मंगलवार रात 8 बजे ईरान पर टूटेगा कहर, महाविनाश की तैयारी में ट्रंप; बताया कहां-कहां करेंगे हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान में हमले तेज करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो वे मंगलवार को ईस्टर्न टाइम के मुताबिक रात 8 बजे ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने अमेरिका के अगले टारगेट के बारे में बताया और साथ ही यह भी बताया कि अमेरिका अगले दो दिन में ईरान के किन-किन ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा अमेरिका ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा - सब कुछ एक ही दिन होगा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।' ट्रंप ने आगे लिखा, 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलो, वरना तुम नरक में रहोगे, बस देखते जाओ! अल्लाह का शुक्र है।' ट्रंप ने रविवार सुबह गाली-गलौज से भरी पोस्ट में अपनी पिछली धमकियों को और आगे बढ़ाते हुए ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला करने का वादा किया। अमेरिका ने ईरान में घुसकर बचाया अपना पायलट अमेरिकी सेना एक दिन पहले ही अपने पायलट को ईरान में घुसकर बचाकर वापस लाई थी। इस पायलट का विमान कुछ दिन पहले ईरान के मार गिराए जाने के बाद दुश्मन की सीमा के पीछे जा गिरा था। अमेरिका की धमकी के बाद ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन तेहरान ने अपने पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में आर्थिक और बुनियादी ढांचे के ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी पायलट को बचाने का यह अभियान शुक्रवार को F-15E स्ट्राइक ईगल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चलाए गए खोज और बचाव अभियान का हिस्सा था। ट्रंप ने बताया कि वह सैनिक घायल था, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

- User3170Sohawal, Ayodhya🙏16 hrs ago
- User3170Sohawal, Ayodhya😂16 hrs ago
- User3170Sohawal, Ayodhya😡16 hrs ago
- NAV BHARAT TELIVISIONसदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश😤16 hrs ago
- NAV BHARAT TELIVISIONसदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश😡16 hrs ago
- Post by Shahid ali1
- बाराबंकी - मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक बताते चले कि पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 .0 द्वितीय चरण महिला सशक्तिकरण अभियान साइबर जागरूकता यातायात जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सिटी चौकी प्रभारी संजीव प्रकाश सिंह मिशन शक्ति टीम महिला उप निरीक्षक मति रूबी उत्तम महिला आरक्षी प्रीती तिवारी महिला होमगार्ड टिंकी वर्मा के द्वारा सिटी चौकी थाना को0 नगर बाराबंकी में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु घरेलू हिंसा बाल विवाह पास्को एक्ट गुड टच बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध महिला मिशन शक्ति केंद्र यातायात के नियमों बारे में जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारीदी गई1
- अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रीड गंज चौराहे पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय अपने दल बल के साथ दो पहिए वाहन चेकिंग लगाई सुरक्षा दृष्टि से हेलमेट, और गाड़ी पर बिना नंबर लिखी हुई ,नंबर प्लेट को चेक किया गाड़ी में कोई कमियां पाई गई या तीन सवारी चालकों को चालान किया गया। साथ में चौकी प्रभारी अलीगंढ राणा दिग्विजय सिंह उनके साथ हमराही सिपाही आज लोग उपस्थित रहे1
- अयोध्या न्यास के अध्यक्ष पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित अयोध्या महोत्सव पर अयोध्या महोत्सव के अंतिम दिन हनुमत निवास के पीठाधीश्वर मिथलेश शरण नंदिनी बोले,अयोध्या में हुए सांस्कृतिक विध्वंस का सच, लोग गोवा को छोड़कर हनीमून मनाने के लिए अयोध्या आने लगे,यही अयोध्या का विकास हुआ है?आदमी मर जाए पर प्रशासन बैरियर न उठाए, यही अयोध्या का उद्धार हुआ है?अयोध्या में रहते हुए अगर अयोध्या के प्रशासन से आपका व्यवहार नहीं हैं, तो आपका जीना दूभर है।यहां के प्रशासन के लिए संत परंपरा का मतलब संत को गनर देकर आसामी से हो गया है।अयोध्या अजेय है इसे कोई जीत नहीं सका,वो अपने साथ हुए हर अन्याय को ब्याज समेत लौटाती है,अयोध्या में राम मंदिर पुजारी चयन प्रशिक्षण समिति के आधार स्तंभ रहे विद्वान संत मिथलेश नंदिनी शरण। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और लल्लू सिंह भी बैठे थे सामने।1
- सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 203 मोबाइल फोन बरामद अयोध्या सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 203 मोबाइल फोन कीमत करीब 30,45000 रुपये बरामद कर मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को मोबाइल फोन सुपुर्द करने के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट। अपील अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है।1
- प्रेस नोट- दिनांक 06-04-2026 *सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 203 मोबाइल फोन कीमत करीब 30,45000 रुपये बरामद कर मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को मोबाइल फोन सौंपे गए।* श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या श्री गौरव ग्रोवर के दिशा-निर्देशन में जनपद अयोध्या के धार्मिक अनुष्ठानों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों से खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस के नेतृत्व में गठित सर्विलांस एवं समस्त थानों के सीईआईआर पोर्टल पर नामित पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा 203 अदद मोबाइल फोन (कीमत करीब रू0 30,45000 बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। *कृत कार्यवाही-* जनपद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि एवं श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन हेतु विगत कुछ वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन पर उनके मोबाइल फोन खोने की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। जिस ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ध्यान आकृष्ट करते हुए सीईआईआर पोर्टल का अधिक से अधिक प्रयोग कर श्रद्धालुओं के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु जनपदीय सर्विलांस टीम एवं समस्त थानों से पुलिस कर्मियों को नामित करते हुए अधिक से अधिक बरामगदी किये जाने के आदेश-निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में सर्विलांस टीम एवं थानों पर नामित सीईआईआर पोर्टल टीम द्वारा विभिन्न जनपदो एवं प्रदेशों से आये श्रद्धालुजन के खोये हुए 203 अदद मोबाइल फोन (कीमत करीब रू0 3045000 बरामद कर *आज दिनांक- 06.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए अयोध्या पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।* अयोध्या पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है। *साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया।* *बरामदगीः* 203 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 30,45000 रुपये) *बरामद करने वाली टीमः* 1- सर्विलांस टीम जनपद अयोध्या। 2- समस्त थानों पर सीईआईआर पोर्टल हेतु नामित पुलिस बल।4
- अयोध्या नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वजीरगंज देवकली रोड पर जल भराव हो गया है जिसके कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है आने-जाने वाले रास्ते में कभी भी गिर सकते हैं नगर निगम बेहाल है दावा बड़े-बड़े होते हैं हकीकत दिखाई दे रही है प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं जिम्मेदार कौन2
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन - "पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए"1
- थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत हुई घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा 05 नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा राधेश्याम राय की बाइट1