*त्योहार बाद मिली जगह तो रहस्यमयी आग ने उजाड़ दिया कारोबार*; *अब पुलिस से न्याय की गुहार* *मुसीबतों ने जैसे डेरा डाल दिया, आग ने तोड़ दी कलकत्ता *त्योहार बाद मिली जगह तो रहस्यमयी आग ने उजाड़ दिया कारोबार*; *अब पुलिस से न्याय की गुहार* *मुसीबतों ने जैसे डेरा डाल दिया, आग ने तोड़ दी कलकत्ता कारोबारियों की कमर* *उमरिया*- कहते हैं, “एक आफत जाती नहीं और दूसरी दरवाजे पर खड़ी मिलती है।” इस साल कुछ ऐसा ही दर्द कलकत्ता से उमरिया कारोबार करने पहुंचे सैकड़ों कारोबारियों की कहानी बन गया है। राखी त्योहार से पहले कारोबार जमाने उमरिया पहुंचे इन व्यापारियों को कपड़े की दुकान लगाने के लिए तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ा। किसी तरह त्योहार बाद सब्जी मंडी में दुकान लगाने की अनुमति मिली तो लगा कि अब मुश्किलों का दौर खत्म होगा, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।अभी कारोबार ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि करीब दर्जनभर से अधिक दुकानों में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। देखते ही देखते कारोबारियों की मेहनत, माल और कमाई का सहारा बना सामान आग की लपटों में तब्दील हो गया। जिन हाथों ने दूर कलकत्ता से माल जुटाकर यहां दुकान सजाई थी, उन्हीं आंखों के सामने उनकी रोजी-रोटी जलकर खाक हो गई। इस घटना में कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना का मंजर इतना भयावह था कि एक कलकत्ता कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अटैक आने के बाद उपचार के लिए जबलपुर रेफर करना पड़ा। एक तरफ दुकान और माल के नुकसान का सदमा, दूसरी तरफ सामने खड़ी आर्थिक चिंता ने कारोबारियों को भीतर तक झकझोर दिया है।कारोबारियों का कहना है कि मुसीबत पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही। पहले दुकान लगाने को लेकर परेशानियां, फिर किसी तरह कारोबार शुरू हुआ तो आग ने सबकुछ झुलसा दिया। अब इस घटना को लेकर कारोबारियों ने संबंधित कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और आग लगाने वाले अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को भी कलकत्ता से आए कारोबारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से घटना की जांच कर अज्ञात आरोपी तक पहुंचने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कारोबारियों की मांग है कि आग लगने की असली वजह सामने लाई जाए और यदि यह घटना किसी साजिश या जानबूझकर आग लगाने का परिणाम है तो दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कलकत्ता से उमरिया कारोबार करने आए इन कारोबारियों का दर्द अब शहरवासियों को भी अपना दर्द महसूस हो रहा है। शहरवासियों का कहना है कि रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर दूसरे शहर से आए कारोबारियों के साथ ऐसी घटना बेहद गंभीर है। यदि किसी ने जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिया है तो ऐसे आरोपियों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। शहरवासियों का यह भी कहना है कि उमरिया की पहचान हमेशा “अतिथि देवो भवः” की भावना से रही है। ऐसे में बाहर से कारोबार करने आए लोगों के साथ इस तरह की घटना होना सिर्फ कारोबारियों के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की मेहमाननवाजी और सामाजिक छवि को भी कलंकित करने वाली घटना है। पुलिस को मामले की तह तक पहुंचकर सच्चाई सामने लानी चाहिए,ताकि कारोबारियों को न्याय मिले और उमरिया की पहचान पर उठने वाले सवालों पर भी विराम लग सके।

- नगर में गड्ढा या गड्ढे में नगर बादल सड़के जनता परेशान. उमरिया जिले से ब्यूरो चीफ शम्मी खान नियाजी. Mo. No✨78690837101
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol1
- गणपति भगवान का प्रोग्राम सूचित किया जाता है ग्राम पंचायत चित्र में गणपति भगवान का प्रोग्राम बनाना बना रहे हैं प्रोग्राम गणपति भगवान का तो समय में आकर के गणपति भगवान का पंडित पूजा करदे2
- कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।1
- वाईफाई की जानकारी देते हुये 122222333333333444556666667 वाईफाई की जानकारी1
- ग्राम पंचायत करोंदी में स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल स्थान: ग्राम पंचायत करोंदी ग्राम पंचायत करोंदी में राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है।1
- *कटनी में आज गूंजेगा भगवान विश्वकर्मा का जयघोष, निकलेगी भव्य शोभायात्रा* *दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर से होगा शुभारंभ, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी शोभायात्रा; महाआरती के बाद होगा महाप्रसाद* कटनी। देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आज 16 सितंबर को कटनी शहर में आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है और शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे मंदिर से होगा शुभारंभ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे श्री विश्वकर्मा मंदिर, सिविल लाइन से होगा। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आकर्षक झांकी के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के जयघोष से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा शोभायात्रा श्री विश्वकर्मा मंदिर सिविल लाइन से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा पार्क, सुभाष चौक, गांधी द्वार, झंडा बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन एवं शंकर टॉकीज होते हुए पुनः श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी। मंदिर पहुंचने के बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। महाआरती के बाद महाप्रसाद शोभायात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों को उम्मीद है कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन और शहरवासी शामिल होंगे। सपरिवार शामिल होने की अपील कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा ने समाजजनों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धा, आस्था और गौरव का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सर्व विश्वकर्मा समाज, कटनी ने सभी श्रद्धालु बंधुओं, माताओं-बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।1
- कटनी नगर//- कटनी शहर के गणेश चौक में गणपति बप्पा के आगमन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कटनी शहर के गणेश चौक में गणपति बप्पा के आगमन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। घर-घर और पंडालों में गणेश जी की स्थापना की जा रही है। जयकारों से पूरा गणेश चौक गूंज रहा है और भक्तों में खुशी की लहर है।🍂🌹💗❤️🙏🌺🧿🙇😘💫🥰2
- *कटनी महिला कांग्रेस ने मनाया महिला कांग्रेस का 42वां स्थापना दिवस* आज कटनी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं के बीच केक काटकर महिला कांग्रेस का 42 वां स्थापना मनाया गया, एवं सभी को महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी,जिसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के द्वारा महिलाओं को राजनीति में योगदान देने एवं सशक्त बनाने के लिए किया गया था, आज महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कॉलेज की छात्राओं के बीच जाकर महिला कांग्रेस के स्थापना के उद्देश्य और महिला कांग्रेस के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों, एवं छात्रों के हित में राहुल गांधी जी के नेतृत्व किया जाने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम की जानकारी दी।, जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया की महिला कांग्रेस के द्वारा हर जिले में प्रत्येक महिला जिलाध्यक्ष द्वारा 100 छात्राओं एवं महिलाओं को गोद लेने की मुहिम चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत इन महिलाओं एवं छात्राओं के समूह के स्वास्थ्य एवं हाइजीन को ध्यान में रखते हुए 1 साल तक हर महीने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी उड़ान के माध्यम से महिलाओं द्वारा निर्मित सेनेट्री पैड बांटे जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज महिला कांग्रेस के 42 में स्थापना दिवस के दिन किया गया।। महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में लगातार छात्राओं युवाओं एवं महिलाओं के बीच में जाकर जमीनी स्तर पर संवाद स्थापित कर रही है और उन्हें महिला कांग्रेस के कार्यों एवं उससे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है, साथ ही हर स्तर पर महिलाओं की लड़ाई में उनके साथ दे रही है, महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया के निर्देशन में महिला कांग्रेस लगातार अलग-अलग क्षेत्र में सक्रियता से अपनी भूमिका निभा रही है, कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस नेत्री श्वेता कटारे ने छात्राओं को हाइजीन और स्वस्थ से संबंधित जानकारियां दी ,शशि यादव जी ने छात्राओं से आज के बदलते परिवेश में होने वाली बीमारियां और उनसे बचने के लिए सावधानियो के बारे में चर्चा की एवं सुझाव दिए, कांग्रेस नेत्री रूप पाठक ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं अपने हक की लड़ाई लड़ने संबंधित सुझाव दिए आज के कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने सभी छात्राओं से आने वाले 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों के गूंज कार्यक्रम में भाग लेने की प्रेरित किया एवं उन्हें राहुल जी के छात्रों और युवाओं के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी, पूर्व प्रदेश सहसचिव सुमन रजक ने छात्रों को राहुल गांधी द्वारा पूरे भारत में युवाओं और छात्रों के हित में किए गए कार्यों और मुहिम की जानकारी दी,कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटनी शहर महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, श्वेता कटारे,सुमन रजक, शशि यादव, कल्पना पाठक, रूपा तिवारी, साधना जैन, लीला अहिरवार, हेमलता बैरागी, माधुरी कश्यप, मधु पाठक आदि कांग्रेस नेत्रियों सहित भारी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।।1