संतोष देवी शर्मा ने परिवार को संस्कार और ईमानदारी की विरासत दी : डॉ.मनोज गौतम महेंद्रगढ़ स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी शर्मा की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन गांव बवाना में किया गया।इस अवसर पर विभिन्न समाजों,संस्थाओं के पदाधिकारी,गणमान्य लोग,ग्रामीण एवं आसपास के गांवों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय संतोष देवी शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 85 वर्षीय स्वर्गीय संतोष देवी शर्मा अपने पीछे भरा पूरा संस्कारी परिवार छोड़कर गई है।शास्त्री मनीष जोशी ने रस्म पगड़ी का संस्कार पूर्ण करवाया और श्रद्धांजलि सभा को संबोधित भी किया। सामाजिक जिम्मेदारी की पगड़ी उनके बड़े पुत्र श्यामलाल शर्मा के सिर पर बांधी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.मनोज गौतम ने कहा कि स्वर्गीय संतोष देवी शर्मा ने परिवार को संस्कार,मेहनत और ईमानदारी की सीख दी। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी कमाई का हिस्सा लगाने की प्रेरणा दी। पति स्वर्गीय चंद्रभान शर्मा के निधन के बाद उन्होंने 34 वर्षों तक परिवार को मजबूती से संभाला और चारों पुत्रों को अच्छे संस्कार दिए। उन्होंने कहा कि संतोष देवी के संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके पुत्र श्यामलाल शर्मा,महावीर प्रसाद शर्मा,दिनेश शर्मा एवं किरोड़ी लाल शर्मा समाज में विशेष पहचान रखते हैं।महावीर प्रसाद शर्मा समाजसेवा,गौसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।उन्होंने बाबा जयरामदास गौशाला खुडाना,विभिन्न मंदिरों तथा गांव के विद्यालय में निर्माण कार्यों के साथ-साथ गौसेवा, ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़,गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल एवं अन्य सामाजिक कार्यों में एक करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग किया है। विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने अनेक विकास कार्य करवाए हैं। महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि उनकी माता द्वारा दिए गए संस्कार और आदर्श परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।गौतम इंदौरिया परिवार बवाना उनके बताए सेवा एवं संस्कारों के मार्ग को आगे बढ़ाता रहेगा।उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी गणमान्य लोगों,समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पिछले बारह दिनों के दौरान परिवार के साथ खड़े रहने और सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति परिवार कृतज्ञ है। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने कहा कि महावीर प्रसाद शर्मा एवं परिवार ने समाज के कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग दिया है।स्वर्गीय संतोष देवी शर्मा परिवार की मजबूत कड़ी थीं, जिन्होंने पति के निधन के बाद 34 वर्षों तक परिवार को एकजुट रखा। इस अवसर पर शास्त्री मनीष जोशी ने भी अपने संबोधन में स्वर्गीय संतोष देवी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।धारूहेड़ा ब्राह्मण सभा के प्रधान,गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता,एडवोकेट कुलदीप शर्मा,जयप्रकाश गौतम, बाबू खजान सिंह,मधुकर वशिष्ठ,सत्येंद्र,रामचंद्र कौशिक,ग्यारसी लाल,जवाहरलाल, सत्यनारायण,अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भारत ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन,विभिन्न गांवों के सरपंच,बाबा जयरामदास गौशाला खुडाना के प्रधान लीलू सिंह,ब्राह्मण सभा भिवानी के पदाधिकारी,बवाना के सरपंच प्रवीण यादव,पूर्व सरपंच संतोष भंडारी सहित गढ़ी,खुडाना,बसई एवं आसपास के गांवों से आए प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। फोटो कैप्शन : श्यामलाल शर्मा को पगड़ी बांधते समाज के गणमान्य व्यक्ति।

- रेवाड़ी में DMC के सामने खुली नगर परिषद की पोल: पार्षदों में बताइए शहर के बदहाली बोलने अगली जांच तक पूरा होना चाहिए काम। भाड़ावास गेट की हालत से अवगत कराते शहर के लोग।* रेवाड़ी में डीएमसी प्रदीप अहलावत ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार नगर पार्षदों के साथ बैठक की। यह बैठक महज परिचय तक सीमित नहीं रही। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं डीएमसी के सामने रखीं और नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायतें कीं। सफाई व्यवस्था और घर-घर कचरा उठाने से लेकर भरी नालियां, सड़कों में गड्ढे और भाड़ावास गेट की समस्याओं तक कई मुद्दे उठाए गए। पार्षदों का कहना था कि शहर के कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी कई जगह नियमित नहीं आतीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने, सड़कों की खराब हालत और बेसहारा गौवंश की समस्या से भी डीएमसी को अवगत कराया गया।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भिवानी कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे भिवानी SP के पास! गुजरानी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर भिवानी एसपी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कैमरे पर चौकी इंचार्ज और सरपंच प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 👉 SP ने ग्रामीणों को 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा— “हमें SP पर पूरा भरोसा है, उम्मीद है अब मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।” 🎥 देखिए FojiNews24 की ग्राउंड रिपोर्ट—क्या हैं ग्रामीणों के आरोप और SP ने क्या दिया आश्वासन?1
- अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल DC से मिला: सूखे से फसलें तबाह, 1 सप्ताह के भीतर 'क्रॉप कटिंग' की मांग1
- #पानी अनमोल है #सभी के लिए #इसे गंदा ना करे #पानी में अनावश्यक वस्तुए ना डाले #पानी अनमोल है #सभी के लिए #इसे गंदा ना करे #पानी में अनावश्यक वस्तुए ना डाले1
- कोटपूतली नगर परिषद प्रत्याशियों ने भरा सभापति/अध्यक्ष पद के लिए नामांकरण,कोटपूतली में विधायक हंसराज पटेल के बयान से गरमाई राजनीति,पटेल का देसी अंदाज,भ्रष्टाचार पर तंज1
- तिजारा में विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी ने कहा समाज ने घोषित किया भाजपा प्रत्याशी, भाजपा ने रेखा देवी को बदलकर सुभाष सैनी को भाजपा प्रत्याशी किया घोषित। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।1
- गुरुग्राम के सेक्टर-50 में प्राचीन मंदिर से जुड़े विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। VHP की ओर से मामले की तुलना गजनी काल की घटनाओं से किए जाने के बाद विवाद और गरमा गया है। ⚡ VHP की चेतावनी—मुख्यमंत्री जल्द करें कार्रवाई, नहीं तो बड़े आंदोलन की तैयारी! ⚡ देशभर के साधु-संतों के एकजुट होने का दावा ⚡ मंदिर विवाद और गौ माता से जुड़े आरोपों पर भी उठे सवाल ⚡ हरियाणा में अब क्या होगा? ⚡ प्रशासन और सरकार का अगला कदम क्या होगा? क्या यह विवाद बड़े आंदोलन का रूप लेगा? क्या सरकार इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगी? पूरी खबर और VHP के बयान को जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। 📍 स्थान: गुरुग्राम, सेक्टर-50 📰 FojiNews24 — जवानों की आवाज़, देश की खबर1
- #HappyBdayPMModi #pmmodi #pmmodibirthday #bjp #pmnarendermodihappybirthday #HappyBdayPMModi #pmmodi #pmmodibirthday #bjp #pmnarendermodihappybirthday1
- कोटपूतली_बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी परमानंद धाम के रात्रि में हजारों की संख्या में पदयात्रा पहुंची1