सड़क और पुल की मांग को लेकर शासकीय हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उमरिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।दरअसल, बड़ागांव के शासकीय हाई स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने से बारिश के मौसम में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग की।
    user_NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    Karkeli, Umaria•
    21 hrs ago
  • नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर फावड़े की चोट, पार्षद बोले- जब अमला नहीं जागा तो खुद संभाला मोर्चा पाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में सफाई व्यवस्था को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल युवाओं और वार्डवासियों के साथ हाथों में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2 में कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद जब सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद वार्डवासियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वीडियो में कई युवा भी उनके साथ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उपाध्यक्ष ने नगर पालिका पर साधा निशाना नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि वार्ड में सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका से आग्रह किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। जब शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ खुद सफाई करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सफाई के लिए फावड़ा उठाना पड़े, यह नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा मामले में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी नगर पालिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा है और वहां सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके लिए किसी राजनीतिक खींचतान की जरूरत नहीं होनी चाहिए। रवि मिश्रा ने कहा कि यदि नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वार्ड में जाकर सफाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे। वायरल वीडियो ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, तो आखिर जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों को खुद फावड़ा क्यों उठाना पड़ा?
    4
    नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर फावड़े की चोट, पार्षद बोले- जब अमला नहीं जागा तो खुद संभाला मोर्चा
पाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में सफाई व्यवस्था को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल युवाओं और वार्डवासियों के साथ हाथों में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आ रहे हैं।
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2 में कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद जब सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
इसके बाद वार्डवासियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वीडियो में कई युवा भी उनके साथ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
उपाध्यक्ष ने नगर पालिका पर साधा निशाना
नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि वार्ड में सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका से आग्रह किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। जब शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ खुद सफाई करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सफाई के लिए फावड़ा उठाना पड़े, यह नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा
मामले में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी नगर पालिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा है और वहां सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके लिए किसी राजनीतिक खींचतान की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
रवि मिश्रा ने कहा कि यदि नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वार्ड में जाकर सफाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे।
वायरल वीडियो ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, तो आखिर जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों को खुद फावड़ा क्यों उठाना पड़ा?
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चलती बस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफर के दौरान तोड़ा दम चलती बस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफर के दौरान तोड़ा दम डिंडोरी-मंडला मार्ग: बस में यात्री की मौत से मची अफरा-तफरी, स्टाफ ने परिजनों को दी सूचना मंडला। डिंडोरी-मंडला मार्ग पर बुधवार दोपहर एक यात्री बस में सफर के दौरान एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जय मां खैरावाली यात्री बस में ग्राम राई से एक ग्रामीण चाबी बाजार जाने के लिए सवार हुआ था। रास्ते में अचानक ग्रामीण की सांस फूलने लगी और हालत बेहद गंभीर हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, कुछ ही देर में उसने बस के अंदर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से सहयात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। चालक व परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को चाबी स्थित उपका तिराहे पर रोका। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया, वहीं मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।
    1
    चलती बस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफर के दौरान तोड़ा दम
चलती बस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफर के दौरान तोड़ा दम
डिंडोरी-मंडला मार्ग: बस में यात्री की मौत से मची अफरा-तफरी, स्टाफ ने परिजनों को दी सूचना
मंडला। डिंडोरी-मंडला मार्ग पर बुधवार दोपहर एक यात्री बस में सफर के दौरान एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जय मां खैरावाली यात्री बस में ग्राम राई से एक ग्रामीण चाबी बाजार जाने के लिए सवार हुआ था।
रास्ते में अचानक ग्रामीण की सांस फूलने लगी और हालत बेहद गंभीर हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, कुछ ही देर में उसने बस के अंदर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से सहयात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। 
चालक व परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को चाबी स्थित उपका तिराहे पर रोका। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया, वहीं मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर
बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर
घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक  और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.