logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

bavasir ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo

1 day ago
user_Asha Rani
Asha Rani
City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
1 day ago

bavasir ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए। इस्लामिया इंटर कॉलेज पर सबसे लंबी कतार इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर गेट से लेकर अंटा चौराहा की तरफ जाने वाला मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहली शिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लगभग 480 संख्या रही। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अभ्यर्थी सिर पर रूमाल और अंगोछा रखकर लाइन में खड़े नजर आए। अन्य केंद्रों पर भी समान स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग में भी अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। यहां पहली और दूसरी शिफ्ट में लगभग 384-384 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लगभग 480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। घायल अभ्यर्थी भी नहीं डिगे परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का जज्बा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, पैर, हाथ और सिर पर पट्टियां बंधी होने के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंचा। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे शहर में किसी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
    1
    शाहजहांपुर। 
जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए।
इस्लामिया इंटर कॉलेज पर सबसे लंबी कतार
इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर गेट से लेकर अंटा चौराहा की तरफ जाने वाला मार्ग पर लंबी कतारें लगी रहीं। पहली शिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया, जबकि दूसरी शिफ्ट में भी लगभग 480 संख्या रही। तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अभ्यर्थी सिर पर रूमाल और अंगोछा रखकर लाइन में खड़े नजर आए।
अन्य केंद्रों पर भी समान स्थिति
राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग में भी अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। यहां पहली और दूसरी शिफ्ट में लगभग 384-384 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
वहीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज में लगभग 480 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
घायल अभ्यर्थी भी नहीं डिगे
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का जज्बा भी देखने को मिला। एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था, पैर, हाथ और सिर पर पट्टियां बंधी होने के बावजूद वह परीक्षा देने पहुंचा।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त
पुलिस प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे शहर में किसी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश तथा अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि दिनांक 05 मई को प्रातः 07:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतगणना दिनांक 07 मई को प्रातः 08:00 बजे से विकास खण्ड तिलहर में की जाएगी। बैठक में इस बार उपनिर्वाचन के दौरान पहली बार Facial Recognition Based Voter Identification System (FRS) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अत्याधुनिक एआई आधारित प्रणाली मतदान प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से विजय मोहन मिश्रा, कांग्रेस से राजनीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद शहनवाज तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से दानिश जीशान खान शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में FRS तकनीक के प्रयोग का समर्थन किया और इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। ⸻ FRS एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित FRS (Facial Recognition Based Voter Identification System) एक एआई आधारित आधुनिक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। इस प्रणाली के माध्यम से मतदाताओं की पहचान का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी एवं दोहरे मतदान की संभावना को प्रभावी रूप से रोका जा सके। मतदान के दिन मतदाता को पूर्व की भांति अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर मतदान अधिकारी मतदाता सूची में नाम का सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात FRS एप्लिकेशन के माध्यम से पहचान पत्र की फोटो एवं मतदाता की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी, जिनका आपस में मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित मतदाता द्वारा पूर्व में कहीं अन्य स्थान पर मतदान न किया गया हो। FRS मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड आधारित है, जिसमें मतदान अधिकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करेंगे। एप में बूथ की जानकारी, मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व से उपलब्ध रहेंगे। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा निर्धारित समय पर “Start Poll” विकल्प के माध्यम से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। मतदाता की पहचान के लिए SVN नंबर, नाम अथवा मतदाता क्रमांक के आधार पर विवरण खोजा जाएगा। सत्यापन के दौरान यदि फोटो का मिलान सफल होता है तो मतदाता को आगे मतदान हेतु भेजा जाएगा, जबकि असंगति की स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा आवश्यक जांच कर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई मतदाता दोबारा मतदान का प्रयास करता है, तो FRS प्रणाली द्वारा उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया जाएगा। एप में उपलब्ध “Reports” सेक्शन के माध्यम से मतदान से संबंधित समस्त आंकड़ों—जैसे कुल मतदान, फोटो मिलान की स्थिति, डुप्लीकेट प्रयास, टेंडर वोट एवं मतदान से मना करने के प्रकरण—की निगरानी भी की जा सकेगी। ⸻ डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि समस्त डेटा आयोग के सुरक्षित सर्वर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप संरक्षित रखा जाएगा। डेटा की गोपनीयता, सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित की जाएगी तथा इसे किसी अन्य एजेंसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाएगा। ⸻ मतदाताओं से अपील जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचें, नई तकनीक पर विश्वास रखें एवं अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
    1
    जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश तथा अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बताया गया कि दिनांक 05 मई को प्रातः 07:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतगणना दिनांक 07 मई को प्रातः 08:00 बजे से विकास खण्ड तिलहर में की जाएगी।
बैठक में इस बार उपनिर्वाचन के दौरान पहली बार Facial Recognition Based Voter Identification System (FRS) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अत्याधुनिक एआई आधारित प्रणाली मतदान प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें भारतीय जनता पार्टी से विजय मोहन मिश्रा, कांग्रेस से राजनीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद शहनवाज तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से दानिश जीशान खान शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में FRS तकनीक के प्रयोग का समर्थन किया और इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
⸻
FRS एप्लिकेशन की कार्यप्रणाली
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित FRS (Facial Recognition Based Voter Identification System) एक एआई आधारित आधुनिक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। इस प्रणाली के माध्यम से मतदाताओं की पहचान का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी एवं दोहरे मतदान की संभावना को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
मतदान के दिन मतदाता को पूर्व की भांति अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर मतदान अधिकारी मतदाता सूची में नाम का सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात FRS एप्लिकेशन के माध्यम से पहचान पत्र की फोटो एवं मतदाता की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी, जिनका आपस में मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित मतदाता द्वारा पूर्व में कहीं अन्य स्थान पर मतदान न किया गया हो।
FRS मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड आधारित है, जिसमें मतदान अधिकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से लॉगिन करेंगे। एप में बूथ की जानकारी, मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक विवरण पूर्व से उपलब्ध रहेंगे। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा निर्धारित समय पर “Start Poll” विकल्प के माध्यम से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।
मतदाता की पहचान के लिए SVN नंबर, नाम अथवा मतदाता क्रमांक के आधार पर विवरण खोजा जाएगा। सत्यापन के दौरान यदि फोटो का मिलान सफल होता है तो मतदाता को आगे मतदान हेतु भेजा जाएगा, जबकि असंगति की स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा आवश्यक जांच कर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई मतदाता दोबारा मतदान का प्रयास करता है, तो FRS प्रणाली द्वारा उसे चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया जाएगा।
एप में उपलब्ध “Reports” सेक्शन के माध्यम से मतदान से संबंधित समस्त आंकड़ों—जैसे कुल मतदान, फोटो मिलान की स्थिति, डुप्लीकेट प्रयास, टेंडर वोट एवं मतदान से मना करने के प्रकरण—की निगरानी भी की जा सकेगी।
⸻
डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि समस्त डेटा आयोग के सुरक्षित सर्वर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप संरक्षित रखा जाएगा। डेटा की गोपनीयता, सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित की जाएगी तथा इसे किसी अन्य एजेंसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाएगा।
⸻
मतदाताओं से अपील
जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने वैध पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचें, नई तकनीक पर विश्वास रखें एवं अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by User5028
    3
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    4
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Gram Gram Panchayat darra mein mahinon hone ke bad dudh bhi Koi Safai karmi nahin aaya aur naliyon mein itni badatar halat hai yahan per ek se ek larva malaria dengu Jaise bacterial aur insect panap rahe hain
    1
    Gram Gram Panchayat darra mein mahinon hone ke bad dudh bhi Koi Safai karmi nahin aaya aur naliyon mein itni badatar halat hai yahan per ek se ek larva malaria dengu Jaise bacterial aur insect panap rahe hain
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    3
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.