logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात वाहन की टक्कर से अथमलगोला प्रखंड के लेखपाल सह आईडी सहायक की मौत, पटना लौटने के दौरान हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से अथमलगोला प्रखंड के लेखपाल सह आईडी सहायक की मौत, पटना लौटने के दौरान हादसा पटना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अथमलगोला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लेखपाल सह आईडी सहायक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कदमकुआं थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा गली नंबर-2 निवासी प्रमोद कुमार, पिता सत्रोधन प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार पटना लौट रहे थे। इसी दौरान सुपनचक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद कुमार को उठाकर फतुहा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच, पटना भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है।

1 day ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
1 day ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से अथमलगोला प्रखंड के लेखपाल सह आईडी सहायक की मौत, पटना लौटने के दौरान हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से अथमलगोला प्रखंड के लेखपाल सह आईडी सहायक की मौत, पटना लौटने के दौरान हादसा पटना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अथमलगोला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत लेखपाल सह आईडी सहायक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कदमकुआं थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा गली नंबर-2 निवासी प्रमोद कुमार, पिता सत्रोधन प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार पटना लौट रहे थे। इसी दौरान सुपनचक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद कुमार को उठाकर फतुहा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच, पटना भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • एक को बचाने गया दूसरा… फिर तीसरा भी डूबा, गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा। खुसरूपुर के आदिलपुर में गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, तीन किशोर डूबे पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर रविवार सुबह करीब 8 से 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। नहाने के दौरान 15-16 साल के तीन किशोर गंगा में डूब गए। बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार सबसे पहले डूबने लगा, जिसे बचाने रौनक कुमार पानी में गया। इसी दौरान सुंदरम कुमार भी हादसे की चपेट में आ गया। तीनों किशोर जमालबिघा गांव के रहने वाले हैं। सूचना के बाद SDRF पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अंकुश कुमार का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज रही है। वहीं, रौनक और सुंदरम की तलाश जारी है।
    1
    एक को बचाने गया दूसरा… फिर तीसरा भी डूबा, गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा।

खुसरूपुर के आदिलपुर में गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, तीन किशोर डूबे
पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर रविवार सुबह करीब 8 से 8:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। नहाने के दौरान 15-16 साल के तीन किशोर गंगा में डूब गए।
बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार सबसे पहले डूबने लगा, जिसे बचाने रौनक कुमार पानी में गया। इसी दौरान सुंदरम कुमार भी हादसे की चपेट में आ गया। तीनों किशोर जमालबिघा गांव के रहने वाले हैं।
सूचना के बाद SDRF पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अंकुश कुमार का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज रही है। वहीं, रौनक और सुंदरम की तलाश जारी है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    12 min ago
  • बिहार: बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, की पूजा-अर्चना विशेष रिपोर्ट | यूथ एजेंडा क्राइम रिपोर्टर: रंजन कुमार दिनांक: 16 अगस्त 2026 बिहार: बिहार के ऐतिहासिक एवं प्राचीन धार्मिक स्थल बैकुंठ धाम में आज श्रद्धालुओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। आज, 16 अगस्त 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में आगमन पर स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। विधि-विधान से की पूजा-अर्चना पूर्व मुख्यमंत्री ने बैकुंठ धाम मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। क्राइम रिपोर्टर रंजन कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो। पूजा-अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों और मंदिर के पुजारियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की भी भारी मौजूदगी रही। यूथ एजेंडा न्यूज़ — हर खबर पर पैनी नज़र। #बिहार #जेडीयू #patna #patnabihar #PatnaNews खुसरूपुर समाज सेवा समिति #खुसरूपुर
    1
    बिहार: बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, की पूजा-अर्चना
विशेष रिपोर्ट | यूथ एजेंडा
क्राइम रिपोर्टर: रंजन कुमार
दिनांक: 16 अगस्त 2026
बिहार:
बिहार के ऐतिहासिक एवं प्राचीन धार्मिक स्थल बैकुंठ धाम में आज श्रद्धालुओं और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। आज, 16 अगस्त 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में आगमन पर स्थानीय लोगों और मंदिर प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
पूर्व मुख्यमंत्री ने बैकुंठ धाम मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। क्राइम रिपोर्टर रंजन कुमार की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
पूजा-अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों और मंदिर के पुजारियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की भी भारी मौजूदगी रही।
यूथ एजेंडा न्यूज़ — हर खबर पर पैनी नज़र। #बिहार #जेडीयू #patna #patnabihar #PatnaNews खुसरूपुर समाज सेवा समिति #खुसरूपुर
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Khusrupur, Patna•
    5 hrs ago
  • पटना के खुशरूपुर में उफनती गंगा में डूबे तीन दोस्त/सर्च अभियान जारी। पटना के उफनती गंगा में स्नान के क्रम डूबे तीन दोस्त/खोजबीन जारी। पटनासिटी, बड़ी खबर राजधानी पटना के खुशरूपुर से आ रही है जहां गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त डूब गए जिनकी खोजबीन जारी है।मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट की है जहां एक ही गांव जगमाल बीघा के तीन दोस्त गंगा स्नान के लिए पहुँचे थे।तीनो स्नान के लिए जैसे ही उतरे वैसे ही तीन दोस्तो में से एक दोस्त अंकुश गंगा की गहराई में चला गया जिसके बाद दोनो दोस्त उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन अंकुश को बचाने के क्रम में दो दोस्त भी डूब गए।।घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही तीनो दोस्तो के परिजन गंगा घाट पहुँच गया।इस दौरान परिजनों में हड़कंप मच गया बही महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया।स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी गई है।एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है जिसके बाद तीनों दोस्तो की खोजबीन की जा रही हैं।खबर लिखे जाने तक अभी तक तीनो गंगा में लापता बताये जा रहे है।
    4
    पटना के खुशरूपुर में उफनती गंगा में डूबे तीन दोस्त/सर्च अभियान जारी।
पटना के उफनती गंगा में स्नान के क्रम डूबे तीन दोस्त/खोजबीन जारी।
पटनासिटी, बड़ी खबर राजधानी पटना के खुशरूपुर से आ रही है जहां गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त डूब गए जिनकी खोजबीन जारी है।मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट की है जहां एक ही  गांव जगमाल बीघा के तीन दोस्त गंगा स्नान के लिए पहुँचे थे।तीनो स्नान के लिए जैसे ही उतरे वैसे ही तीन दोस्तो में से एक दोस्त अंकुश गंगा की गहराई में चला गया जिसके बाद दोनो दोस्त उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन अंकुश को बचाने के क्रम में दो दोस्त भी डूब गए।।घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही तीनो दोस्तो के परिजन गंगा घाट पहुँच गया।इस दौरान परिजनों में हड़कंप मच गया बही महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया।स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी गई है।एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है जिसके बाद तीनों दोस्तो की खोजबीन की जा रही हैं।खबर लिखे जाने तक अभी तक तीनो गंगा में लापता बताये जा रहे है।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 min ago
  • पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में तीन किशोर डूबे एक का शव बरामद अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना जिला के खुसरूपुर में गंगा में डूबे तीन किशोर, अंकुश का शव बरामद, दो की तलाश जारी, पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन किशोरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने करीब 15 वर्षीय अंकुश का शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिया है। वहीं दो अन्य किशोर रौनक और सुंदरम की तलाश अब भी जारी है। SDRF की टीम मोटरबोट और अन्य संसाधनों की मदद से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के मुताबिक, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव से छह किशोर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आदिलपुर घाट पहुंचे थे। सभी दोस्त बताए जा रहे हैं। गंगा में नहाने के दौरान अचानक अंकुश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देखकर 15 वर्षीय रौनक और 15 वर्षीय सुंदरम उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों किशोर नदी में लापता हो गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से तीनों किशोरों की तलाश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया और गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद SDRF की टीम ने अंकुश का शव बरामद कर लिया। मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय अंकुश, पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। अंकुश अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। वहीं लापता दोनों किशोरों की पहचान 15 वर्षीय रौनक, पिता राजीव सिंह और 15 वर्षीय सुंदरम, पिता रत्नेश सिंह के रूप में हुई है। रौनक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जबकि सुंदरम भी परिवार का इकलौता बेटा है। तीनों किशोर पढ़ाई करते थे और इसी वर्ष 11वीं कक्षा में पहुंचे थे। अंकुश का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं रौनक और सुंदरम के परिजन गंगा घाट पर मौजूद हैं और दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। गंगा में तेज बहाव के कारण SDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दो किशोरों की तलाश लगातार जारी है। पूरे जगमाल बीघा गांव में मातम पसरा हुआ है।
    1
    पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में तीन किशोर डूबे एक का शव बरामद 
अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
पटना जिला के खुसरूपुर में गंगा में डूबे तीन किशोर, अंकुश का शव बरामद, दो की तलाश जारी,
पटना जिला के खुसरूपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे तीन किशोरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने करीब 15 वर्षीय अंकुश का शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिया है। वहीं दो अन्य किशोर रौनक और सुंदरम की तलाश अब भी जारी है। SDRF की टीम मोटरबोट और अन्य संसाधनों की मदद से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के मुताबिक, खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा गांव से छह किशोर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आदिलपुर घाट पहुंचे थे। सभी दोस्त बताए जा रहे हैं। गंगा में नहाने के दौरान अचानक अंकुश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देखकर 15 वर्षीय रौनक और 15 वर्षीय सुंदरम उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों किशोर नदी में लापता हो गए।
घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से तीनों किशोरों की तलाश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया और गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद SDRF की टीम ने अंकुश का शव बरामद कर लिया।
मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय अंकुश, पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। अंकुश अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। वहीं लापता दोनों किशोरों की पहचान 15 वर्षीय रौनक, पिता राजीव सिंह और 15 वर्षीय सुंदरम, पिता रत्नेश सिंह के रूप में हुई है। रौनक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, जबकि सुंदरम भी परिवार का इकलौता बेटा है। तीनों किशोर पढ़ाई करते थे और इसी वर्ष 11वीं कक्षा में पहुंचे थे।
अंकुश का शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं रौनक और सुंदरम के परिजन गंगा घाट पर मौजूद हैं और दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
गंगा में तेज बहाव के कारण SDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दो किशोरों की तलाश लगातार जारी है। पूरे जगमाल बीघा गांव में मातम पसरा हुआ है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना भागवत नगर के हरी हॉस्पिटल में 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वजारोहण हुआ। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी पटना के भागवत नगर स्थित "HARI HOSPITAL" निदेशक ने दिया तमाम देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    पटना भागवत नगर के हरी हॉस्पिटल में 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वजारोहण हुआ।


स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजधानी पटना के भागवत नगर स्थित "HARI HOSPITAL" निदेशक ने दिया तमाम देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    9 hrs ago
  • भारतीय लोक चेतना पार्टी, कि ओर से, स्वतंत्रता दिवस का हार्दिक बधाई, झंडा तोलन करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुशवाहा जी,
    1
    भारतीय लोक चेतना पार्टी, कि ओर से, 
स्वतंत्रता दिवस का हार्दिक बधाई, झंडा तोलन करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुशवाहा जी,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor Patna Rural, Bihar•
    10 hrs ago
  • पटना की गर्दनीबाग में हो रहे छात्रों का प्रदर्शन के बीच पहुंचे पप्पू यादव #foryou #viral #patna #pappuyadav #viralpost #gardanibaag #trendingnow
    1
    पटना की गर्दनीबाग में हो रहे छात्रों का प्रदर्शन के बीच पहुंचे पप्पू यादव
#foryou #viral #patna #pappuyadav #viralpost #gardanibaag #trendingnow
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    4 min ago
  • 🇮🇳 फतुहा में हर तरफ तिरंगे की शान, आजादी के जश्न में डूबा पूरा शहर! फतुहा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जगह-जगह दिखा देशभक्ति का जज्बा नदी थाना परिसर में सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां नजर आईं। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया। फतुहा थाना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर देशभक्ति का जज्बा दिखा। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। फतुहा प्रखंड कार्यालय में अधिकारी और कर्मी राष्ट्रीय पर्व के मौके पर एकजुट नजर आए। ध्वजारोहण के साथ आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया। फतुहा पुलिस सर्किल कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस की गरिमा दिखाई दी। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का संकल्प दोहराया। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आजादी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिला कर्मियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतुहा में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह बच्चों में साफ नजर आया। तिरंगे के साथ बच्चों के चेहरों पर देश के प्रति गर्व की झलक दिखाई दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतुहा में स्वास्थ्यकर्मियों ने भी राष्ट्रीय पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। सेवा के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश यहां देखने को मिला। फतुहा के सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र तक, हर जगह आजादी का रंग दिखाई दिया। अलग-अलग स्थानों पर लहराता तिरंगा एक ही संदेश दे रहा था—देश सबसे पहले।
    1
    🇮🇳 फतुहा में हर तरफ तिरंगे की शान, आजादी के जश्न में डूबा पूरा शहर!
फतुहा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जगह-जगह दिखा देशभक्ति का जज्बा
नदी थाना परिसर में सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां नजर आईं। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया।
फतुहा थाना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों के चेहरे पर देशभक्ति का जज्बा दिखा। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। 
फतुहा प्रखंड कार्यालय में अधिकारी और कर्मी राष्ट्रीय पर्व के मौके पर एकजुट नजर आए। ध्वजारोहण के साथ आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया।
फतुहा पुलिस सर्किल कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस की गरिमा दिखाई दी। पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का संकल्प दोहराया।
बाल विकास परियोजना कार्यालय में आजादी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिला कर्मियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतुहा में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह बच्चों में साफ नजर आया। तिरंगे के साथ बच्चों के चेहरों पर देश के प्रति गर्व की झलक दिखाई दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतुहा में स्वास्थ्यकर्मियों ने भी राष्ट्रीय पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। सेवा के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश यहां देखने को मिला।
फतुहा के सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र तक, हर जगह आजादी का रंग दिखाई दिया। अलग-अलग स्थानों पर लहराता तिरंगा एक ही संदेश दे रहा था—देश सबसे पहले।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.