logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

2 hrs ago
user_सुधांशु सक्सेना
सुधांशु सक्सेना
Media company बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • भूमि पर कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद, पीड़ित ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग रिपोर्ट संजीव कुमार राणा कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम गंगपुर पुख्ता निवासी बागेश पुत्र श्रीराम लड़ैते ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर शिकायत की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायती पत्र के अनुसार गांव में गाटा संख्या 476 व 474 के संबंध में प्रार्थी के पिता और उनके भाइयों का हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि प्रार्थी के चाचा और चचेरे भाई अपनी दबंगई एवं बलबूते पर उक्त भूमि पर नाजायज रूप से कब्जा कर निर्माण कराने लगे। प्रार्थी और उसके पिता ने जब निर्माण का विरोध किया तो आरोपित पक्ष कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि निर्माण रोकने का विरोध करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई तथा मौके से धक्का देकर भगा दिया गया। इसके बाद भी आरोपित पक्ष द्वारा कथित रूप से निर्माण जारी रखा गया। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि मामले को लेकर पहले लेखपाल, थाना कादरचौक और तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उसके अनुसार अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपित पक्ष कथित रूप से दबंगई के चलते उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहा है, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पत्र दिनांक 15 सितंबर 2026 का है। पुलिस कार्रवाई और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    भूमि पर कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद, पीड़ित ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट संजीव कुमार राणा 
कादरचौक। थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम गंगपुर पुख्ता निवासी बागेश पुत्र श्रीराम लड़ैते ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर शिकायत की है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायती पत्र के अनुसार गांव में गाटा संख्या 476 व 474 के संबंध में प्रार्थी के पिता और उनके भाइयों का हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि प्रार्थी के चाचा और चचेरे भाई अपनी दबंगई एवं बलबूते पर उक्त भूमि पर नाजायज रूप से कब्जा कर निर्माण कराने लगे। प्रार्थी और उसके पिता ने जब निर्माण का विरोध किया तो आरोपित पक्ष कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि
निर्माण रोकने का विरोध करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई तथा मौके से धक्का देकर भगा दिया गया। इसके बाद भी आरोपित पक्ष द्वारा कथित रूप से निर्माण जारी रखा गया। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि मामले को लेकर पहले लेखपाल, थाना
कादरचौक और तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उसके अनुसार अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपित पक्ष कथित रूप से दबंगई के चलते उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहा है, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई है।
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पत्र दिनांक 15 सितंबर 2026 का है।
पुलिस कार्रवाई और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • अलीगंज-सिरौली मार्ग पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, 8 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम भजनई के सामने मृत पशु के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार रुकवाकर अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्राम भजनई निवासी भूपकिशोर की तहरीर के मुताबिक, जेसीबी से मृत पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। इसी दौरान हर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, नवीन ठाकुर, विकास शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु और अमन शर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंतिम संस्कार रोकते हुए 25 हजार रुपये देने की मांग की गई और सड़क भी बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। अलीगंज पुलिस ने 8 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 270 और 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रूप किशोर कश्यप को सौंपी गई है। एफआईआर 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई।
    1
    अलीगंज-सिरौली मार्ग पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, 8 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम भजनई के सामने मृत पशु के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार रुकवाकर अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्राम भजनई निवासी भूपकिशोर की तहरीर के मुताबिक, जेसीबी से मृत पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। इसी दौरान हर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, नवीन ठाकुर, विकास शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु और अमन शर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंतिम संस्कार रोकते हुए 25 हजार रुपये देने की मांग की गई और सड़क भी बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।
अलीगंज पुलिस ने 8 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 270 और 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रूप किशोर कश्यप को सौंपी गई है। एफआईआर 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 बदायूं BIG BREAKING गुरा बरेला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 एंकर- बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर है। उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। VO- गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
    4
    🚨 बदायूं BIG BREAKING
गुरा बरेला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों 8650252442
एंकर-
बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर है।
उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।
मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
VO-
गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से सनसनी फैल गई।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप। उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची थाना उसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।

उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची थाना उसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Amit Ambar
    Amit Ambar
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया । इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते । उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।
    1
    पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प
बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया ।
इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते ।
उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है *सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिनदहाड़े चल रहा लेंटर, थाने के चक्कर काट रहा परिवार* *सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली, इरफान अली ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 10मि / 0.240 पर विपक्षी शाहिद, शराफत हुसैन, अशफाक हुसैन, मुन्नी चौधरी, इरशाद अहमद, ताहिर उद्दीन, रिहान उद्दीन, शादान उर्फ छोटी हनी और शादाब ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी जमीन पर रातों-रात ईंट, मौरंग, सीमेंट गिरा कर दिनदहाड़े लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि चाहे लाशें बिछ जाएं, कब्जा करके रहेंगे। पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मांग की है कि उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण को तुरंत रोका जाए। अब सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को इंसाफ कब मिलेगा?
    1
    सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है
*सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिनदहाड़े चल रहा लेंटर, थाने के चक्कर काट रहा परिवार*
*सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है।
पीड़ित परिवार रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली, इरफान अली ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 10मि / 0.240 पर विपक्षी शाहिद, शराफत हुसैन, अशफाक हुसैन, मुन्नी चौधरी, इरशाद अहमद, ताहिर उद्दीन, रिहान उद्दीन, शादान उर्फ छोटी हनी और शादाब ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है।
पीड़ितों का कहना है कि उनकी जमीन पर रातों-रात ईंट, मौरंग, सीमेंट गिरा कर दिनदहाड़े लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि चाहे लाशें बिछ जाएं, कब्जा करके रहेंगे।
पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं।
पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मांग की है कि उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण को तुरंत रोका जाए।
अब सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को इंसाफ कब मिलेगा?
    user_MOHIT YADAV
    MOHIT YADAV
    Sahaswan, Budaun•
    8 hrs ago
  • कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप
    1
    कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप
    user_निरपेक्ष समाचार 24*7
    निरपेक्ष समाचार 24*7
    Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।* *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
    1
    *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
*थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर, सर्वो स्टेबलाइजर व अन्य बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को कस्बा रिठौरा स्थित एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल के परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ट्रांसफार्मर खोल दिया था और उसमें से तेल व पास में रखा सर्वो स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। मामले में देवरनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए समीर पुत्र अख्तर खां, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी तथा उसके पुत्र मोइन पुत्र समीर, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अकबर पुत्र शमशाद खां के संपर्क में आए थे। उनके अनुसार गिरोह ट्रांसफार्मर से तेल, कॉयल, तांबा, लोहा और अन्य कीमती सामान निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। आरोपियों ने देवरनियां क्षेत्र के रिठौरा स्थित राइस मिल समेत बरेली के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर का तेल और बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पहले ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार समीर और मोइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मोइन के पूर्व आपराधिक इतिहास में फतेहगंज पश्चिमी और भमोर थानों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा देवरनियां थाने में दर्ज मुकदमे समेत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।
    1
    देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा
देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा
बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर, सर्वो स्टेबलाइजर व अन्य बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को कस्बा रिठौरा स्थित एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल के परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ट्रांसफार्मर खोल दिया था और उसमें से तेल व पास में रखा सर्वो स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। मामले में देवरनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
16 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए समीर पुत्र अख्तर खां, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी तथा उसके पुत्र मोइन पुत्र समीर, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अकबर पुत्र शमशाद खां के संपर्क में आए थे। उनके अनुसार गिरोह ट्रांसफार्मर से तेल, कॉयल, तांबा, लोहा और अन्य कीमती सामान निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। आरोपियों ने देवरनियां क्षेत्र के रिठौरा स्थित राइस मिल समेत बरेली के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर का तेल और बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी करने की बात बताई।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पहले ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार समीर और मोइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने मोइन के पूर्व आपराधिक इतिहास में फतेहगंज पश्चिमी और भमोर थानों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा देवरनियां थाने में दर्ज मुकदमे समेत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.